भन्डारे वाली आल् की सब्जी - Bhandarewale Aloo ki Sabzi Recipe

भन्डारे वाली आलू की सब्जी को भन्डारे के समय पूड़ियों के साथ बनाया जाता है, और प्रसाद के रूप में खाया जाता है. ये सब्जी स्वाद में एकदम अलग, चटपटी, बहुत ही स्वादिष्ट होती है. इस सब्जी की महक इतनी अच्छी होती है कि भूख न होते हुये भी खाने का मन करने लगता है.
Read - Bhandarewale Aloo ki Sabzi Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Bhandara Style Aloo Sabzi
- आलू उबाले हुये - 500 ग्राम ( 6-7 आलू मीडियम आकार के)
- टमाटर - 2
- हरी मिर्च - 2
- अदरक - 1 इंच टुकड़ा
- हरा धनियां - 2-3 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ
- रिफाइन्ड तेल या घी - 3-4 टेबल स्पून
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- हींग - 1 पिंच
- हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - 2 छोटे चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
- गरम मसाला - 1 छोटी चम्मच
- नमक - 1 छोटी चम्मच से थोड़ा सा अधिक या स्वादानुसार
विधि - How to make Bhandarewale Aloo ki Sabzi
टमाटर, हरी मिर्च और अदरक धोइये, बड़े टुकड़ों में काटिये और पीस लीजिये. आलू को छील लीजिये, और मोटा मोटा हाथ से तोड़ लीजिये.
कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, गरम तेल में जीरा और हींग डालिये, जीरा भुन जाने पर हल्दी पाउडर और धनियां पाउडर डालिये. अब टमाटर, हरी मिर्च और अदरक पेस्ट डालिये, लाल मिर्च पाउडर भी डाल दीजिये और मसाले को जब तक भूनिये तब तक कि मसाले के ऊपर तेल न तैरने लगे.

मसाला भूनने के बाद आलू डालिये और चलाते हुये 2 मिनट भून लीजिये. 1.5 कप पानी डालिये, अमचूर पाउडर भी डाल दीजिये. सब्जी में उबाल आने के बाद, नमक, गरम मसाला और हरा धनियां डालिये और सब्जी को ढककर 5-6 मिनट धीमी आग पर पका लीजिये.
सब्जी गाड़ी हो होने के बाद इसमें बहुत अच्छी महक आने लगती है. सब्जी को प्याले में निकाल लीजिये और हरा धनियां ऊपर से डालकर गार्निस कीजिये.
भन्डारे वाली आलू की सब्जी को गरमा गरम पूरी या गरम गरम परांठे के साथ सर्व कीजिये.
सुझाव: सब्जी का मुख्य मसाला गरम मसाला है, गरम मसाला घर पर बनाया गया हो तो ज्यादा अच्छा है. गरम मसाला ताजा ताजा कूट कर भी सब्जी में डाला जा सकता है.
4-5 सदस्यों के लिये
समय - 30 मिनट
कमेंट (123)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: जानू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
thnx for it.
निशा: आयशा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Chat khasta banane ki recipe Ben de plz
निशा: राइज जी, वेबसाइट और मेरे चैनल पा बहुत सारी चाट रेसिपी उपलब्ध हैं, आप उन्हैं देख सकती हैं, ये चाट कुछ अलग है तो बताइये हम इसे बनाने की कोशिश करेंगे.
खटटा कम करने के लिये क्या करना चाहिये,
निशा: राहुल जी, अमचूर अधिक होने पर एसा हो सकता है, सब्जी में थोड़ा गरम मसाला और लाल मिर्च डालकर मिलायें खट्टा पन कम हो जायेगा, सम्भव हो तो 2 आलू उबाले हुये तोड़ कर डालें , नमक एडजैस्ट करें,
निशा: पिन्च से मतलब एक चुटकी हींग से होता है.
निशा: पिन्च का मतलब चुटकी से होता है.
Thank u mam
निशा: रेनू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Im from Dhaka, Bangladesh and I watch your maximum episode whenever I get a chance. I already tried your Moog Dal and all of family says a great taste and excellent. I really enjoyed your cooking system and I will follow u always. Also this Bhandarewale Alu recipe I'll try tomorrow. Many many thanks for your channel and already subscribed.subscribed. Tnx a lot again.
Regards -
Syed Raihan.
निशा: आपके प्रेम और स्नेह के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: विश्वा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
god bless u :)
मनीषा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सत्यम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Thanak u ji
निशा: सुरभी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: वर्षा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
hello mam... thanks to upload this recipe...
it is my favorites... and mujhe ek bat puchne hai ki sabji me hing dalnaa jaruree hai???
निशा: मुस्कान जी, बहुत बहुत धन्यवाद, हमने नीचे वाले कमेन्ट पर ये रिप्लाई दे दिया है.
Mam... sabji me hing dalna jaruri hai????
निशा: मुस्कान जी हां सब्जी में हींग डाली जाती है, लेकिन अगर आप हींग नहीं पसन्द करती तो बिना हींग डाले इसे बनायें, सब्जी अच्छी बनेगी.
Nisha ji bhandare vali kadi kaise banti h
Please batiye
निशा: रूही जी, कढ़ी पकोड़े वाली बनती है, जिसकी रेसिपी वेबसाइट और मेरे चैनल पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर कढ़ी पकोड़ा लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
nisha ji bhandari vali kaise banayi jati h
Please batiye
nisha ji aapki saari recipes itni acchi lagti hain ki daily ek recipe try karti hoon aur aap aise batatin hain jo theek ban bhi jaati hai aapko bahut bahut dhanyavad asha srivastava
निशा: आशा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
arbi sabji recipe
Thanku mam u r jeneou .nicely u show every recipe.
निशा: समिधा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Nisha ji apki book available market mai nahi hai kya.
निशा: मालती जी, मेरी बुक नहीं है, मेरी रेसिपीज इन्टरनेट पर ही हैं.
Message...
nisha ji namaste,pehle main khana banata tha magar testy nahi banta tha ,jab se aapke bataye anusar koi bhi recipi banata hun testy banti hai,jiska sera shrya aapko jata hai bahut bahut dhanywad meri kichen skill devlopmant ke liye.
How to make a garm masala
निशा: गरम मसाले की रेसिपी वेबसाइट और मेरे चैनल पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर रेसिपी का नाम लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
हल्दी और धनिया पहले डालने पर जल नही जायेगा ?
निशा: विकास जी, मसाला भूनते समय गैस धींमी रखेंगे तो मसाले कभी नहीं जलते और पानी भी हमेशा अपने पास रखें यदि कभी गलती से मसाला जलता दिखाई दे तो तुरन्त पानी डालें.
Thx mam
U provide ryt solution....I vl purchase measuring set...
Thk u so much