भन्डारे वाली आल् की सब्जी - Bhandarewale Aloo ki Sabzi Recipe

भन्डारे वाली आलू की सब्जी को भन्डारे के समय पूड़ियों के साथ बनाया जाता है, और प्रसाद के रूप में खाया जाता है. ये सब्जी स्वाद में एकदम अलग, चटपटी, बहुत ही स्वादिष्ट होती है. इस सब्जी की महक इतनी अच्छी होती है कि भूख न होते हुये भी खाने का मन करने लगता है.
Read - Bhandarewale Aloo ki Sabzi Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Bhandara Style Aloo Sabzi
- आलू उबाले हुये - 500 ग्राम ( 6-7 आलू मीडियम आकार के)
- टमाटर - 2
- हरी मिर्च - 2
- अदरक - 1 इंच टुकड़ा
- हरा धनियां - 2-3 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ
- रिफाइन्ड तेल या घी - 3-4 टेबल स्पून
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- हींग - 1 पिंच
- हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - 2 छोटे चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
- गरम मसाला - 1 छोटी चम्मच
- नमक - 1 छोटी चम्मच से थोड़ा सा अधिक या स्वादानुसार
विधि - How to make Bhandarewale Aloo ki Sabzi
टमाटर, हरी मिर्च और अदरक धोइये, बड़े टुकड़ों में काटिये और पीस लीजिये. आलू को छील लीजिये, और मोटा मोटा हाथ से तोड़ लीजिये.
कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, गरम तेल में जीरा और हींग डालिये, जीरा भुन जाने पर हल्दी पाउडर और धनियां पाउडर डालिये. अब टमाटर, हरी मिर्च और अदरक पेस्ट डालिये, लाल मिर्च पाउडर भी डाल दीजिये और मसाले को जब तक भूनिये तब तक कि मसाले के ऊपर तेल न तैरने लगे.

मसाला भूनने के बाद आलू डालिये और चलाते हुये 2 मिनट भून लीजिये. 1.5 कप पानी डालिये, अमचूर पाउडर भी डाल दीजिये. सब्जी में उबाल आने के बाद, नमक, गरम मसाला और हरा धनियां डालिये और सब्जी को ढककर 5-6 मिनट धीमी आग पर पका लीजिये.
सब्जी गाड़ी हो होने के बाद इसमें बहुत अच्छी महक आने लगती है. सब्जी को प्याले में निकाल लीजिये और हरा धनियां ऊपर से डालकर गार्निस कीजिये.
भन्डारे वाली आलू की सब्जी को गरमा गरम पूरी या गरम गरम परांठे के साथ सर्व कीजिये.
सुझाव: सब्जी का मुख्य मसाला गरम मसाला है, गरम मसाला घर पर बनाया गया हो तो ज्यादा अच्छा है. गरम मसाला ताजा ताजा कूट कर भी सब्जी में डाला जा सकता है.
4-5 सदस्यों के लिये
समय - 30 मिनट
कमेंट (123)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: अभिषेक जी, आप निराश मत होइए, एक बार फिर से कोशिश कीजिए, आप अच्छी सब्जी बना पाएंगे.
app ka bhut bhut sukriya
निशा: सलीम जी, आपको भी मेरी तरफ से बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: लोपा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नेहा जी, धन्यवाद.
निशा: श्वेता जी, सब्जी में अदरक का स्वाद अच्छा लगता है लेकिन नहीं हैं तो बिना उसके सब्जी बना लीजिये, आपको पसन्द आयेगी.
निशा: जरीन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रीती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Aaj bhandare walw aaloo sabji try kari. Bahut achi bani thi.
Meri tabiyat theek nahi he lekin. Two three days se kuch khaya nahi jaa raha th but iss sabji ka unique taste ne khana khane ka mann kiya. Meine husband ko tiffin mein diya. Unke friends ne bahut taarif kari.
Thank u maam.
Regards
निशा: श्वेता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुधा जी, आप सेरेमिक कोटेड पैन ले लीजिये ये अच्छी होती है.
निशा: काम्या जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दीपक जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुमित्र जी, आप मेरी वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर नई रैसिपी देख सकती हैं.
Aap apne site pe non veg recipes kyon nhi daalti...?
निशा: नेहा जी, आप 1-2 टमाटर और ले लीजिए.
निशा: नेहा जी, देसी टमाटर लिए हैं.
निशा: प्रवीन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अनुराग जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: गौरव जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आराधना जी, मैं इसे शेयर करने की कोशिश करती हूँ.
निशा: प्रदीप जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: राजवर्धन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: वर्षा जी, समझ नहीं आ रही कि स्वीट नमकीन कोन सी वाली है प्लीज डिटेल में बतायें.
Best regards,
Kaushik
निशा: कौशिक जी, बहुत बहुत धन्यवाद.