समा के चावल की चकली - Samo Rice Chakli for Vrat - Farali Chakli

📅 24 मार्च 2015 👁 2.7 लाख बार देखी गई 💬 13 कमेंट ★ 3.4 (4793)


समा के चावल से व्रत के कई प्रकार के खाने बनाये जाते हैं. समा के चावल से बनी चकली उतनी ही अच्छी होती है, जितनी कि सामान्य चावल की चकली होती हैं. इसकी शेल्फ लाइफ भी अधिक होती है.

Read - Samo Rice Chakli for Vrat - Farali Chakli Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Sama Rice Chakli for Vrat

  • समा के चावल - 125 ग्राम (3/4 कप )
  • जीरा ½ छोटी चम्मच
  • सेंधा नमक - ½ छोटी चम्मच और स्वादानुसार
  • तिल - 1 छोटी चम्मच
  • काली मिर्च - ½ छोटी चम्मच (ताजा कुटी हुई)
  • तेल - 1 टेबल स्पून
  • तेल - चकली तलने के लिए

विधि - How to make Farali Chakli with Sama Rice

समा के चावलों को धोकर 2 घंटे के लिए पानी में भिगो कर रख दीजिए. इसके बाद अतिरिक्त पानी निकाल कर इन्हें बिना पानी डाले मिक्सर में बिल्कुल हल्का दरदरा पीस बना लीजिये, अगर आवश्यकता हो तब 1-2 छोटी चम्मच पानी डाला जा सकता है.

पैन को गैस पर रखें, इसमें चावल का पेस्ट और एक छोटी चम्मच तेल डालकर 1 से 2 मिनट लगातार चलाते हुए, मीडियम फ्लेम पर, हल्का सा भून लीजिए. पेस्ट को इतना गाढ़ा कर लीजिये कि वह गुथे आटे के जैसा हो जाय.

इस आटे को प्याले में निकाल लीजिए हल्का सा ठंडा होने पर, इसमें जीरा, तिल, सेंधा नमक काली मिर्च डालकर आटे को अच्छा चिकना होने तक मसल-मसल कर नरम आटा गूंथ लीजिए. चकली बनाने के लिये आटा तैयार है.


चकली बनाएं
गूंथे हुये आटे से थोड़ा सा आटा निकालिये और लम्बा आकार देते हुये आटे को चकली की मशीन (Cookie Press) में डालिये. मशीन को बन्द कीजिये. कोई मोटी पोलिथिन शीट लेकर किचन टाप पर बिछाइये और चकली मशीन को दबाते हुये, गोल घुमाते हुये, गोल चकली पोलिथिन सीट पर बनाइये, 7- 8 चकली बनाकर पोलिथिन सीट पर तैयार कर लीजिये.

चकली तलें
कढ़ाई में तेल डालकर, चकली तलने के लिये मीडियम गरम तेल कीजिये. पोलिथिन शीट से चकली इस तरह उठाइये कि चकली अपने आकार में रहे, चकली उठाकर गरम तेल में डालिये. चकली को मीडियम और मीडियम हाई आग पर तलिये. जितनी चकली तेल में एक बार में तली जा सकें उतनी चकली डाल दीजिये और पलट कर चकली को गोल्डन ब्राउन होने तक तल कर निकाल कर, प्लेट में बिछे टिशु पेपर पर रखिये. सारे आटे से इसी तरह सारी चकली बना कर तैयार कर लीजिये.

व्रत के लिए चकली बनकर तैयार हैं. चकली को पूरी तरह ठंडा होने के बाद, एअर टाइट कन्टेनर में रख लीजिये, डिब्बे से चकली निकालिये और महिने भर जब भी आपका मन करे खाइये.

सुझाव -
चकली के लिये आटा मीडियम नरम गूथिये. आटा बहुत ज्यादा नरम न हों और बहुत ज्यादा सख्त न हो. आटा ज्यादा नरम होने पर चकली एकदम चिपकेगी और सख्त होने पर चकली जल्दी से टूट जायेगी.

Samo Rice Chakli for Vrat - Farali Chakli Recipe

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.4 / 5 (4793 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (13)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

anupama sharma
Nishaji..i appreciate and thank you for helping me in cooking many new dishes for my family.

निशा: अनुपमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
paras jain
Mam, aata Jada tight ho Jaye to kya kiya ja sakta he.
निशा: पारस जी, थोडा गरम पानी डालकर आटे को नरम किया जा सकता है.
avinash
aapki sbi resipi psnd h muje rooj aapki side chk hrta hu

निशा: अविनाश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
pooja
agar chakli banane ki machine na ho to kya use kare??????

निशा: पूजा जी, आप पॉलिथिन कोन का उपयोग करके भी चकली बना सकती हैं.
seema
समा चावल मतलब कौनसे चावल

निशा: सीमा जी, ये रेगूलर राइस नहीं हैं, ये अलग बहुत बारीक चावल होते जिन्हें व्रत में खाने में यूज किया जाता है, इन्हें समा के चावल, सोमा चावल या व्रत के चावल और भी अलग अलग जगह पर अलग अलग नाम से कहा जाता है.
pappu

Namaste.mm. main bihar se hop aur main ek chhota udyog chalu karna chahta hoo.aur aap kaa margdarshan chahtaa hoo


 


 


निशा: पप्पू जी, मेरा शोक है कि मैं नई नई रेसिपी बनाती रहूँ, वो आप मेरे वेबसाइट और चैनल पर देख सकते हैं, उद्दोग के बारे में मुझे जानकारी नहीं है.
suchi
thanku nisha ji
madhu mali
निशा जी हम बाटी वाले अौवन में भी केक बना सकते है क्या??
अौर केसे .....
Plzzz battao
निशा: मधु जी,हां अवश्य बाटी ओवन में केक बनाया जा सकता है.
RITU
What IS the meaning of "Sama Chawal"?
OR
Its a regular Rice?

निशा: रितुजी, ये रेगूलर राइस नहीं हैं, ये अलग बहुत बारीक चावल होते जिन्हैं व्रत में खाने में यूज किया जाता है, इन्हैं समा के चावल, सोमा चावल या व्रत के चावल और भी अलग अलग जगह पर अलग अलग नाम से कहा जाता है.
Sindhu Gilada
sama ke chawal ko marathi ya hindi me dusara nam kya hai?
Sama chaval yane varike tandul (marathi)kya?
marya
Im from pakistan I watched ur recipes and tried as well I just loved it.
But I don't understand this hindi written recipes ppz as provide an English option

निशा: मार्या जी, मेरी सभी रेसिपी इंगलिश में उपलब्ध है, रेसिपी के नीचे इंगलिश रेसिपी देखने के लिये लिंक भी रहता है, वीडियो पर इंगलिश के टाइटल रहते हैं, प्लीज आप उन्हैं देख सकते हैं.
ragini mhatre
Nishaji chawal ka paste bina pakaye gutha ja sakate hai kya?
निशा: रागिनी जी, हम गीले चावल पीस रहे हैं, पेस्ट पतला बनता है, हम इसे पका कर गाढ़ा करते हैं. अगर आप चावल के आटे से ढोह बनाना चाहती हैं, तव एक कप चावल के आटे के लिये 1 कप पानी ले लीजिये, पानी को गरम कीजिये, उबाल आने पर गैस बन्द कर दीजिये, चावल का आटा पनी में डालिये, साथ में 1 छोटी चम्मच तेल और मसाले भी डाल दीजिये, चम्मच से मिलाइये और ढककर 20 मिनट के लिये रख दीजिये. अब आटे को प्याले में डालकर, मसल कर नरम गूथिये, चकली अच्छी बनेंगी.
bandevi singh
Thank you ma'am,aajkal navratri chal rhi hai to hm ise vrat ke lie bna sakte hai.Thank you very much
निशा: बनदेवी जी, ये चकली तो हमने व्रत के लिये ही बनाई हैं.