खरबूजे के बीज की नमकीन - Muskmelon Seeds Namkeen Recipe

📅 20 मार्च 2015 👁 2 लाख बार देखी गई 💬 11 कमेंट ★ 3.6 (2993)


खरबूजे के बीज से बनी नमकीन स्वाद में एकदम अलग और बहुत ही जल्दी बन जाती है. हम इसे हम व्रत के फलाहारी नमकीन के लिये भी बना सकते है.

Read - Muskmelon Seeds Namkeen Recipe In English 

आवश्यक सामग्री - Melon Seeds Namkeen

  • खरबूजे के बीज - 1 कप (120 ग्राम)
  • बादाम - 40 (50 ग्राम)
  • घी - 1 टेबल स्पून
  • काली मिर्च - ½ छोटी चम्मच (दरदरी कूटी हुई)
  • नमक - ¼ छोटी चम्मच से कम या स्वादानुसार
  • चाट मसाला - 1 छोटी चम्मच

विधि - How to make Musk Melon Seeds Namkeen

पैन गरम कीजिए, गरम पैन में बीजों को डालकर लगातार चलाते हुए, मीडियम आग पर भून लीजिए. बीज भूनते समय अगर वह उचट रहे हैं, तब उलटे हाथ में थाली लेकर कढ़ाई के ऊपर ढकते हुये पकड़े, बीज थाली से टकरा कर कढ़ाई में बापस आ जायेंगे.

भुने हुये बीज प्लेट में निकाल लीजिए. बीजों के हल्का सा ठंडा होने पर इन्हें छलनी में डालकर छान लीजिए. ताकि बीज में लगा हुआ छिलका जो भुनने के बाद अलग हो गया है, वह निकल जाए.


पैन गरम कीजिए, इसमें 1 टेबल स्पून घी डाल कर बादाम डाल दीजिए. बादाम को मिडियम आंच पर लगातार चलाते हुए 2 मिनट के लिए भून लीजिए, बादाम हल्के से फूल जाते हैं और उनका कलर चेन्ज हो जाता है. अब इसमें भूने हुये बीजों को भी डाल दीजिए, और मिला लीजिये. गैस बंद कर दीजिए.

नमक, चाट मसाला और दरदरी कूटी काली मिर्च डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिला दीजिए.

खरबूजे के बीज की नमकीन बनकर तैयार है. इसे प्लेट में निकाल लीजिए. नमकीन के पूरी तरह से ठंडा होने पर किसी कन्टेनर में भर कर रख लीजिये और 1 महीने तक खाते रहिये.

सुझाव-
व्रत के लिए नमकीन बना रहें हैं तो इसमें सिर्फ सैधा नमक और काली मिर्च ही डालिये.
समय - 20 मिनट

Muskmelon Seeds Namkeen Recipe Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.6 / 5 (2993 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (11)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Anand Sharma
Ges ka fayada kya h
amritesh
aap ke dwara ham bahut kuch jan gaya
meenakhandelwal
mam isme water milon k beej bhi dal skte h
parul agrawal
Ma'am apki banae namkeen bahut pasand aae.Aapki sabhi recepie mujhe bahut pasand aati hai.seeds ko cheelne ka koi easiest tareeka bataeye please.
निशा: पारुल जी, बहुत बहुत धन्यवाद. बीजों को छीलने का आसान तरीका, बीजों को थोड़ा पानी डालकर मिला कर 10 मिनट के लिये रख दीजिये. इसके बाद मिक्सर जार में डालिये और 2-3 राउन्ड कम स्पीड पर गुमायें, ढक्कन खोलें और चलायें, एसा 2-3 बार करने पर बीज के छिलके निकल जाते हैं, बीजों को थाली में डालें और सुखायें और छिलके को फटक कर निकाल दीजिये, बहुत जल्दी बीज छिल कर तैयार हो जायेंगे.
amar
Nisha ji kya vrat me is namkeen me chat masala bhi dal sakte hai
निशा: अमर जी, व्रत के लिये नमकीन बना रहे हैं तब इसमें सैधा नमक और काली मिर्च ही डालेंगे.
Nishant
Nisha ji kya Es Namkeen mein our bhi kuch anya samagri add kar sakte hai.
निशा: निशान्त जी, आप इसमें काजू डाल सकते हैं, और आप क्या डालना पसन्द करते हैंं वह डाल सकते हैं आपकी अपनी पसन्द की नमकीन बन जायेगी.
girija
Thanks ma'm
Bhumika
kya navratra me green chilli kha skte h?
निशा: भूमिका जी हां व्रत में ग्रीन चील्ली, हरा धनियां खाया जा सकता है.
girija
Video dekh kar samajh aa gaya. comment delete karne ka koi option nahi mila.
Kya kharbuje ke beej cheelne ka koi easy tarika hai?
निशा: गिरिजा जी, खरबूजे के बीजों को मिक्सर जार में डालकर छीला जा सकता है, सूखे बीजों में थोड़ा सा पानी डालकर उन्हैं हल्का सा गीला कर लीजिये, 15 मिनट के लिये रख दीजिये, बीज फूल कर नरम हो जायेंगे, जार में डालिये, 2 सेकिन्ड के लिये मिक्सी चलायें, बीजों को चम्मच से ऊपर नीचे कर दीजिये, फिर से 1-2 सेकिन्ड के लिये मिक्सर चलायें , छिले बीजों को थाली में निकालें और सूखने पर फटक कर छिलका अलग कर दीजिये. बड़ी आसानी से बीज छिल जाते हैं.
girija
Madam isme jo beej shuru mein lene hain vo chilke wale hi lene hai? Mere pass dher sare kharbuje ke beej pade hain lekin chilka utarna difficult lagne ke karan use nahi ho pate.
bandevi singh
Thank you ma'am,is navratri main ise bnaungi
Ma'am aapko navratri ki hardik subhkamnaye