मीठे गुने - Sweet Guna Recipe for Gangaur

📅 13 मार्च 2015 👁 2.6 लाख बार देखी गई 💬 11 कमेंट ★ 4.3 (3408)


गुना  राजस्थान और आगरा मथुरा रीजन में बनाये जाते हैं.  मूलत: तो यह गणगौर व्रत के लिये बनाये जाते हैं लेकिन अपने स्वाद के चलते इन्हें कभी भी बनाईये. इनकी शेल्फ लाइफ भी बहुत अधिक होती है. इन्हें मीठा और नमकीन दोनों तरह से बनाया जाता है. आज हम मीठे गुने बना रहे हैं.

Read - Sweet Guna Recipe for Gangaur In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Sweet Guna Recipe

  • मैदा - 2 कप (250 ग्राम)
  • चीनी - 1 कप (200 ग्राम)
  • घी - 1/4 कप (60 ग्राम)
  • घी - गुने तलने के लिए

विधि - How to make Sweet Guna

मीठे गुने बनाने के लिए मैदा को एक बडे़ प्याले में निकाल लीजिए और इसमें घी डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए. अब इसमें थोडा़-थोडा़ पानी डालते हुए पूरी के आटे से भी थोडा़ सा सख्त आटा गूंथ कर तैयार कर लीजिए.


आटे को ढककर 20 मिनिट के लिये रख दीजिये ताकि आटा फूल कर सैट हो जाए. बीस मिनिट बाद आटे को अच्छी तरह मसल-मसल कर ठीक कीजिये. इस आटे से दो लोइयां बनाकर तैयार कर लीजिये.  एक लोई लीजिए इसे अच्छे से गोल कीजिए और चकले पर रख कर इसे लगभग ¼ सेंटिमिटर की मोटाई में बेल लीजिये.. लोई को चारों ओर से एक सी मोटाई में करीब 10 इंच के व्यास में बेल कर तैयार कर लीजिए. 

बेली हुई लोई को 1 या पौना इंच की चौडा़ई में पट्टियों के रूप में काट लीजिए. अब एक पट्टी उठाकर इसे उंगली में लपेटते हुए राउंड पूरा करने पर गुने का आकार देते हुए तैयार कर लीजिए. अगर पट्टी का एक राउंड होने पर बाकी हिस्सा बचा हुआ है तो उसे काट लीजिए और उस बचे हुए हिस्से से एक ओर गुना तैयार कर लीजिए. सारे गुने इसी तरह से बनाकर तैयार कर लीजिए. दूसरी लोई से भी गुने बना लीजिए और इन गुनों को गोल करके चारों ओर से कोने उठाते हुए आप अलग डिजाईन भी बना सकते हैं.


कढा़ई मे घी गर्म करने के लिए रख दीजिए. घी के मध्यम गरम होने पर इसमें आटे का छोटा सा टुकडा़ डाल कर देख लीजिए की वह सिक रहा है या नहीं अगर यह सिक कर ऊपर की ओर आ जाए तो तेल गुने तलने के लिये तैयार है, मीडियम गरम तेल में गुने तलने के लिये डाल दीजिए और आग को मीडियम और धीमी रखें.  गुने को अच्छी तरह से पलट-पलट कर गोल्डन ब्राउन होने तक तल लीजिए.  तले हुये गुने निकाल कर नैपकिन पेपर बिछी प्लेट पर रख लीजिये, सारे गुने तल कर तैयार कर लीजिये.

चाशनी बना लीजिये
बर्तन में चीनी और 1 तिहाई कप पानी डाल दीजिये  और चाशनी को चीनी घुलने तक पकने दीजिये, अब चाशनी को चैक कीजिये, चाशनी के घोल से 1-2 बूंद प्लेट में टपकायें. अंगूठे और उंगली के बीच चिपका कर देख लीजिए, चाशनी उंगली और अंगूठे के बीच चिपकनी चाहिये, चाशनी में 1-2 तार निकल रहे हैं तो  चाशनी बनकर तैयार है, गैस बंद कर दीजिए.


गुने ठंडे हो चुके हैं, अब इन्हें इस चाशनी में डालकर, गुने पर चाशनी कोट होने दीजिये, 1-2 मिनिट  के बाद निकाल कर प्लेट में रख लीजिए. सारे गुने चीनी से कोट कर लीजिये. स्वादिष्ट मीठे गुने बनकर तैयार हैं, गुनों को अच्छे से ठंडा होने के बाद आप एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये. इन गुनों को 1 महीने तक खाने के लिए उपयोग में लाया जा सकता है.

सुझाव:

  • गुनों को हल्की मध्यम आंच में ही तलना चाहिए. एक बार के गुने तलने में लगभग 10 से 12 मिनिट तक लग जाते हैं.
  • गुनों को गर्म चाशनी में डालकर तैयार करें. अगर चाशनी गुने की कोटिंग करते हुए ठंडी होकर जमने लगी हो तो आप इसे फिर से गर्म करके पिघला सकते हैं.

Sweet Guna Recipe Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
4.3 / 5 (3408 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (11)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

vinay

Naari Shakti aur mera Desh dono mahhaan(Indian Womens And India both are great)

Axa
Hello nisha mam
thanks for the recipe . Maine Aaj Meethe gune banaye bahut achche bane . Mere Papa Dubai me kaam karte hai maine unhe bhi bheje hain.
Once again thank you So much.
निशा: अक्षा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Sapana Balwant Kurdia
this recepie is very delecious...thnx nishaji..
aur gangaur par kon kon si recepie banate hai
निशा: सपना जी, गनगौर के व्रत की पूजा के लिये मीठे और नमकीन गुना बनाये जाते हैं.
pratiksha rawat
Thank u nishaji......
M gangour ka vrat 8 sal se kar rhi hu or har bar mere gune bighadate h pr aaj nahi bighdenge ..kal gangour h apke iss recipe se mai gune acche bna paungi.......
निशा: प्रतीक्षा जी, आप अवश्य जी अच्छे गुने बनायेंगी, बहुत बहुत धन्यवाद.
kamal rani
ur dishes r simple for cooking and very tasty
manvi
very nice recipe thanks nisha ji
bandevi singh
I am very happy for this recipe
ma'am plz jab chahe talne wale pani puri ki recipe bataie
ayat
Mam kya ise ate m sugar mix krke bna skte h bcz chashni shi bnti ni h mjhs
Banu Narayan
Hi Nishaji,

Kya aap Kala Jamun banane ki vidhi batayengi please? aur kya fark hai gulab aur kala jamun me?
nandini
very nice recipe mam and v easy ....
varsha s
Nishaji namste,
Aaj lagbag aapne 8 ya 9 din ke bad recipe upload ki hai. Muzhe aapki ye bat pasand aati hai ye ki har recipe, kounse state se hai or ye kab or kaunse mauke per banate hai. Ye pura aap explaination ke sath dete ho.
Thanks.
निशा: वर्षा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.