गुड़ के अनरसे - Jaggery Adhirasam Recipe - Gur Anarsa Recipe

📅 1 मार्च 2015 👁 3.5 लाख बार देखी गई 💬 21 कमेंट ★ 4.1 (5149)


अनरसे दिवाली और होली जैसे त्यौहारों पर कई तरह से ओर कई आकार में बनाये जाते हैं. दक्षिण भारत में इसके अन्य प्रचलित रूप को अधिरसम एवं हिमाचल, उत्तराखंड में इसे अरसा भी कहा जाता है. आज हम गुड़ और खस खस या तिल मिलाकर अनरसा यानी कि अधिरसम बनायेंगे.

Read - Jaggery Adhirasam Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Jaggery Adhirasam

  • चावल का आटा - 1 कप (150 ग्राम)
  • गुड़ - 1/2 कप से ज्यादा (75 ग्राम)
  • तिल - 3-4 टेबल स्पून या
  • खसखस - 3-4 टेबल स्पून
  • घी - अनरसे तलने के लिए

विधि - How to make jaggery Anarsa

प्याले में चावल का आटा निकाल लीजिए. गुड़ को अच्छे से पीस कर इस आटे में डाल दीजिए और अच्छी तरह से मिक्स करते हुए आटा गूंथ कर तैयार कर लीजिए, गुड़ के साथ आटे को 6-7 मिनिट तक मसलते हुये मिक्स करते हुये मिलाना होता है, तब ये आटा बिना पानी डाले, गीला गुथ कर तैयार हो जाता है. गुंथे आटे को 15-20 मिनिट के लिए ढक कर रख दीजिये, आटा और नरम हो कर सैट हो जाएगा.


इस आटे से अभी अनरसे बनाये जा सकते हैं, लेकिन आटे को ढककर 1 दिन यानि कि 24 घंटे के लिये रख दिया जाय तो अनरसे और भी सोफ्ट बनकर तैयार होंगे.

कढ़ाई में घी डालकर हल्का गरम कीजिये. हाथ पर थोड़ा सा घी लगाकर थोड़ा सा आटा निकालिये, और उस आटे को गोल करके बाल बना लीजिये, तैयार बाल को तिल में लपेटिये, और फिर आटे को गोल करते हुये, तिल चिपकाते हुये चपटा कीजिये. अगर आप खसखस से बना रहे हैं तब इसी तरह खसखस लपेट कर अनरसे बना लीजिए.


तेल हल्का गरम हो जाने पर, अनरसे तलने के लिये तेल में डालिये और एकदम धीमी आग पर अनरसे के ऊपर गरम तेल उछाल कर अनरसे को नीचे से डार्क ब्राउन और ऊपर से हल्का गोल्डन ब्राउन होने तक तल कर निकाल लीजिये. सारे अनरसे इसी प्रकार तल कर निकाल लीजिये.

सुझाव

  • चावल का आटा बनाने के लिये, कच्चे वैराइटी के चावल को साफ करके, धोकर पानी में भिगो दीजिये, 24 घंटे के बाद अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये और चावल धोकर उन्हैं सूती कपड़े पर डालकर छाया में ही सुखाने के लिये रखिये. 1/2 घंटे में चावल से पानी हट जाता है, चावल को पीस कर छान कर आटा बना लीजिये. इसके लिये बनाने का तरीका यहां (How to make Rice Flour at home) और वीडियो का लिंक यह (How to make Rice Flour Video) है.आटे को गुड़ में अच्छी तरह से मसलते हुए गीला डोह बन जाने तक मसलना और गूंथना होता है. ये एक लम्बा प्रोसेस होता है, अगर आटा गीला न हो ज्यादा सूखा दिखाई दे तो आटे को गूंथने के लिए 1 छोटी चम्मच पानी या 1 छोटी चम्मच दूध का उपयोग कर सकते हैं.
  • अनरसे को एकदम धीमी गैस पर और हल्के गरम घी में तलना होता. ज्यादा गरम घी में अनरसे जल जाते हैं. अगर घी बहुत ज्यादा ठंडा हो तो अनरसे फट सकते हैं.

Jaggery Adhirasam Recipe - Gur Anarsa Recipe

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
4.1 / 5 (5149 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (21)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Pooja Singh
मेरे अनरसे फट रहें हैं क्या करूँ ?
गुड़ से बना रही हूँ
निशा: पूजा जी, अधिक गुड होने से एसा हो सकता है, इसमें आप थोड़ी सी सूजी या चावल का आटा मिला लीजिये और 1/2 घंटे के बाद अनरसे बना लीजिये.
basant
Chawal pis kar gud milakar ratbhar ke liye rakha hai any advice mistaking pl First time bana rahe hain apko follow karte hue thanks

निशा: बसंत जी, अनरसे को एकदम धीमी गैस पर और हल्के गरम घी में तलें. ज्यादा गरम घी में अनरसे जल जाते हैं. अगर घी बहुत ज्यादा ठंडा हो तो अनरसे फट सकते हैं.
priyanka
Nishaji anarse ghee mein daltehi failane lage hai plz koyi upay btayiye

निशा: प्रियंका जी, अनरसे के बैटर में चीनी अधिक हो तो ऎसा हो सकता है, ऎसे में आप चावल का आटा थोड़ा सा मिला दीजिये, अगर घी बहुत ज्यादा ठंडा हो तो भी अनरसे फट सकते हैं. अनरसों को हल्के गरम घी में धीमी गैस पर तलें, बहुत अच्छे अनरसे बनेंगे.
Anubha Mukherjee
Maam,can it be fry in refine oil
निशा: अनुभा जी अनरसे को रिफाइन्ड ओयल में फ्राय किया जा सकता है.
Roli srivastava
Nisha mam,mere anarse phat rhe h.koi upaaye bathe please

निशा: रोली जी, अनरसे के बैटर में पाउडर चीनी अधिक हो तो एसा हो सकता है, एसे में आप चावल का आटा थोड़ा सा मिला दीजिये, अगर घी बहुत ज्यादा ठंडा हो तो भी अनरसे फट सकते हैं. अनरसों को हल्के गरम घी में धीमी गैस पर तलें, बहुत अच्छे अनरसे बनेंगे.
yasmin
Nisha ji hello,mene gud k anarse ki recipe follow ki khali gud use karne se chawal ka atta jo maket ka he juda hi nahin mene usme 2-4tablespoon milk add kiya par phir bhi bind nahin hua phir mene paani bhi add kiya phir 24hours k liye shelf par chod diya ab fry kar rahi hun to phat rahe hen
aatta theek se bind nahi hua mene halka sa paani daala he phir bhi phat rahe hen please help
निशा: यासमीन जी, अनरसे के लिये चावल से आटा ताजा तैयार किया जाता है, उसमें मायश्चर होता है, और बिना पानी डाले ही डो तैयार हो जाता है, बाजार का आटा एकदम ड्राई होने की वजह से उसमें दूध पानी का यूज करना पढ़ा है डो बाइन्ड होने तक उसमें दूध या पानी मिला लीजिये, और इसे पूरे 10-12 घंटे या और भी अधिक समय के लिये ढककर रख दीजिये, और बाद में अनरसे बना लीजिये, अनरसे अच्छे बनने चाहिये.
SHARMILA SHARMA
Dear Nishaji yours all recipes is too good mam kya hum jaggery anarsa ko Tel ke Jagah Ghee ka use kar sakte hai

निशा: शर्मिला जी, अनरसे घी का इस्तेमाल करके ही बनाएं गए हैं, मीठे पकवान घी में अधिक स्वादिष्ट बनते हैं.


SANJAY
Nisha ji Mera Ek Sujhav hai ki agar anarse ka aata gundhne ke baad thoda patla ho jaye to us aate ko 1 ya 2 ghante ke liye fridge me rakhneses aata thik ho jata hai
dhanyawad.

निशा: संजय जी, सुझाव के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद.
vishal vij
Aap
Ke.web.site.bahut.aache.hai

निशा: विशाल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Anshu kumari

Hi mam.....


Kya mai gud ki jagah chini mila sakti hu......


निशा: अंशू जी, चीनी के अनरसे वेबसाइट और मेरे चैनल पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर अनरसे लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
rita

nisha ji kya anarse basmati chawal k attay se ban sakte hai chawal hamare khet k hai.


निशा: रीता जी हां अवश्य बन सकते हैं.
suresh pal

hello nisha ji namste


mai gur ka anarsa bana rhi thi mere anarse gile ho gye hai kuchh upay btaiy

Anjali maurya

Til nahi dalenge to kaisa banega


निशा: अंजली जी अनरसे में तिल या खसखस डालने से अच्छा स्वाद आता है और देखने में अच्छे लगते हैं.
Ekta Bajpai

aap ne bataya ki agar aate ko gundh kar ek din rakha jae toe andarse soft bante hi. kya ise gundhr hue aate koe fridze m rakh sakte hi ya normal temprature par baher hi rakhna hota hi.


निशा: एकता जी, इस आटे को गूथ कर ही बाहर ही रखना होता है.
Indra sethia

Niishaji namaste 


ye anarse ka atta 24hrs rahega to kya khrab nahi hoga


निशा: इंदरा जी, ये खराब नहीं होता है, ये फरमेन्ट होता है जिससे अनरसे सोफ्ट और स्वादिष्ट बनते हैं.
Rashmi Prabha

क्या गुड़ की जगह चीनी स्तेमाल की जा सकती है ? यदि हाँ, तो कितनी?


 

poonam
Mam isme hum kassa hua nariyal b daal sakte hai ye tootenge to nai..ya bikhrenge to nai fry krte hue
poonam
Hello nisha mam..
Mam kya rice or jaggery ka aata bana kr usko 24 hrs k lie rakhenge to kya wo kharab nai hoga...garmi hai islie..apne likha hai jayada soft ban jayrnge agr aata 24 hrs k lie bana kr rakha..
parul
this recipe id very good mam...can i use rice flour from market...
निशा: पारुल जी, अच्छे अनरसे बनाने के लिये, घर पर ताजा चावल का आटा तैयार करें, अच्छे अनरसे बनते हैं.
arpna shukla
ham ko same day banana ho to koi or method
निशा: अर्पना जी सेम डे बना सकते बिलकुल इसी तरह से बना सकते हैं, अनरसे थोड़े कम सोफ्ट बनते हैं.
varsha s
Nishaji namste,
Ye anarse ager muzhe do din ke train safer me le jane ho ye tik jayenge ya, fir ise kaise store kare.