लवंग लतिका - Lavang Latika recipe

📅 27 फरवरी 2015 👁 3.2 लाख बार देखी गई 💬 29 कमेंट ★ 3.8 (4637)


लवंग लतिका बंगाल क्षेत्र की त्यौहारों पर बनने वाली पारम्परिक मिठाई है. चाशनी लपेटी हुई कुरकुरी परत के अन्दर भरी हुई मावा व ड्रायफ्रूट्स की स्टफिंग और ऊपर जड़ी हुई लौंग का सुवासित स्वाद सभी को बेहद पसंद आता है.

Read - Lavang Latika Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Lavang Latika

आटा लगाने के लिए

  • मैदा - 2 कप (250 ग्राम)
  • घी - ¼ कप (60-65 ग्राम)

स्टफिंग के लिए

  • मावा - 3/4 कप (150 ग्राम)
  • पाउडर चीनी - 2 टेबल स्पून (30 ग्राम)
  • काजू - 10
  • बादाम - 10
  • छोटी इलायची - 4
  • लौंग - 20

चाशनी के लिए

  • चीनी - 1 कप (250 ग्राम)
  • छोटी इलायची - 4
  • घी - तलने के लिए

विधि - How to make Lavang Latika recipe

लवंग लतिका बनाने के लिए एक प्याले में मैदा और घी डालकर मिलाते हुए पानी की मदद से पूरी के जैसा सख्त आटा गूंथ लीजिए. इतना आटा लगाने में ¼ कप से थोडा़ ज्यादा पानी लगता है. आटे को ढककर 20 मिनिट के लिये रख दीजिये, आटा सैट हो जाएगा.

स्टफिंग बनाएं
मावा को कढा़ई में डालकर धीमी और मीडियम गैस पर लगातार चलाते हुए हल्का कलर चेंज होने तक भून कर तैयार कर लीजिए और प्लेट में निकाल लीजिए.


लवंग लता बनायें

काजू, बादाम को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लीजिए और इलायची को छीलकर, पाउडर बना लीजिए.
भूने हुए मावा में पाउडर चीनी, बारीक कटे काजू, बादाम डालकर सभी चीजों को मिक्स होने तक मिलाएं.
आटे के सैट होने के बाद आटे को मसल कर ठीक कीजिये और छोटी-छोटी लोइयां तोड़ लीजिए. एक लोई उठाईये और हथेली से दबा कर चपटा करें और 2.5 - 3 इंच के व्यास में पतली पूरी बेल लीजिए. अब इसके ऊपर 1 चम्मच स्टफिंग डालें और पूरी को चारों ओर से फोल्ड करते हुए लौंग की मदद से बंद कीजिये और प्लेट में रख दीजिए. इसी तरह से सारी लवंग लतिका बनाकर तैयार कर लीजिए. इतने आटे में लगभग 20 -21 लवंग लतिका बनकर तैयार हो जायेंगी.

कढ़ाई में घी डाल कर हल्का गरम कीजिये. घी के मध्यम गरम होने पर इसमें 4-5 लवंग लतिका डालिये, और इन्हैँ धीमी आग पर गोल्डन ब्राउन होने तक पलट-पलट कर तल लीजिये, तले हुये लवंग लतिका प्लेट में निकाल लीजिये. सारी लवंग लतिका इसी तरह से तल कर तैयार कर लीजिये.


चाशनी बनाएं
एक बर्तन में 1 कप चीनी और आधा कप पानी मिलाकर आग पर चाशनी बनने के लिये रखिये.
चीनी पानी में घुल जाय, उसके बाद 2 मिनिट तक और पकायें. चाशनी के घोल से लेकर 1-2 बूंद प्लेट में टपकायें. अंगूठे और अंगुली के बीच चिपका कर देख लीजिए, चाशनी उंगली और अंगूठे के बीच चिपकनी चाहिये, गैस बंद कर दीजिए और चाशनी को थोडा़ ठंडा करके, तले हुये लवंग लतिका इसमें डाल दीजिये. 1 मिनिट इसमें रहने दीजिए ताकि ये मीठा रस सोखकर मीठे और स्वादिष्ट हो जाएं. अब इन्हें चाशनी से प्लेट में निकाल लीजिए.

लवंग लतिका बनकर तैयार हैं. लवंग लतिका को एक सप्ताह तक खाया जा सकता है और फ्रिज में रखकर 15 दिनों तक खाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है.

सुझाव -

  • आटा न बहुत ज्यादा नरम होना चाहिए न बहुत ज्यादा सख्त होना चाहिए.
  • स्टफिंग बहुत ज्यादा नहीं भरनी है और इसे अच्छे से चिपकाना चाहिए ताकि ये फटे नहीं.
  • लवंग लतिका को धीमी आग पर तल कर तैयार करना है.
  • आप स्टफिंग में अपनी पसंद के अनुसार मेवा, पिस्ते, अखरोट, नारियल जो डालना चाहें डाल सकते हैं.

20-21 लवंग लतिका बनाने के लिये
समय - 70 मिनट

Lavang Latika recipe Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.8 / 5 (4637 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (29)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

pradeep agrawal
ghee, sudh ghee dalna hai

निशा: प्रदीप जी, देशी घी(शुद्ध घी) में बनी मिठाई का स्वाद बहुत अच्छा आता है. पर आप चाहें तो रिफाइंड भी उपयोग कर सकते हैं
sunil
Nice paneer

निशा: सुनील जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
jai
mast recipe hai

निशा: जय जी, धन्यवाद.
Dr priti
Agar kismis naji degye to chalega

निशा: प्रीति जी, आप रेसिपी में अपने स्वादानुसार परिवर्तन कर सकती हैं. आप बिना किशमिश के भी इसे बना सकती हैं.
Axa
Hello Mam
thanks for the recipe .maine lavang latika bnai hai or ye sab ko bahut hi pasand aayi .once again thank you soo much

निशा: एक्सा जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
diksha soni
yummy..................i like lavang latika...i'll try today....thank you so much ma'am.....this recipe is very nice

निशा: दी़क्षा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Nivedita
What is mawa

निशा: निवेदिता जी, मावा दूध को गाढ़ा करके बनाया जाता है, इसे खोया भी कहा जाता है. मावा बनाने की रेसिपी वेबसाइट और मेरे चैनल पर उपलब्ध है.
ANIL SHARMA
GUZIA MADE IN UP AND OTHER STATES IS MADE WITH SAME PROCESS BUT THERE IS DIFFERENCE OF SHAPE
Prateek Mishra
बनारस में इसे लौंगलता कहते हैं | बिलकुल इसी तरह बनाते हैं बस आकार में मामूली फर्क होता है |
archana
how to make without using egg and oven
mamta

very sweet recipe. i loved this .


निशा: ममता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Sangeeta gupta

hi Nishaji ,my mother follows your channel and she had been asking me to try this recipe for the last few months. Finally ,today on Raksha bandhan, I made it. The labang Latika turned out really wonderful. Can I send you a picture ?

madhu singh

Ghi ki jegah refind  use kre tlne k liye to kr skte hi or agr puri puri terh se ni chipki to


 


निशा: मधु जी, रिफाइन्ड में इन्हैं तला जा सकता है,आप कोशिश कीजिये, ये पूरी तरह चिपक जाती हैं, और अच्छी बनती हैं.
Sudeep

Masale dar chai kaise banate hai



निशा: सुदीप जी, मैं ये चाय बनाने की कोशिश करती हूँ.
Shraddha

hello mam... mam maine banaras ka launglata khaya hai uska taste different or bahut accha hota hai or crispy bhi rehta hai mam kya difference hai usme or isme pls mam reply mai bilkul waisa hi launglata banana chahti hu


 


निशा: श्रद्धा जी, लोंग लतिका इसी तरह बनाया जाता है, बनारस का कुछ अलग स्पेशल हो सकता है, लेकिन मुझे उसके बारे में जानकारी नहीं है.
jyoti singh

Hello mam 


Ap advice ar suggestion sb hindi me dete h. Phir aur easy ho jata h Samajhane me... thanx a lot mam


 


निशा: ज्योति जी,बहुत बहुत धन्यवाद.
Rinky Kuldeep

Thank you mam, i made it  today its verry yummy. i love to eat....


निशा: रिंकी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
priya
mam apka samjhane ka trika bhut hi acha ha aur apki receipe bhi bhut achi hoti hai
Manjushree Bhatt
Nisha Mam Pranam. I cannot thank you enough bcoz you hv come to my rescue when I was desperately looking for help in cooking good food without onion and garlic. I was absolutely clueless in cooking but you r guiding me like a mother to her daughter. Thank you thank you soooooo.....much and pls always be there.
suman gupta
Thank you mam .
Its a nc recipe.
parul nahar
nisha ji lavang latika talne ke bd kya unko thnada krne ke bd chasni may dalna hai im little bi confuse here aur kya jb ahum inhe dalege tb chaani garm honi chaiye
निशा: पारुल जी, चाशनी को एकदम ठंडा नहीं करना बस हल्का सा ठंडा हो जाय, लवंग लतिका डाल दीजिये और अधिक मीठी करने के लिये उन्हैं चाशनी में देर तक रहने दीजिये.
priyanka
Thx mam mine lawng latika was bettet than market becoz of u me and my hubby can taste almoast all north indian food even in south india
निशा: प्रियंका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
pinki
Maine ye try kiya per chasni to bas upar tak hi lag ker rah gyee andar jara sa v nahi gya so taste thoda ajeeb lag raha tha kya prb gua plz bataiyega
निशा: पिंकी जी, चाशनी थोड़ी गाढ़ी होने से एसा होता है, अगली बार चाशनी को थोड़ी पतली रखें लवंग लतिका चाशनी को शोक कर अच्छी मीठी बनेगी.
sona
nice recipe
Bandevi Singh
Thanks Ma'am! bahut dinon se mujhe laung latika banane ki chahat thi.is holi main ise try karungi. happy holi maám
Maám aapse rqst hai ki jab chahe talne wale pani puri banana bataiye.plzzzz.
ragini mhatre
Mawa hum pawadar chini mawa tanda hone ke bad mei milayegen to chalega ?
निशा: रागिनी जी हां मावा के ठंडा होने पर पाउडर चीनी मिलाईये एकदम ठीक है.
Alka Adiley
Namaste nisha ji.....thanks...definitely mujhe yh abhi holi pr bnane hai....this is easy n tym saving.
beens
I will try thanks
suman
Thank you
I will try it !