फ्राइड बाटी - Fried Bati Recipe

बृज क्षेत्र यानी आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद आदि इलाके में बनाई जाने वाली फ्राइड बाटी राजस्थानी बाटी से साइज में थोड़ी छोटी और स्वाद में एकदम अलग होती हैं. फ्राइड बाटी को स्टार्टर के रूप में मुख्य खाने में परोसा जा सकता है.
Read - Fried Bati Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Fried Bati
- गेहूं का आटा - 2 कप (300 ग्राम)
- सूजी - 1/2 कप (80 ग्राम)
- घी - 2 टेबल स्पून
- तेल - तलने के लिए
- अजवायन - 1/2 छोटी चम्मच
- बेकिंग सोडा - 1/4 छोटी चम्मच
- नमक - 1/2 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
विधि - How to make Fried Baati
किसी प्याले में आटा और सूजी मिक्स कर लीजिये, अजवायन, बेकिंग सोडा, नमक और घी डालकर अच्छी तरह मिला लीजिये और थोड़ा थोड़ा पानी डाल कर नरम आटा गूंथ कर तैयार कीजिये. गुथे आटे को ढककर 20 मिनिट के लिये रख दीजिये ताकि आटा फूल कर सैट हो जाय.
आटा सैट हो जाने के बाद इसे हाथ पर थोडा़ सा घी लगाकर आटे को मसल कर चिकना कर लीजिये. बाटी बनाने के लिये आटा तैयार है. आटे को पांच भाग में तोड़ लीजिये, और बड़े गोले बना लीजिए.

किसी बर्तन में 1 लीटर पानी उबालने के लिए रख दीजिए. पानी में उबाल आने पर इसमें गोले डाल दीजिए और तेज गैस पर गोलों को 15 मिनिट के लिए उबलने दीजिए. 15 मिनिट बाद गोले चैक कीजिए इसमें चाकू गढ़ा कर देखा जा सकता है, चाकू से बैटर नहीं चिपकता है तो गोले पककर तैयार हैं, गैस बंद कर दीजिए और गोलों को प्याले में निकाल लीजिए.
गोलों को चाकू से छोटा-छोटा काट लीजिए और ठंडा होने दीजिए. गोलों के ठंडा होने के बाद इसे मसल-मसल कर जितने पानी की आवश्यकता हो उतना पानी (गोले के उबालने से बचा हुआ पानी) डालते हुए गुठलियां खत्म होने तक अच्छे से मैश करते हुये नरम आटा गूंथकर तैयार कर लीजिए.
इस गुथे आटे से छोटी-छोटी लोइयां तोड़कर तैयार कीजिये, अब एक लोई हाथ में उठाकर गोल कीजिए और हल्का सा चपटा करते हुए अंगूठे से बीच में दबा दीजिए. इसी तरह एक-एक करके सारी लोइयों से बाटी बना लीजिए.

कढा़ई में तेल डालकर गरम कीजिए. जितनी बाटी एक बार में कढा़ई में आ जाएं उतनी डाल दीजिए. बाटी को अच्छे से गोल्डन ब्राउन होने तक तल लीजिए. बाटी तलकर तैयार हो जाने पर, इन्हें टिशु पेपर बिछी प्लेट में निकाल लीजिए और सारी बाटियां इसी तरह से तल कर तैयार कर लीजिए.
एक बार की बाटी तलकर तैयार होने में लगभग 6 से 7 मिनट तक का समय लग जाता है. सारी बाटियां इसी तरह तलकर तैयार कर लीजिए.
फ्राईड बाटी बनकर तैयार है, बाटी को आप स्टार्टर के रूप में हरे धनिए की चटनी, मीठी चटनी टमेटो सॉस के साथ परोस सकते हैं और मेन कोर्स में इसे पंचरतन दाल के साथ परोसिये.
सुझाव:
बाटी तलते समय तेल अच्छा गर्म होना चाहिये, ठंडे तेल में बाटी तलने से बाटी बहुत ज्यादा तेल सोख लेंगी और फट भी सकती हैं.
4 सदस्यों के लिये
समय - 70 मिनट
कमेंट (24)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Maim mai ye khna chah rha tha ki jase bati ke andar masala bharkar ubal lu fir uske bad fried kr du to koi dikkat hogi kya?
निशा: राज जी, आप बाटी इस प्रकार से भी बना सकते हैं.
निशा: श्रुति जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
And can we shallow fry it instead on pan like tikkis.
Should sooji be fine or coarse
निशा: सीमा जी आप इसे शैलो फ्राई कर सकते हैं, सूजी बारीक वाली लीजिये.
Maine fried Bati banayi etni achi bani ki ....kaas m aapko khila pati but hi achi ..thankyou so muchhhhh,me apki hr ek recipe read karti hu, phir YouTube PR video dekhti hu ,cement dekh kr banati hu but much Sikhs h Maine aap she,mere gher PR koi guest aate to me San she pehle aapko recipe dekhti hu thanks
Mam kya aap apni books nahi banaoge muje but jerurt h plzzz banao na plzzzz
निशा: मंजू जी, मुझे बेहद खुशी है कि आप हमारी वेबसाइट और यू ट्यूब चैनल को इतना पसंद करती हैं. आपको मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद. मैं इस पर विचार करूंगी.
निशा: आकांक्षा जी, बाटी तो गरमा गरम परोसी और खाई जाती हैं, बहुत अच्छी लगती हैं, आप इन्है 2 -3 दिन तक खा सकते हैं.
निशा: राधा जी, बिल्कुल बना सकते हैं लेकिन तब ये फ्राइड बाटी की जगह बेक्ड बाटी ही रहेंगी.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
Thank you for recipe...
निशा: कुमुद जी, बाटी को माइक्रोवेवे के कन्वेक्शन मोड पर बेक कीजिए.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
Namaste mam
Mam agar cookar me bati daal kar seeti laga de to
Nice...
Mam jab bati ko fry karne k dala tab vo sari usme bikhar gai. To ab hum uska kya kar sakta h
निशा: निशी जी, उसे तो आप छान कर तेल से निकाल लें और एसे ही स्नेक्स की तरह खा कर खतम कर दें, लेकिन अगली बार से तेल को अच्छा गरम करें तब बाटी तलने के लिये डालें वे नहीं फटेंगी.
Nisha aunty mai aap ki bht badi fan hu...thanks a lot aapki dishes sab bahut aachi h..khub sikhane ko milta h...once again thanks aunty
निशा: पूजा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Plzzzz btaai kaise krna h
निशा: शिवानी जी, इसे गाढ़़ी दाल या चटनी के साथ खाया जाता है.
आज मेने फ्राइड बटी बनायीं हूँ।अच्छा तो बने हे। बहुत क्रिस्पी बनी हे । कितना दिन तक रख कर इसको खाया जा सकता हे ।
निशा: पूजा जी, सूजी को semolena कहते है, इसे रवा भी कहा जाता है, सूजी किराना स्टोर पर आसानी से मिल जाती.
Thnk u so much for this tasty receipe....
निशा: ऊषा जी हां अवश्य कर सकते हैं.