संदेश - Sandesh Recipe - How to Make Sandesh

ताजा छैना से बने हुए एकदम सॉफ्ट, पारम्परिक बंगाली मिठाई सन्देश, हम अपने मनचाहे फ्लेवर में भी बना सकते हैं और सिर्फ केसर इलायची मिलाकर भी.
Read - Sandesh Recipe - How to Make Sandesh In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Sandesh Mishti
- फूल क्रीम मिल्क - 1 लीटर
- नींबू - 2
- पाउडर चीनी - 1/3 कप (50 ग्राम)
- इलायची - 5
- केसर - 20-25 धागे
- पिस्ते - 10 - 12
विधि - How to Make Bengali Sandesh
दूध को किसी भारी तले वाले बर्तन में डाल कर गरम कीजिये. दूध में उबाल आने के बाद, दूध को गैस से उतार लीजिये, दूध को हल्का सा ठंडा होने दीजिये. नींबू के रस में थोडा़ सा पानी मिला दीजिए और दूध के हल्का सा ठंडा होने पर इसमें थोड़ा थोड़ा नींबू का रस डालते हुये चमचे से चलाइये, दूध जब पूरा फट जाय, दूध में छैना और पानी अलग दिखाई देने लगे तो नींबू का रस डालना बन्द कर दीजिये.
छैना को कपड़े में छानिये और ऊपर से ठंडा पानी डाल दीजिये ताकि नींबू का स्वाद छैना में न रहे. कपड़े को चारों ओर से उठाकर हाथ से दबा कर अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये. संदेश बनाने के लिये छैना तैयार है.
छैना को किसी थाली में निकाल लीजिये और 5-6 मिनिट छैना को मसल-मसल कर चिकना कर लीजिये.
इलायची को कूट कर पाउडर बना लीजिए. पिस्तों को पतला-पतला कतर लीजिए.

अब छैना में केसर और पाउडर चीनी डालकर अच्छे से 2-3 मिनिट तक मिक्स कर लीजिए.
नॉन स्टिक पैन लीजिए इसे गैस पर रख कर इसमें छैना को डालकर एकदम धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए 3-4 मिनिट तक भून लीजिए.
गैस बंद कर दीजिए और छैना को प्लेट में निकाल लीजिए. छैना को थोडा़ ठंडा होने दीजिए और हल्का ठंडा हो जाने पर इसमें इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए. अब इस छैना से थोड़ा सा मिश्रण निकालिये, गोल और चपटा करके प्लेट में रखिये. इसी तरह थोडा़-थोड़ा मिश्रण निकाल कर, छोटे-छोटे गोले बना कर प्लेट में रख लीजिये. बारीक कटे हुए पिस्तों को इन संदेश के ऊपर लगाकर इनकी गार्निश कर दीजिए स्वादिष्ट संदेश बनकर तैयार हैं.
सुझाव
- ये संदेश केसर के स्वाद में बनाए गए हैं आप इन्हें अपने स्वादानुसार काजू, बादाम का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
12-14 संदेश के लिये
समय - 50 मिनट
कमेंट (31)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
shop wale sweet's sale kardete h
par kuc log apne ghr k liye bnate h or rakhte hai
par unhe ye pata nhi hora ki sweet's ko ketne din tak rakh sakte hai
निशा: शदान जी, खोया से बनी मिठाइयां को फ्रिज में रखकर 8-10 दिन तक यूज कर सकते हैं और आटा, बेसन से बने लड्डू बाहर रखें लम्बे समय तक खाये जा सकते है.
निशा: स्वाती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मनीषा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Plz help...
निशा: रश्मि जी, छैना भूनते समय गैस एकदम कम रखिये और छैना को पलट पलट कर थोड़ा सा भूनिये ये सूखना नहीं चाहिये, बाद में ठंडा होने पर संदेश बनाइये, बहुत अच्छे संदेश बनेंगे.
निशा: अंजली जी, पैकेट का फुल क्रीम मिल्क लिया जा सकता है, छैना को अच्छी तरह निचोड लीजिये, और इसे एकदम धीमी गैस पर भूनें, बिलकुल एसा ही छैना तैयार हो जायेगा, रेसिपी वीडियो अवश्य देखें.
निशा: सचिन जी, मावा में चीनी पाउडर की जगह बूरा लिया जा सकता है, लेकिन चाशनी चीनी से ही बनाएं.
निशा: रूपाली जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
sandesh banane ke bad kitne dino tak rakh sakte hai, agar commercial purpose ho to kitne din yahh mithai acchi rehti hai, or freeze me kitne din tikegi or bahar kitne din tikegi
Gay ya bhes ki Dilivary k bad kuch din Jo milk aata hai, vo garam karne par automatic phat jata hai. Kya hum chena k liye vo milk use kar sakte hai.
निशा: रुचिका जी, वह दूध छैना के लिये नहीं यूज करते है.
निशा: रजनी जी, आप एक लीटर दूध से छैना बनाकर संदेश बना लीजिये.
निशा: सुमित जी, छैना को मसल कर सोफ्ट कीजिये, भूनते समय गैस एकदम कम रखिये और छैना को पलट पलट कर थोड़ा सा भूनिये ये सूखना नहीं चाहिये, बाद में ठंडा होने पर संदेश बनाइये, बहुत अच्छे संदेश बनेंगे.
निशा: रेनू जी, प्लीज आप इसके लिये वीडियो देख लीजिये, हो सकता है पहली बार में संदेश अच्छे नहीं बने हों लेकिन इन्हैं बनाना बहुत आसान है प्लीजे ट्राई आप अच्छे संदेश बना लेंगी.
Nisha ji
Can we add gulabjal in sandesh...?
Mam sandesh ko pretty design ya shape dene k ly kya krna chaye..jese marketed sandesh ki shapes hoti h..plzz tell
निशा: कल्पना जी, संदेश के लिये सांचे बर्तन वालों के पास मिल जाते हैं, उन्हैं यूज करके आप अपनी पसन्द के संदेश बना सकते हैं.
maza aa gaya
use in milk amul full cream.....?
recipe bahut achchi hai mene bhi koshish ki lekin chhena se doe nahi ban raha hai woh bikhar raha hai please aap bataiye kahan mistake ho sakti hai
निशा: Axa ji,छैना को मसल कर सोफ्ट कीजिये, भूनते समय गैस एकदम कम रखिये और छैना को पलट पलट कर थोड़ा सा भूनिये ये सूखना नहीं चाहिये, बाद में ठंडा होने पर संदेश बनाइये, बहुत अच्छे संदेश बनेंगे.
निशा: मंजू जी, डेयरी से ताजा छैना लेकर यूज किया जा सकता है.