खांडवी - माइक्रोवेव में - Microwave Khandvi Recipe

बच्चों और बड़ों दोनों को पसन्द पाने वाली गुजराती खान्डवी को माइक्रोवेव में और भी आसानी ने बनाया जा सकता है क्योंकि माइक्रोवेव में न तो खान्डवी के घोल को चलाते रहना पड़ता और इसमें गुठले पड़ने का डर रहता है.
Read - Microwave Khandvi Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for instant microwave khandvi
- बेसन - 1 कप (100 ग्राम)
- दही- 1 कप (200 ग्राम)
- हरा धनिया - 2-3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- तेल- 2-3 टेबल स्पून
- हरी मिर्च - 2 बारीक काटी हुई
- करी पत्ता - 8-10
- हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच से आधी
- हींग - 1 पिंच
- राई - 1/2 छोटी चम्मच
- तिल - 1 छोटी चम्मच
- नमक - 3/4 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
विधि - How to Make Khandvi, Gujarati Street Food in a Microwave
मिक्सर जार में दही, बेसन और 2 कप पानी डालकर एकदम चिकना घोल तैयार कर लीजिए(घोल को प्याले में फैट कर भी तैयार कर सकते हैं). घोल को माइक्रोवेव सेफ प्याले में डालिये, नमक, हल्दी, हींग और 1 टेबल स्पून तेल डाल कर मिक्स कीजिए.
प्याले को माइक्रोवेव में रख कर 2 मिनिट के लिए माइक्रोवेव कर लीजिए. प्याला बाहर निकालें और अच्छे से चला दीजिए. प्याले को फिर से माइक्रोवेव में रखिये, और 2 मिनट के लिये माइक्रोवेव कीजिये. बाहर निकालें और अच्छी तरह से चलाएं. फिर से 2 मिनिट माइक्रोवेव कर लीजिए फिर से बाहर निकालें और अच्छे से चलाएं.
फिर से 1 मिनिट के लिए माइक्रोवेव कर लीजिए (घोल को 7 मिनट माइक्रोवेव किया है) प्याले को बाहर निकालें और घोल को अच्छे से चलाएं. खांडवी बनाने के लिए घोल तैयार है.

घोल फैलाने के लिए थाली या ट्रे ले लीजिये, थाली में तेल लगाने की आवश्यकता नहीं है, खांडवी के घोल को थाली या ट्रे में पतला पतला फैला दीजिये, घोल को पलटे की सहायता से एकदम पतला फैला दीजिये.
10-15 मिनिट में यह मिश्रण ठंडा हो कर जम जाता है, इस जमी हुई परत को चाकू की सहायता से 6 इंच लम्बी 2 इंच चौड़ी पट्टियाँ में काट लीजिये और इन पट्टियों का रोल बना लीजिये, सारे रोल को थाली में लगा दीजिये.
अब छोटी कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये, हरी मिर्च को लम्बाई में काट लीजिए. गरम तेल में राई डाल दीजिये, राई भूनने पर इसमें तिल, करी पत्ता और हरी मिर्च डालिये और हल्का सा भून लीजिये. इस मसाले मिले तेल को चम्मच की सहायता से खांडवी के ऊपर डाल दीजिये. हरे धनिये और नारियल से सजाइये.
माइक्रोवेव में बनी बहुत ही अच्छी खान्डवी तैयार है, खान्डवी को अपनी मनपसन्द चटनी के साथ खाइये और परोसिये.
सुझाव:
- बेसन के घोल को बिलकुल चिकना होने तक घोले, गुठलियां बिलकुल नहीं रहनी चाहिये.
3-4 सदस्यों के लिये
समय - 50 मिनट
कमेंट (21)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: अनुपमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: संझना जी, धन्यवाद.
apki saree recepie itni easy or achi hoti hai jise banana bahot easy hota hai..
Regards
shivam chourasiya
निशा: शिवम जी, हमारी रेसिपीज़ पसंद करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: संजना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: हेमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मोनिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
is the lid of microwave usensil should be closed or open.
thanks
jaya
निशा: जया जी, आप इसे बिना ढके बनाएं.
Nishaji,
Ye aapne microwave me KHANDVI ki jo method diya vo hame pasand aayi, banaai bahut hi achhi, swadisht bani jaise bazaarme milti hai vaisi. Isi tarah aur bhi aasaan ho vaisi recipes bataane ki krupaa kare. Dhanyvaad
निशा: विभा जी,मैं पूरी कोशिश करूंगी.
Maikroweb na ho to
Without microwew k khandvi kese banaye?
निशा: अंकिता जी, खान्डवी गैस पर बहुत अच्छी बनती है, रेसिपी वेबसाइट और मेरे चैनल पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर रेसिपी का नाम लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
Apki recp ....kich hat kar hoti h ........
.....kuch sabjiya hum alag bnate h or ki recp m.....difrens hota h ...par easy hota h..........
......thanks shar rcp ....
Kya hum bhi rcp ...share kar sakte h ........apki post par ....
Y hum apni rcp....shar kais kar sakte h ....jais apki ...side h ...nishammadhulika.com .....
Hum kais bnay
निशा:राहुल जी,मेरी वेबसाइट पर बाहर से रेसिपी पोस्ट करने का कालम नहीं है. वेबसाइट बनाने के लिये प्रोग्रामिंग आनी चाहिये, इसके लिये आप किसी प्रोगामर की हैल्प ले सकते हैं.
Hi Nisha
Your recipes are excellent I tried your Suji Kachori (semolina Kachori) it was really good. But some of your recipes are in Hindi which I do not understand. It would be nice if it was in English also when I click on English it still gives in Hindi. Could you please reply back to me.
Thx
Annie
keep it on very nice recipe
निशा: सरोज जी, प्लीज ये कमेन्ट व्हीट फ्लोर बिस्किट पर लिखेंगी तो मुझे रिप्लाई करने में आसानी होगी.
How go prepare the mixture...
And pls upload the recipe of kathal k kofte easy to make...
Think u mam
MAINE KHANDVI BANAYI AUR WO BHOT ACHI BANI. THANKS .
BUT MAM ISE KHATA MEETHA BANANA HO TO KAISE BNAYE. ISME KHATAA MEETHA TASTE AE TO AUR BHI ACHI LAGEGI. PLZ MAM BTAYE.
निशा: मानसी जी, घोल में टेस्ट के अनुसार चीनी डाल कर इसको हल्का सा मीठा किया जा सकता है, दही से खट्टा स्वाद इसमें पहले से ही है.
निशा: गोरी जी, मावा में मैदा अधिक होने से गुलाब जामुन सख्त हो जाते हैं.
निशा: राजीव जी, सफेद तिल लीजिये.
निशा: राजीव जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: संध्या जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करती हूँ.