ग्रेटेड गोभी के पकौड़े - Grated Cauliflower pakoda Recipe - Gobi Pakora

गोभी के पकौडै़ छोटे छोटे फ्लोरेट से भी बनाये जातें हैं लेकिन इस बार गोभी को कद्दूकस करके इनसे अलग स्वाद वाले ग्रेटेड गोभी के पकौड़े बनाकर देखिये.
Read - Grated Cauliflower pakoda Recipe - Gobi Pakora Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Grated Gobi Pakora
- गोभी - 250-300 ग्राम
- बेसन - 1 कप
- चावल का आटा - 2 टेबल स्पून
- हरा धनियां - 2-3 टेबल स्पून
- कसूरी मेथी - 2 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
- अदरक का पेस्ट - 1 छोटी चम्मच या 1 इंच टुकडा़ कद्दूकस किया हुआ
- नमक - 3/4 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- हरी मिर्च - 2 बारीक कटी हुई
- तेल - पकौड़े तलने के लिए
विधि - How to make Gobi Keema Pakora
गोभी को अच्छे से धोकर सुखाकर कद्दूकस कर लीजिए. बेसन को बडे़ प्याले में डाल लीजिये और थोडा़-थोडा़ पानी डालते हुए गाढा़ घोल तैयार कर लीजिए. घोल को चमचे से चलाते हुये अच्छी तरह फैट लीजिये, नमक, कसूरी मेथी, हरा धनियां, हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट और लाल मिर्च पाउडर डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये. कद्दूकस की हुई गोभी भी डाल कर मिला दीजिए.

कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. जब तेल गरम हो जाय तो उसमें से थोडा़ थोडा़ मिश्रण चम्मच से लेकर डाल दीजिये. जितने पकौड़े एक बार में कढा़ई में आ जाएं उतने पकोडे़ डाल कर तल लीजिए.
पकौड़ों को पलट-पलट कर मीडियम हाई गैस पर गोल्डन ब्राउन होने तक तल कर निकाल लीजिये, इसी तरह से सारे पकौड़े तल कर तैयार कर लीजिये.
गरमा गरम गोभी के पकौड़े कसूंदी, हरे धनिये की चटनी, पुदीने की चटनी या टमैटो सॉस के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव:
- पकोड़े के घोल के लिये बेसन में चावल के आटे की जगह सूजी भी मिलाई जा सकती है.
- बेसन को अच्छी तरह से फैटने पर पकोड़े की शेप अच्छी बनती हैं.
2-3 सदस्यों के लिये
समय - 30 मिनट
कमेंट (15)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Mam mujhe yeh jaanna hai ki agr rice flour nhi hai toh suji kitni quantity me use kre gobhi k pakore bnane ke liye
निशा: दीप्ती जी, राइस फ्लोर के बराबर ही सूजी डाली जाती है.
निशा: नम्रता जी, पकोड़े बेसन से ही बनाये जाते हैं, अरारोट मिलाने की आवश्यकता नहीं है.
Apki batai recipe buht easy or tasty hoti h..mai ghr pr try krti hu sab ko pasnd aati h..ase hi hume apni recipe batate rehna..
निशा: मंजू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अनील जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Anita ( Canada, Toronto)
निशा: अनीता जी, आपके ढेर सारे प्रेम व स्नेह के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
nishaji,i like recipe to much. i want to ask you,how to use eno salt prepared dhokala i m not under stand pl.tell me
निशा: गुरुजीत जी, पकोड़े बिना राइस फ्लोर के बनाये जा सकते हैं, राइस फ्लोर डालने से पकोड़े क्रिस्पी बनते हैं.
निशा: प्रिया जी, पकोड़े को थोड़ी देर तक ऊपर से अच्छे गोल्डन ब्राउन होने तक तलिये, पकोड़े बिलकुल भी कच्चे नहीं रहते हैं.
pls reply me
निशा: रोमी जी, बिलकुल नहीं बिखरते, अलग स्वाद वाले पकोड़े बनते हैं.
निशा: ममता जी, गोभी को पीसने से ये पेस्ट बन जायेगा, और ये ठीक नहीं रहेगा. परांठे के लिये गोभी को कद्दू कस करना ही सही है.
निशा: शुचि जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करती हूँ.
निशा: कोमल जी, हरी मेथी को सुखाकर कसूरी मेथी बनती है, वेबसाइट और मेरे चैनल पर इसे बनाने का तरीका दिया है, कसूरी मेथी लिखकर रेसिपी को सर्च कर सकते हैं. इसकी जगह अगर हरी मेथी है तो उसे भी डाल सकते हैं.