सिन्धी कोकी - Sindhi Koki Recipe

गेहूं के आटे में मसालों को मिलाकर कच्ची सिकी रोटी से दुबारा बनाई हुई सिन्धी कोकी आम तौर पर तो नाश्ते में परोसी जाती है लेकिन हम इसे स्कूल टिफिन या बाहर पिकनिक पर भी बना कर ले जा सकते हैं.
Read - Sindhi Koki Recipe In English
आवश्यक सामग्री- Ingredients for Sindhi Koki
- गेहूं का आटा - 1 कप ( 150 ग्राम)
- घी - 3-4 टेबल स्पून
- हरा धनियां - 2-3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- पुदीना के पत्ते - 2 टेबल स्पून
- अदरक - 1 छोटी चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)
- हरी मिर्च - 1 बारीक कटी हुई
- हल्दी पाउडर - 1 पिंच
- हींग - 1 पिंच
- जीरा - ¼ छोटी चम्मच
- अनारदाना - ¼ छोटी चम्मच
- अजवायन - ¼ छोटी चम्मच से कम
- काली मिर्च - ¼ छोटी चम्मच से कम (कुटी हुई)
- नमक - ¼ छोटी चम्मच से थोड़ा सा ज्यादा या स्वादानुसार
विधि - How to make Sindhi Koki
एक बड़े बर्तन में आटा ले लीजिए इसमें हल्दी पाउडर, अजवायन, जीरा, हरी मिर्च, अदरक, काली मिर्च, नमक, अनार दाना, हींग, हरा धनिया, पुदीना और 1 टेबल स्पून घी डालकर इन सभी चीज़ों को अच्छी तरह से मिलाते हुए पानी की मदद से परांठे के लिये जिस तरह का नरम आटा गूंथा जाता है, उसी तरह का आटा गूंथकर तैयार कर लीजिए. गूंथे आटे को 10- 15 मिनिट तक के लिए ढककर के रख दीजिये ताकि आटा फूल कर सैट हो जाय.
आटे को मसल-मसल कर चिकना कर लीजिये. तवे को गरम होने के लिए गैस पर रख दीजिए. गुंथे हुये आटे से थोड़ा सा आटा निकालिये और गोल लोई बना लीजिये. लोई को सूखे आटे में लपेट कर 3- 4 इंच के व्यास में गोल बेल लीजिये, अब इस बेली हुई चपाती को गर्म तवे पर डाल दीजिए.

चपाती को दोनों ओर से हल्का सा, 30-40 सेकेंड सेक लीजिए और तवे से नीचे उतार कर चकले पर रख कर हाथों से मैश करते हुए गोल लोई बना लीजिए और फिर से 3-4 इंच के व्यास में बेल लीजिए.
अब गर्म तवे पर थोडा़ सा घी लगाकर फैला दीजिए और कोकी को इसके ऊपर डाल दीजिए. कोकी के ऊपर की सतह का कलर डार्क होने पर कोकी को पलट दीजिये और नीचली सतह सिकने पर, कोकी की ऊपर की सतह पर घी डालकर के फैलाइये. कोकी को पलटिये दूसरी सतह पर भी घी डालकर फैलाइये, और मिडियम आंच पर दोनों ओर से ब्राउन चित्ती आने तक सेक लीजिए. कोकी को तवे से उतार कर प्लेट पर रख लीजिए. सारी कोकी इसी तरह बना कर तैयार कर लीजिए.
गरमा गरम स्वादिष्ट कोकी बनकर के तैयार है. कोकी को आप दही, चटनी, अचार या किसी के भी साथ परोस सकते हैं.
सुझाव:
- अगर आप प्याज पसन्द करते हैं तब 1 छोटी प्याज को बारीक काट कर, आटे में डाला जा सकता है.
- 5-6 कोकी के लिये
- समय - 30 मिनट
Sindhi Koki Recipe Video in Hindi
कमेंट (13)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: प्रीती जी, रोटी को धीमी ओर मध्यम आंच पर सेकें वे अच्छे से बन कर तैयार होगी.
निशा: प्रशांत जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रिया जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मिसबाह जी, हां अनारदाना अनार के दाने का दरदरा पाउडर होता है, बाजार अनार दाना किराना दुकान पर आसानी से मिल जाता है, और इसकी जगह 1/4 छोटी चम्मच अमचूर पाउडर य 1 छोटी चम्मच नीबू का रस भी डाला जा सकता है.
निशा: मिस्बाह जी, अनारदाना, अनार को सूखा कर तैयार किया जाता है. आपको ये किसी भी अच्छे किराना स्टोर पर आसानी से मिल सकता है.
निशा: स्मिता जी, अनार के सूखाए गए दानों को अनार दाना कहते हैँ
निशा: कुलदीप जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करती हूँ.
Ye anardana kaun sa. Pomegranate wala? Agar haan to usey besan fat to nhi jayga.
निशा: राखी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.