आंवले का मुरब्बा (Amla Murabba Recipe)

📅 12 दिसंबर 2007 👁 22.8 लाख बार देखी गई 💬 536 कमेंट ★ 3.2 (31030)

Amla Murabba Recipe

आंवले का फल बहुत गुणकारी होता है, इसमें आयरन और विटामिन C प्रचुर मात्रा में पाया जाते है. आंवले का मुरब्बा बहुत ही स्वादिष्ट होता है. आंवला सर्दी के मौसम में ही बाजार में मिलता है और इसी मौसम में हम इससे अचार या मुरब्बा बना कर रख सकते हैं. आंवले (Indian gooseberries) का मुरब्बा यदि गरमी में रोजाना खायें तो यह बहुत तरावट देने वाला और दिमाग को ताकत देने वाला होता है.

मुरब्बे के लिये आवले अच्छी तरह से पके हों और उनमें कोई दाग वगैरह न हो.

Read - Amla Murabba Recipe In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Amla Murabba

  • आंवले - 1 किग्रा.( 25 -30)
  • चीनी - 1.5 किग्रा.(7.5 कप)
  • इलाइची - 8-10 ( छील कर पीस लें )
  • केसर - आधा छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
  • काली मिर्च -आधा छोटी चम्मच
  • काला नमक - 1 छोटी चम्मच
  • फिटकरी आधा चम्मच

विधि - How to make Amla Murabba

मुरब्बा के लिये आंवले पके हुये, अच्छे फल लेने चाहिये. आंवलों को पानी 2 दिन के लिये भिगो दीजिये, आंवले पानी से निकालिये और इन्हैं कांटे से गोद लीजिये. गोदे हुये आंवले फिटकरी के पानी में डालकर 2 दिन तक भीगने दीजिये, आंवलों को फिटकरी के पानी से निकाल कर अच्छी तरह 2 बार धो लीजिये.

एक भगोने में एक लीटर पानी लेकर गरम कीजिये. पानी में उबाल आने पर गोदे हुये आंवले पानी में डालिये फिर से उबाल आने दीजिये, 2 मिनिट बाद गैस बन्द कर दीजिये, आंवलों को 10 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये.

आंवलों को पानी से निकाल कर चलनी में रखकर पानी निकल जाने दीजिये.

किसी स्टील के बर्तन में चीनी और 1/2 लीटर पानी डालकर चाशनी बनाइये.  आंवलों को चाशनी में डालकर पकाइये, जब आंवले अच्छी तरह गल जांय, और चाशनी शहद की तरह गाढ़ी हो जाय, मुरब्बा को ठंडा होने दीजिये और 1-2 दिन बाद चैक कीजिये कि चाशनी पतली तो नहीं हो गई है, अगर चाशनी पतली लग रही है तब मुरब्बा को फिर से चाशनी गाढ़ी होने तक पका लीजिये और अब ठंडा होने पर इसमें, इलाइची, काली मिर्च, काला नमक और केसर डाल कर मिला दीजिये.

आंवले का मुरब्बा दूसरी तरीके से इस तरह बनाइये: उबाले हुये आंवले को किसी बड़े बर्तन में डालकर चीनी ऊपर से डालकर भर कर ढक रख दीजिये.  4-5 घंटे बाद आंवले का जूस निकल कर चीनी को घोलकर चाशनी बनाने लगता है, और अब हम उसी चाशनी में आंवले को पका कर मुरब्बा बना लें.

आंवले का मुरब्बा तैयार है, आंवले का मुरब्बा यदि अच्छी तरह पक गया है तब यह मुरब्बा 2 साल तक भी खराब होने वाला नहीं है, कांच के सूखे कन्टेनर में ये मुरब्बा भरकर रख लीजिये और जब भी आपका मन हो कन्टेनर से मुरब्बा निकालिये और खाइये.

सावधानी

पानी में आंवले देर तक न पकायें, वे टूट जायेंगे.
आंवले की चाशनी को अच्छी तरह पका लीजिये नहीं तो मुरब्बा जल्दी खराब हो सकता है, यदि कभी चाशनी पतली हो रही हो तो आप फिर से पका कर भी गाढी कर सकते हैं.
आंवले को फोर्क की सहायता से अच्छी तरह गोद लीजिये, मुरब्बा नरम बनेगा और चाशनी भी जल्दी ही उसके अन्दर चली जायेगी.

Amla Murabba Recipe Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.2 / 5 (31030 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (536)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Rekha
Hi Nishji, Instead of sugar can we use jaggery! otherwise the receipe is good!
Rekha

निशा:
रेखा, मुरब्बा चीनी में ही बनाना अच्छा है.
abhishek arora
agar chashni ache se bani ho tu wo kabi kharab nahi hogi.

निशा: अभिशेक, जी हां फिर मुरव्वा खराब नहीं होता है.
Yogendra
मैंने भी कई बार सुना था आँवले का मुरब्बा इतना आसान नहीं, चूना पानी वगैरह में भिगोना पड़ता है | छेद करने पड़ते हैं और बताने वाले इस तरह बताते हैं जैसे ये कोई रॉकेट विज्ञान हो और सुनने वाला वहीँ खुद बनाने की उम्मीद छोड़ देता है | पर अब मैं खुद इसे बनाकर खाऊंगा और टेस्ट करूँगा ;-) में'म आपने बड़ा शानदार काम किया पेठे और आमले के मुरब्बे की विधि बताकर ;-)

लेकिन ये मुरब्बे के साथ चूने के पानी वाली क्या कहानी है, क्या माज़रा है क्या आप स्पष्ट कर सकती हैं, हमारे यहाँ राजस्थान मैं कच्चे 'कैर' को भी इस तरह चूने पानी और लोहे की कील डालकर आयरन ऑक्साईड बनाकर तैयार किया जाता है | तो क्या बिना चूने पानी के आपकी वाली विधि में कोई फर्क नहीं आने वाला है, मामला उतना ही गुणवत्ता युक्त होगा ना ? ;-)

निशा:
योगन्द्रा, आंवले के कसैला पन को कम करने के लिये चूना के पानी में आंवला भिगोना होता है. हमने आंवले को एलम के पानी में भिगोया है, इसका भी यही काम है.
swarn
very nice recipe because its good far life time yr health today i try my best
MUKESH
YES FITKARI IS KNOEN AS ALUM TOO

निशा: मुकेश, जी हाँ.
premlata
really I just want to know the method of murabba making. Now I read your receipe and I will try to make this.

thanks
NS Gajjala
Answer to above Questions.
Can Amla murabba be eaten with Gulkand ?
What is best time to eat Murabba & Gulkand ?

निशा:
एनएस, जी हां खाये जा सकते हैं, गर्मी के मौसम में ये चीजें खाना ज्यादा अच्छा है.
ALKA
Nishaji Namaskar,
Abhi garmi ke season me belfal aa rahe hain to kya aap bel ka murrabba aur bel candy bhi banana sikha dengi please?
Deepu
This is the best recipie for amla murabba. I can suggest, we can use the same water which used for biol amla first time as it contains lots of vitamins for sugar syrup.Secondly we can steam the amla instead of boil. thirdly we can use honey but cannot boil. instead we can mix light sugar syrup with honey.
tara
fitkari aadha chamach mane choti chamch ya bada wala? thanks

निशा:
तारा, छोटी चम्मच.
priya
yahan par sirf ek tarah ki fitkari hi milti hai jo pani saaf karne ke liye water sump mein dali jati hai, kya ye whohi hai? kya mein chuna dal sakti hoon iske bajai? kitna chuna dalhoon?thanks.

निशा: प्रिया, जी हां वही फिटकरी है, आप चूना भी डाल सकती हैं, एक किग्रा. आंवला पानी में भिगोने के लिये 2 छोटी चम्मच चूना पानी में घोल लीजिये.
Rajendra
amla murabba ,banna te samy amlo me ched kar ke usko chunne ke paa ni me rakha jatta hai,chemical reaction(rasayanik kriyya)calcium is important for human body.aur phir usko wash kar ke chassni me rakha jaata hai.
pakke hue amle hi upyoug me lene chiyye.iam not sure but i heard ye phhal human body ki 99 dosh ko sammapt kar sakta hai,lekin dhyan rakhe ki amla murbaa,kyo ki sheetal hota hai,strictly avoid if suffering from cold,fever,cough. And always give possitive result if taken empty stomach early morning soon after Mouth wash (with little luke warm water),and strictly avoid any drink and edibiles for at least half hour. and there after one can go normal diets.waise mujhe to ye apple ka substitue hi lagta hai,beacuse i experience very possitive result of this great fruit. thank you

निशा: राजेन्द्र जी, धन्यवाद.
yameen
kia aap mujhko bata sakte hoon ki amla murabba balo ke liye kaisa rehta hai kia isko regular khane se hair fall main koi fark aata hai ya nahi plz give me reply

SUSH
HOW TO MAKE AMLA LADOO, PLS TELL ME
bidu
i prepare murabba last nigh but muraba and chasni both are khatte(SOURE) .please tell me what is the reason

निशा: बिदु, चीनी और डालकर पका लीजिये, तब मुरब्बा और चाशनी दोनों ही खट्टे नहीं रहेंगे.
anees
how to make a murabba
saroj
I prepared murabba two days before, bahut hi tasty bane hain. Nisha mam thanx for such a delicious recipe.
nishamadhulika.com
i prepare murabba last month but not fully soaked it taste sour use after prepare i am not able to eat how much time it take to prepare
rajkumari
thank u maa'm. i m gonna surely try this.
yogi
shahad se murabba kaise banega
sandhya
निशा जी नमस्कार . मैने आवला से मुरब्बा बना लिए बहुत ही स्वादिस्ट और सुंदर बने . मैने बहुत बार कोशिश की है पर कभी कुछ तो कभी कुछ बिगड़ जाता था . आपने इतनी बखूबी से माप दिए हैं की अच्छे बने . अब 1किलो का बनाया है मन करता है ५ किलो का बनाऊ और १ किलो कैंडी भी . लेकिन सिर्फ कैंडी ही बनाउंगी. बहुत बहुत धन्यवाद . क्या आप अवला सुपारी का विधि बतायेंगी ?
priyanka singh
hey thank you so much for the recepie...i m a budding home cook and will surely try this because you have explained it in such a simple way.......wish me luck...
sandhya
निशा जी धन्यवाद , बहुत आसान तरीका आपने बताया . कभी सोचा नहीं था की मुरब्बा बनाउंगी . आज १ किलो आवला लायी हूँ अच्छे बनेंगे तो आपको जरूर सूचित करुँगी .
shayama
Nishaji,
I am planning to make Petha. Please let me know if I can make Petha without fitkiri or chuna? And what do I do to keep them crisp without using fitkiri or chuna? Please let me know if there are any natural substitute for chuna and fitkiri.
thank you - shayama

निशा: श्यामा, पारंपरिक तरीके से पेठा बनाने के लिये इसे काटकर चूने के पानी में डालते ही हैं.
rekha
kya amla ke ras ke sath neem karas mix kar sakte hai
Anju
आँवले का मुरब्बा

निशा जी, So Many थेकस फ़ोर the recipes, आँवले का मुरब्बा is too good, my children’s are so happy, now I am involved in the process of Amla candy.

@ कांच के सूखे कन्टेनर में ये मुरब्बा भरकर रख लीजिय
Q. can use stainless steel or plastic container to store?

@ आंवले की चाशनी
Q. Kya आंवले की चाशनी ke bina bhi preserve (store) kar sakte hai?


आंवला कैन्डी
@ आंवले से निकला मीठे शरबत को आप गाड़ा करके….
Q. can I use this शरबत for GAJAR मुरब्बा or आँवले का मुरब्बा.

Once again so many thanks for your recipe's and above all your Valuable Time that you spend for us...

निशा:
अंजू,कन्टेनर कांच या प्लास्टिक का ही लीजिये. आंवले के मुरब्बा में चाशनी आवश्यक है. आप इस चाशनी को प्रयोग में ला सकती हैं.

neelam
agar pani me choonna dalkar avla bhigoe to kya hoga

निशा:
नीलम, मुरब्बा के लिये आंवलों को चूने के पानी में भिगोया जाता है, इससे उनका खारा पन कम होता है.
shahnaz
thnx nisha j amla candy bahut aachi bani.....
aashi
thanx nishaji.............
murabbe bahut acche bane
nishi bhatt
i was searching for amla murabba recipe since long finally i got it let me try then i will tell u the results.Thanks nishaji.