वेजिटेबल फ्रेंकी - Kathi Roll Vegetarian Recipe - Vegetable Frankie recipe

📅 31 जनवरी 2015 👁 4.2 लाख बार देखी गई 💬 18 कमेंट ★ 3.7 (5885)


वेजिटेबल फ्रेन्की, अपनी मन पसन्द सब्जियों और पनीर को मिलाकर बनाई गई स्टफिंग को एकदम सोफ्ट रोटी या परांठे में भर कर, खास तरीके से मोड़ कर दीजिये, सभी को बहुत पसंद आयेगी.

Read - Kathi Roll Vegetarian Recipe - Vegetable Frankie recipe in English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Vegetable Frankie recipe

आटा तैयार करने के लिये

  • गेहूं का आटा - 1 कप
  • मैदा - 1 कप
  • तेल - 2 टेबल स्पून
  • नमक - आधा छोटी चम्मच
  • देशी घी - 2-3 टेबल स्पून रोटी या परांठे में लगाने के लिये

स्टफिंग के लिये:

  • टमाटर - 1 बारीक कटा हुआ
  • शिमला मिर्च - 1 बारीक कटी हुई
  • पनीर - 200 ग्राम , छोटे छोटे टुकड़े में कटा हुआ
  • पत्ता गोभी - 1 कप बारीक कटा हुआ
  • हरी मटर के दाने - 1 कप
  • तेल - 2 टेबल स्पून
  • जीरा - आधा छोटी चम्मच
  • हींग - 1 पिच
  • हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
  • धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • हरी मिर्च - 1-2 बारीक कटी हुई
  • अदरक - 1 इंच टुकड़ा, कद्दूकस किया हुआ
  • हरा धनियां - 2 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ
  • लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
  • नमक - आधा छोटी चम्मच से थोड़ा अधिक (स्वादानुसार)

विधि: - How to make Kathi Roll Vegetarian Recipe

गेहूं का आटा और मैदा किसी बड़े बर्तन में निकाल लीजिये, नमक और तेल डालकर मिक्स कर लीजिये. गुनगुने पानी की सहायता से थोड़ा थोड़ा पानी डालकर नरम आटा गूंथ लीजिये (इतना आटा गूथने में 1 कप से थोड़ा सा कम पानी लगा है). आटे को ढककर 20 मिनिट के लिये रख दीजिये, आटा फूल कर सैट हो जायेगा, जब तक आटा तैयार होता है, तब तक स्टफिंग बनाकर तैयार कर लीजिये.

पैन में आधा तेल डालकर गरम कीजिये, तेल गरम होने पर, मटर डाल कर, मटर को हल्का नरम होने तक 1-2 मिनिट तक क्रन्ची रहने तक भून लीजिये और ढककर 1 मिनिट के लिये पका लीजिये, भुने मटर को प्याले में निकाल लीजिये. बचे तेल में कैवेज और शिमला मिर्च डालकर 1 -2 मिनिट तक चलाते हुये, हल्के नरम करके, वे क्रन्ची ही रहें, भून कर निकाल लीजिये.

पैन में बचा हुआ तेल डालिये, गरम होने पर जीरा और हींग डालिये, हल्दी पाउडर और धनियां पाउडर डाल दीजिये, कटे हुये टमाटर, हरी मिर्च और अदरक और लाल मिर्च डालकर, चमचे से चलाते हुये टमाटर को मैस होने, अच्छी तरह पकने तक पका लीजिये, पनीर, नमक और भुनी हुई सब्जियां डालकर अच्छी तरह मिक्स होने तक पका लीजिये, हरा धनियां डालकर मिक्स कर दीजिये. स्टफिंग तैयार है.
रोटी बना लीजिये

तवा गैस पर रखकर गरम कीजिये. आटे से थोड़ा एक छोटे अमरूद के बराबर आटा तोड़ कर गोल करके चपटा करके पेड़े का आकार दीजिये. आटे के पेड़े को सूखे मैदा में लपेटिये और चकले पर रखकर, पतली गोल 8-10 इंच के व्यास में बेल लीजिये, बेली गई रोटी को गरम तवे पर डालिये. रोटी हल्का सा सिकने पर पलट दीजिये, और दूसरी सतह पर हल्की सी चित्ती आने पर, रोटी को तवे से उठा कर डायरेक्ट गैस पर हल्की ब्राउन चित्ती आने तक सेक लीजिये. रोटी पर घी लगारकर किसी प्लेट में बिछे नैपकिन पेपर या फोइल पेपर पर रख लीजिये.  दूसरी रोटी या जितनी रोटी बनानी है इसी प्रकार सेक कर तैयार कर लीजिये.


अगर बच्चे परांठा खाना पसन्द करें तो रोटी की जगह परांठा बना लीजिये, बेलिये बिलकुल रोटी की तरह लेकिन तवे पर दोनों ओर घी या तेल लगाकर हल्की ब्राउन चित्ती आने तक पलट पलट कर सेक लीजिये, जितने परांठे बनाने हो उतने परांठे बनाकर तैयार कर लीजिये.

फ्रेन्की बनाइये
फ्रेन्की बनाने के लिये, रोटी या परांठे को प्लेट में रखिये, चटनी जो भी आप पसन्द करते हैं, वह रोटी पर रख कर चारों ओर फैलाते हुये लगाइये, और अब 2-3 टेबल स्पून स्टफिंग रखिये, रोटी को पहले अपनी तरफ वाला भाग स्टफिंग को ढकते हुये मोड़िये, अब दोंनो साइड से मोड़ कर, स्टफिंग को पूरी तरह ढकिये. आधा भाग को फाइल से बन्द करके लपेट कर प्लेट में रख लीजिये, बच्चों को गरमा रोल एसे ही फोल्ड करके प्लेट में रखकर दे सकती हैं.

बच्चे तीखा नहीं पसन्द करते हैं तो रोटी पर चटनी बिना लगाये ही स्टफिंग रखकर मोडकर फ्रेंकी बनाकर दीजिये. बच्चे टमाटर सास पसन्द करते हों तो रोटी पर पहले टमाटर सास डाल कर लगाइये और इसके बाद, इसी तरह से स्टफिंग रखकर रोल कर लीजिये. परांठा फ्रेंकी भी बिलकुल इसी तरह से बनाकर तैयार कर लीजिये.

सुझाव

स्टफिंग में अपने पसन्द के अनुसार सब्जियां बीन्स, फूल गोभी या गाजर या उबाले हुये आलू जो भी चाहें वह ले सकते हैं, और जो नहीं चाहें वह हटा सकते हैं.

Vegetable Frankie recipe Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.7 / 5 (5885 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (18)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Ishu kumar singh
nice recip for you and thanks

निशा: ईशु जी, रेसिपी पसंद करने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद
Mrs.seema vijay
Hello Nishaji just wanted to say that all ur recipes are awesome but more than ur recipes u are truly blessed by almighty u have so wonderful voice so true when ever I see ur videos I have always heard the same speed in ur voice so calmly u speak n cook without making any mess u also maintain cleanliness while cooking, which proves a perfect woman n experienced woman in u.ur thought have made generations to follow you. I wish you all the best in ur life be more n more successful.
निशा:सीमा जी, आपके इस तरह के कमेन्ट से मेरा उत्साह को बहुत बढ़ाते हैं, मुझे ज्यादा काम करने की हिम्मत मिलती है, बहुत बहुत धन्यवाद.
visty sisodiya
thnks nisha mam aapki recipe easy k sath sath yummy bhi h

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद रेसिपी पसंद करने के लिए.
Ravleen
hey Nisha Ji, Hope you doing well,,please tell me if i can make just with the wheat flour without mixing the refined flour?? is that possible n will it be soft too? if yes how?
निशा: रवलीन जी, आप गेहू के आटे से फ्रेंकी बना सकती है, बहुत अच्छी और सोफ्ट बनेगी.
Twinkle calcuttawala
Nice recipe it's healthy & testy. it'wonderfull.

निशा: ट्विंकल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Reyansh
Bahut hi achha bna hai apka Maine try kiya

निशा: रियांश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
vandana arora
Ma'am aap Ka dish ko banana wa baat ko explain karna ka method itna imprasive hota ha Ki tuff dish bana bh easy ho jata ha thanks a lot ma'am

निशा: वंदना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Aanchal Dhar Sharma
Nisha ji i made these last night and they were really tasty..
Thanks

निशा: आंचल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Heena
Nice reciepy

निशा: हिना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Minal Dabhekar
Hello Nisha ji...
Thank you so much.....your receipe is very easy. I like it.

निशा: मीनल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
urvi patel
Nice recipis

निशा: उर्वी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Neelam wadehra
Receipe made easy, thanks Nisha Ji I learnt Amla candy from your site and it turned out well. I just want to know if we make the paranthas for a party , 3-4 hours before, can we heat them one by one on Tawa and serve with the filling .
निशा: जी नीलम जी, आप एसा कर सकती है, पहले परांठे हल्के से कम सेकें और उन्हैं एक के ऊपर एक लगाकर कैसरोल में रखें ताकी वे नरम रहें और आसानी से फोल्ड हो सकें.
Pooja gupta

Hello nisha ji,


                    Aapki kathi roll ki recipie mujhe boht achhi lggi pls aap kathi kabab ki recipie bhi btaiye.


               Thnx nisha ji


 

kunjal masuriya

i am ur big fan ur my inspiration thanku nishaji


निशा: कुंजल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
DR.SUNITA SINGH

please let me know the recipe for  spicy sauce to be used for kaathi rolls


 

axa
Namste nisha mam
Aapki ye recipe bhi baki recipes ki tarah bahot acchi aur aasan h .me ye jaanana chahati hun ki kya hum is me paneer ki jagah egg use kar sakte h aur agar haan to kya use boil karke dalna h. Please mam help me
निशा: axa ji, आप अवश्य यूज कर सकते हैं, एग को बोयल या फ्राई करके यूज किया जा सकता है.
Ananya
Your all Preparations are so easy .So any one can make the food very easily. Thanks for all the Recipe...
Ruby Asthana
Your preparation of food is very easy and use ful.
निशा: रूबी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.