भरवां ब्रेड पकौडा़ - Aloo Bread Pakoda - Bread Pakora Recipe with Stuffed Potato

📅 31 जनवरी 2015 👁 7 लाख बार देखी गई 💬 73 कमेंट ★ 3.1 (7134)


ब्रेड को आलू से भरकर इस पर बेसन की परत लपेट कर बनाया हुआ भरवां ब्रेड पकौड़ा दिल्ली का खास स्ट्रीट फूड है. इसे कभी भी छुट्टी के दिन या शाम को गर्मा गर्म चाय, चटनी और सॉस के साथ परोसिये.

Read - Aloo Bread Pakoda - Bread Pakora Recipe with Stuffed Potato Recipe in English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Making Aloo Bread Pakora

  • बेसन - 2 कप
  • ब्रेड - 8
  • आलू - 5 (उबले हुए)
  • हरा धनियां - 2-3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
  • अदरक पेस्ट - 1 छोटी चम्मच या कद्दूकस करके ले लीजिये.
  • हरी मिर्च - 1-2 (बारीक कटी हुई)
  • नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
  • जीरा - ¼ छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - ½ छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर - ¼ छोटी चम्मच से कम
  • अमचूर पाउडर - ½ छोटी चम्मच
  • धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • गरम मसाला - ¼ छोटी चम्मच
  • तेल - पकौडे़ तलने के लिए

विधि - How to make Aloo Bread Pakora

बेसन को किसी बर्तन में निकाल लीजिये. इसमें आधा नमक और आधी लाल मिर्च डालकर थोडा़-थोडा़ पानी डालते हुए घोल तैयार कर लीजिए.

स्टफिंग तैयार करें
पैन गरम करें, पैन में 1 टेबल स्पून तेल डाल दीजिए. आलूओं को छील कर मैश कर लीजिए. तेल गरम होने पर इसमें जीरा, हल्दी पाउडर, हरी मिर्च और अदरक पेस्ट डाल कर मसाले को थोडा़ सा भून लीजिए. अब इसमें धनियां पाउडर, आलू, अमचूर पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, नमक और हरा धनिया डालकर अच्छे से मिक्स करते हुए 2 मिनिट भून लीजिए.

स्टफिंग बनकर तैयार है इसे प्लेट में निकाल लीजिए और ठंड होने दीजिए.
कढा़ई में तेल गरम होने के लिए रख दीजिए. ब्रेड लीजिए इसके ऊपर स्टफिंग की परत बिछा दीजिए और दूसरी ब्रेड इसके ऊपर रखकर हल्का दबाव देते हुए बंद कीजिए. ब्रेड को तिकोन के आकार में दो भागों में काट लीजिए.


सारी ब्रेड को इसी तरह भरकर, काट कर के तैयार कर लीजिए.

ब्रेड को बेसन के घोल में लपेटिये और गरम तेल में डालिये, ब्रेड पकौड़े को पलट-पलट कर ब्राउन होने तक तलिये. प्लेट में नेपकिन पेपर बिछाइये. कढ़ाई से ब्रेड पकौडा़ निकाल कर प्लेट में रखिये. सारे ब्रेड पकौड़े इसी तरह बना कर तैयार कर लीजिये.

भरवां ब्रेड पकौड़ों को आप हरे धनिये की चटनी, टमैटो सॉस या किसी के भी साथ परोस सकते हैं.

सुझाव:

  • बेसन का घोल न ज्यादा पतला हो और न अधिक गाढ़ा हो.
  • पकोड़े तलते समय तेल अच्छा गरम और गैस मीडियम रखें, बहुत ही अच्छे ब्रेड स्टफ्ड पकोड़े बनकर तैयार होंगे.
  • 8 पकोड़े बनाने के लिये
  • समय - 45 मिनट

Aloo Bread Pakoda Recipe Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.1 / 5 (7134 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (73)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

anuraj somkuwar
nisha mam agar aamchur powder k bajay chat masala dale to taste me kya farak aayega??? plz tell me i can use chat masala..??
Alka Adiley
Namaste nisha ji....
Kya bread slice k corner bhi htane hai...
vinitha sharma
aapke hi vedios dekh karr khana banana seekh rahi hu thank u so much
chinki
I had requested u for this recipe finally u have updated this thank u for this recipe
निशा: चिंकी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.