मेथी की लौंजी - Methi ki Launji recipe

📅 29 जनवरी 2015 👁 3.1 लाख बार देखी गई 💬 13 कमेंट ★ 2.3 (4896)


राजस्थानी परम्परागत रेसिपी है मेथी की लौंजी को मेथी का मीठा अचार भी कहा जाता है. मेथी की लौंजी स्वादिष्ट है है ही यह पाचन में भी बहुत फायदेमन्द है. इसे पूरी परांठे के साथ परोसा जा सकता है. 

Read - Methi ki Launji recipe in English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Fenugreek Seed Pickle

  • मेथी दाने - ¼ कप
  • चीनी - 1 कप
  • सरसों का तेल - 2 टेबल स्पून
  • सिरका - 2 टेबल स्पून
  • किशमिश - 2 टेबल स्पून
  • खजूर - 5-6
  • बडी इलायची - 2
  • लौंग - 6-7
  • काली मिर्च - ¾ छोटी चम्मच
  • हींग - ¼ छोटी चम्मच से भी कम
  • लाल मिर्च पाउडर - ½ छोटी चम्मच
  • सौंफ - 1 छोटी चम्मच (दरदरी कुटी)
  • सौंठ - 1 छोटी चम्मच
  • जीरा पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • काला नमक - 1 छोटी चम्मच
  • नमक - ¾ छोटी चम्मच या स्वादानुसार

विधि - How to make Fenugreek Seed Pickle

मेथी के दानों को साफ करके पानी से धो कर 4-5 घंटे के लिए भिगो दीजिए. दानों को पानी से निकालिये, छलनी में रखकर गीले सूती कपड़े से ढककर रख दीजिये. 2 दिन में ये दाने अंकुरित हो जाते हैं.
पैन में तेल डालकर गरम कीजिए. तेल गरम होने पर इसमें हींग और जीरा पाउडर डालकर हल्का सा भून लीजिए. अब इसमें अंकुरित मेथी डालकर मिक्स कीजिए.

सौंफ पाउडर, सौंठ पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, सादा नमक, काला नमक और आधा कप पानी डालकर मिक्स करें. मेथी को ढककर के 3-4 मिनट के लिए धीमी आग पर पकने दीजिए.


बडी़ इलायची, लौंग, काली मिर्च को दरदरा कूट लीजिए और खजूर को काट कर तैयार कर लीजिए.
मेथी को चैक कीजिए, इसमें चीनी और ¼ कप पानी मिलाकर मिक्स कीजिए, चीनी पिघलने तक पकाएं और किशमिश, छुहारे(खजूर) और दरदरा कूटा मसाला डालकर लौंजी को गाढा़ होने तक पकने दीजिए. बीच -बीच में लौंजी को चलाते भी रहें. गैस मीडीयम रखें.

मेथी की लौंजी बनकर के तैयार है, गैस बंद कर दीजिए और लौंजी को थोडा़ ठंडा होने दीजिए. लौंजी के ठंडा होने पर इसमें सिरका मिक्स कीजिए और प्याले में निकाल लीजिए. लौंजी के पूरी तरह से ठंडा होने पर इसे किसी कंटेनर में भर कर रख दीजिए और 6 महिने तक जब भी आपका मन करे इसके स्वाद का मजा लीजिए

सुझाव -

  • लौंजी भरने के लिये कन्टेनर को उबलते पानी से धोइये और धूप में अच्छी तरह सूखा लीजिये. कन्टेनर को ओवन में भी सुखाया जा सकता है. जब भी लौंजी कन्टेनर से निकालें, साफ और सूखे चम्मच का प्रयोग कीजिये,
  • लौंजी अगर जम गई हो तो आप इसमें 2-3 टेबल स्पून गर्म पानी डालकर इसे पतला कर सकते हैं.

Fenugreek Seed Pickle Recipe Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
2.3 / 5 (4896 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (13)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Mahesh Chand
methi dana 1/4 cup. This cup are tea cup or any other Big crocry 4-5 Inch height cup.
निशा: महेश जी, ये स्टेन्डर्ड साइज के कप होते हैं, एक कप में लगभग 225 मिली. पानी आ जाता है, आप इसे टी कप से भी नाप कर ले सकते हैं.
Saroj
Launji me chini ke bajay gud bhi dal sakte h .yadi ha to kitna

निशा: सरोज जी, हां, आप गुड़ से भी लौंजी बना सकते हैं. गुड़ चीनी से थोड़ी अधिक मात्रा में ले लीजिए.
Sonia
Nishaji maine methi ki launji banai.1/2 sugar aur 1/2 gur dala
Bahut pasand aai.Nishaji aapko bahut patisnce hai. Gur se bana sakte hai ya nahi. Yeh sare jawab to aapka video dekhne se mil gaye.

निशा: सोनिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Rashmi
kya ye kadvi lagegi?

निशा: रश्मि जी, ये कड़वी नही लगेगी.
Sonia
Nishaji kya is recipe main Shakar ki Jagah gud dal skate hai. (Ya methi aur gur dono Garam hone ke Karan nahin Dalna chahiye.)
निशा: सोनिया जी, गुड़ के साथ लोंजी बनाई जा सकती है.
Sugandha goel
Nishaji ,I have been trying your recipes for cooking . I found that your recipes are very easy to learn. I made Lauki ki byrfi, Besan ke Laddu very first time and so many dishes . your videos are very nice and self explanatory.

निशा: सुगंधा जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद.
ANIL MALANI
Aap ki receipes bahot hi simple and acchi hai. Banane me bhi aasan hai.
THANKS.
ANIL MALANI

निशा: अनील जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Veena Gupta
I love your recipes. Can methi ki launji be made with getting it sprouted .

निशा: वीना जी, लौंजी बनाने में स्प्राउट मेथी का ही उपयोग किया गया है.
GNParmar

realy good and healthy recipe


 

Neema

Nisha ji please Breakfast ke liye kuch or recipies bataye.


 


निशा: नीमा जी, वेबसाइट पर कई प्रकार की ब्रेकफस्ट रेसिपी उपलब्ध है, सर्च बटन पर रेसिपी का नाम लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं, मैं और भी बनाने की कोशिश करूंगी.
arjun

I really like your website and the way all the recipies are been explained in titreture and video very nice and thankyou!


 


निशा: अर्जुन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
lathakrishnan
namastha nishaji iam very big fan of you daiyapites ko cheeni ki bara kya use kar saktha pl javab dhijiya
निशा: lathakrishnan jI, मुझे आपका सवाल नहीं समझ आ रहा है.
Girija
madam your dishes are very tempting. Please bring out your cooking book also. we would like to have it because at cooking time sometimes it is not possible to consult net at the time of doubt. with book we would feel sophisticated.
निशा: गिरिजा जी, हम कोशिश करते हैं.