चने का सूखा साग - Chana Saag Allo Fry Recipe

चने का साग बाजरा या मक्का का आटा डालकर या मूंगदाल के साथ बनाया जाता ही है, इसकी आलू मिलाकर भुजिया भी बनाई जाती है और इस चने के सूखे साग का स्वाद बहुत ही अच्छा होता है.
Read - Chana Saag Allo Fry Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Chana Saag Recipe with Potato
- चने का साग - 250 ग्राम
- आलू - 4 (200 ग्राम)
- हरी मिर्च - 2
- तेल - 2 टेबल स्पून
- हींग - 2 पिंच
- जीरा - ½ छोटी चम्मच
- लाल मिर्च - ½ छोटी चम्मच
- नमक - 3/4 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
विधि - How to make Chane ka Saag with aloo
चने के साग को साफ कीजिये, पत्त्तों को साफ पानी से 2 बार धो कर अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये. अब इन पत्तों को बारीक काट लीजिये. आलूओं को भी छीलकर धो लीजिए और काट कर तैयार कर लीजिए.
कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, गरम तेल में जीरा डालकर भूनें, जीरा भूनने पर इसमें हरी मिर्च, हींग, आलू और नमक डालकर अच्छे से मिक्स कीजिए ढककर के धीमी आंच पर 2-3 मिनट के लिए पकने दीजिए.

आलू के हल्के से पकने पर इसमें चने का साग और लाल मिर्च डालकर सभी चिजों को अच्छे से मिक्स करते हुए 1-2 मिनिट के लिए भून लीजिए. अब सब्जी में 2-3 टेबल स्पून पानी डाल कर सब्जी को ढककर के 3-4 मिनिट तक पकने दीजिए और फिर चैक कीजिए.
सब्जी को मिक्स कीजिए और फिर से थोडा़ सा पानी डालकर धीमी आग पर 4 मिनिट और पकने दीजिए, सब्जी बनकर के तैयार है. सब्जी को प्याले में निकाल लीजिए. चने के सूखे साग आलू की सब्जी को आप चपाती या परांठे किसी के भी साथ परोसिये और इसके स्वाद का आनंद लीजिए.
- 4- 5 सदस्यों के लिये
- समय 40 मिनट
कमेंट (9)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
अब तक मैंने जितनी भी ऐसी साइट्स विजिट की हैं उन सभी में मुझे ये सबसे अधिक अच्छी लगी।
cooker me cake achi tarah punch nhi ho payi aisa kese huva
निशा: शालिनी जी, आप ये सवाल कुकर में केक रेसिपी पर लिखेंगी तब मुझे रिप्लाई करने में आसानी होगी.
निशा: प्रिया जी, दाल या करी जल जाने पर आप दाल को दूसरे बर्तन मे निकाल लीजिये, जला हुआ तले से लगा हुआ भाग छोड़ दीजिये और अलग से तड़का लगा दीजिये, वह बिलकुल अच्छी लगेगी. अगर निचले जले भाग में मिला देंगे तो उसे ठीक नहीं कर सकते.