बैगन के पकोड़े - Baingan Pakoras Recipe - Eggplant Pakora Fritters

नर्म मुलायम बेंगन के ऊपर मसालेदार बेसन की कुरकुरी परत चढे बेंगन के पकौडे तुरत फुरत बनने वाला स्टार्टर है. बरसात और ठंड में तो आपको इन्हें देखकर ही खाने का मन करने लगेगा.
Read - Baingan Pakoras Recipe - Eggplant Pakora Fritters Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Eggplant Fritters
- बैगन - 2 -3 छोटे आकार के
- बेसन - 1 कप
- हरा धनियां - 2 टेबल स्पून (बारीक कटी हुई)
- हरी मिर्च - 2 बारीक कटी हुई
- अदरक - 1 इंच टुकड़ा (पेस्ट बना लीजिये या 1 छोटी चम्मच अदरक पेस्ट ले लीजिये)
- धनियां पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
- नमक - आधा छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
विधि - How to make Baingan Pakoras
बेसन में थोड़ा थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा घोल बनाइये (बेसन का घोल बनाने में लगभग आधा कप पानी लग जाता है), गुठलियां खतम होने के बाद बेसन को अच्छी तरह 4 मिनट तक फैटिये, बेसन अच्छा फूला हुआ और चिकना हो जाता है, पकोड़े फूले हुये और कुरकुरे बनते हैं.
बेसन के घोल में हरा धनियां, हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट, धनियां पाउडर, नमक और लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला दीजिये.

एक बैगन को आधा सेन्टी गोल पतले टुकड़ों में काट कर तैयार कीजिये और बेसन में डाल कर डुबा दीजिये, कढ़ाई में तेल गरम कीजिये, तेल गरम होने पर एक बेसन का टुकड़ा बेसन लपेट कर उठाइये और गरम तेल में डालिये, एक एक बैगन का टुकड़ा उठाकर तेल में इतने बैगन डाल दीजिये जितने कि कढ़ाई में एक बार में अच्छी तरह से तले जा सकें.
बैंगन के पकोड़े पलट पलट कर गोल्डन ब्राउन होने तक तल कर निकाल लीजिये, दूसरा बैंगन काट कर, बेसन में डुबाकर, इसी प्रकार तलिये, सारे पकोड़े तल कर इसी तरह तैयार करने हैं.
बैंगन के पकोड़े तैयार है, गरमा गरम बेसन के पकोड़े हरे धनिये की चटनी या टमाटो सास के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव:
पकोड़े बनाने के लिये मोटा बेसन लीजिये और घोल को तैयार करके, 10 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये, अब पकोड़े बनाइये, पकोड़े अच्छे फूले हुये और कुरकुरे बनते हैं.
कमेंट (8)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: साधना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रूपाली जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रिया जी, अरारोट एरोरूट प्लान्ट की जड़ों से बना हुआ स्टार्च है, किराना स्टोर पर मिल जाता है, इसकी जगह कार्न फ्लोर यूज कर सकते हैं, ये कार्न से बना हुआ स्टार्च है, और किराना स्टोार पर मिल जाता है.
asakla dsdasdm,as djsan dasjdsadasdsa dsad
निशा: भट्ट जी, बैंगन को एसे ही कच्चा ही लेते हैं, वह तेल में बेसन के साथ अच्छा सिकता है और स्वाद बहुत अच्छा आता है.