एगलैस बादाम केक - Eggless Almond Cake Recipe

साबुत बादाम को छिलका सहित पीसकर बनाया गया एगलैस बादाम केक बच्चों और बड़ो सभी को बहुत पसन्द आता ही है, बनाने में भी बहुत आसान है
Read : Eggless Almond Cake Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for eggless almond cake oven
- बादाम पाउडर - 1 कप (120 ग्राम)
- मैदा - 1 कप (120 ग्राम)
- दूध - 1 कप
- चीनी पाउडर - 1/2 कप (75 ग्राम)
- मक्खन - 1/2 कप (100 ग्राम)
- कंडेंस मिल्क - 1/2 कप (200 ग्राम)
- बादाम - 15 - 20
- छोटी इलायची - 6 -7
- बेकिंग पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- बेकिंग सोडा - 1/4 छोटी चम्मच
- इंस्टेंट कॉफी पाउडर - 1 छोटी चम्मच
विधि - How to make Eggless Almond Cake Recipe
एक बडे़ प्याले में पिघला हुआ मक्खन और चीनी का बूरा डालकर अच्छी तरह मिक्स करते हुये फैंटिये, मक्खन और चीनी फ्लपी होने पर इसमें कन्डेंस मिल्क डालकर, एक बार फिए अच्छी तरह से फैंट लीजिए.
दूसरे प्याले में मैदा, बेकिंग सोडा, बेकिंग पाउडर डालकर छानकर ले लीजिए, पिसे हुए बादाम और इलायची पाउडर डालकर मिला लीजिए (इलायची पाउडर की जगह आप इसमें वनीला एसेंस भी डाल सकते हैं).
इन्सटेंट कॉफी पाउडर में एक या दो चम्मच दूध डालकर कॉफी को घुलने तक मिक्स कर लीजिए और इसे मक्खन व चीनी के बैटर में डाल कर मिला दीजिए.
केक को बेक करने के लिए ओवन को 180 डि. से. पर प्रीहीट कर लीजिए
केक पैन तैयार कर लीजिए, 7 इंच लम्बा सिलिकॉन का हार्टशेप केक पैन लीजिए और इसे बटर लगा कर चिकना कर लीजिए, पैन को आप आलिव आयल से भी चिकना कर सकते हैं.

पतले मिश्रण में सूखे हुए मिश्रण को डाल दीजिए और थोडा़ थोड़ा दूध डाल कर मिलाते रहिए. मिश्रण को बहुत ज्यादा गाढा़ और बहुत ज्यादा पतला नहीं होना चाहिए. अच्छी कंसीस्टेंसी में इसका घोल बनाकर तैयार कर लीजिए. तैयार बैटर को केक पैन में डाल दीजिए, पैन को खटखटा दीजिए ताकी बैटर उच्छी तरह से सैट हो सके. साबुत बादाम को इसके ऊपर सजाकर लगा दिजिए.
केक को बेक करने के लिए, जाली स्टेन्ड पर ओवन में रख दीजिए. माइक्रोवेव को कोन्वेक्शन मोड पर 180 डिग्री से. पर 20 मिनिट के लिए सैट कर दीजिए, और केक को चैक कीजिये, केक को ऊपर से अच्छा ब्राउन होने तक बेक कर लीजिये. केक ऊपर से अच्छा ब्राउन दिख रहा है, केक के अन्दर चाकू गढ़ा कर देखा जा सकता है, चाकू से केक मिश्रण नहीं चिपकता है तो केक बेक होकर तैयार है. अगर चाकू से मिश्रण चिपक कर आ रहा है, तब केक को फिर से 160 डिग्री से. पर ही केक के पूरी तरह बेक होने तक बेक कर लीजिये. बादाम केक 40-50 मिनिट में बेक होकर तैयार हो जाता है.
केक को थोडा़ सा ठंडा होने दीजिए. ठंडा होने परे केक को कंटेनर से निकाल लीजिए. बहुत ही सॉंफ्ट और स्पंजी केक बनकर तैयार है, बादाम केक को फ्रिज में रखकर 15 से 20 दिन तक खाया जा सकता है.
सुझाव :
- अलग-अलग ओवन में केक को बेक होने में अलग-अलग समय लगता है.
- केक को अपनी पसन्द के अनुसार किसी भी बर्तन और किसी भी शेप में बनाया जा सकता है.
- बादाम पाउडर बनाने के लिये सूखे बादाम मिक्स/ ग्राइंडर में पीस लें.
कमेंट (88)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: प्रज्ञा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Same superb cake is also given on :
निशा: आंचल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रूही जी, कन्डेन्स्ड मिल्क की जगह घर की ताजा मलाई या क्रीम यूज कर सकती है, रैसिपी में 200 ग्राम कन्डैन्स्ड मिल्क यूज किया जा रहा है, तब आप 100 ग्राम ताजा मलाई या क्रीम और 100 ग्राम चीनी यूज कर सकती हैं.
Maine yeh cake try kiya aur voh bahut accha bana aur mere husband ko bhi bahut Acha laga.. Thank you
निशा: रूचि जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: लक्ष्मी जी, केक के पिचकने के कारण हैं, केक बैटर का पतला होना या बेकिंग पाउडर या बेकिंग सोडा का अधिक होना. कन्डेस्ड मिल्क की जगह मिल्क पाउडर डाल कर ड्राई इन्ग्रीडियेन्ट में मिलायें, इसकी मात्रा कन्डेन्स्ड मिल्क से आधा लें, औरा आधा मात्रा के बराबर पाउडर चीनी बढ़ा लें.
निशा: रजनी जी, कन्डेन्स्ड मिल्क की जगह मिल्क पाउडर या क्रीम डाली जा सकती है.
Muze ye puchhana tha ki, cake mould ka size bhi cake ka bake hone pe dipent hota hai kya.
Agar han to kitne qty per konse size ka mould lena chahiye.
Aager muze ye cake bahuti hi thodi qty me banana hai ho sare ingredients kitna leke or kitni der bake karu.
निशा: ब्रजेश जी, केक में बटन मशरूम नहीं डाला जाता है.
निशा: विद्या जी, बहुत धन्यवाद.
how to make almond paudar at home
निशा: शेज्या जी, आलमन्ड को जार में डाले और बारीक पाउडर होने तक पीस लीजिए, आलमन्ड पाउडर तैयार हो जायेगा.
निशा: गोमी जी, कुकर को थोड़ी देर गैस पर गरम होने देने से वह गरम हो जाता है, केक बैटर को किसी कन्टेनर में डाला जाता है, केक को कुकर में बनाने की रेसिपी मेरे वेबसाइट और चैनल पर उपलब्ध है, उसे देख सकते हैं.
निशा: निशा जी, आप केक को कुकर में या सादा मोटे तले के भगोने में गैस पर बना सकती हैं.
निशा: संदीप जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शैलेन जी, दोंनो ओर की रोड ओन करनी होती है, केक को दोनों और से बेक करना होता है.
निशा: साक्षी जी, अवश्य कर सकते हैं.
mam mai chahti ho ki mera cake soft bane per aisa ho nhi pata mai kya karo jo wo soft bane bina egg ke
or jub mai microwave mai dekhati ho to wo fulla howa lagta hai or thanda hone ke baad baith jata hai pls muj bataiya ki kaha galti ho rahi hai
निशा; संगीता जी, बैटर पतला होने पर या बैटर बेकिंग सोडा या बेकिंग पाउडर अधिक होने से या बीच बीच में माइक्रोवेव को बार खोलने से एसा हो सकता है. थोड़ी सी प्रेक्टिस से आप सोफ्ट केक बना सकेंगी.
Maine yeah cake banaya or bhaut hi tasty bana , mere ghr mei sab ko pasnd aaya.cooker mei banay.
Thank you aunty
निशा: सुरभी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
It's taste too good
But after sometime cake sits down.....
N can we use OTG for baking if yes pls give me suggestion that how mch time will it take to bake....
निशा: प्रिया जी, ओटीजी में केक बिलकुल इसी तरह बनाया जा सकता है, ओटीजी ओवन की तरह ही काम करता है. अलग ओवन और ओटीजी में समय का थोड़ा फरक रहता है.
निशा: मनोज जी, कुकर में केक की रैसिपी आप इस लिंक पर जाकर देख सकते हैं
निशा: आरती जी, आप केक को माइक्रोवेव कन्वेक्शन मोड पर या कुकर में भी बना सकती हैं.
निशा: नीरज जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Maine paheli baar coffee cake banaya vo bhi baloo ke andar baratan ko rakh karr bahut hi achcha cake bana tha........... main khana banane ki badi shaukin hun.
निशा: रिंकी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Candens milk kya hai ?
निशा: कन्डेन्स्ड मिल्क दूध और चीनी का कन्डेन्स्ड मिश्रण है, वेबसाइट और चैनल पर इसे बनाने का तरीका दिया है, डिटेल जानकारी के लिये, सर्च बटन पर कन्डेन्स्ड मिल्क लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
Baking powder aur baking soda ek hi hota h na
निशा: ज्योती बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा अलग अलग होते हैं. डिटेल जानकारी के लिये, वेबसाइट पर इसके लिये आर्टीकल दिया गया है, सर्च बटन पर बेकिंग सोडा लिखकर इसे सर्च कर सकते हैं.
Microwave ko preheat kitni der k liye krte h...
निशा: आरती, केक को माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर बनाया जाता है, पहले तापमान सैट कीजिये जो हमें चाहिये, इसके बाद ओन कर दीजिये, ओटोमेटिक प्रीहीट सिस्टम है तब ओवन प्रीहीट होकर बन्द हो जाता है और अगर ओटोमैटिक न हो तब 4 मिनिट के लिये ओवन को ओन कर दीजिये, ओवन प्रीहीट हो जाता है.
Hello nisha ji mera sawal hai ki is cake ko hum cooker main ya gas oven main kitne time k liye rakh sakte hain