तिल और आटे के लड्डू - Til Atta Laddu Recipe

तिल के व्यंजन सर्दी के मौसम में बनाकर खाये जाते हैं. तासीर में गर्म तिल और गेहूं के आटे से बने लड्डू बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं. बड़ी आसानी से और बहुत जल्द बन जाते है.
Read - Til Atta Laddu Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for esame seeds Wheat Flour Laddu
- तिल - 1 कप (150 ग्राम)
- गेहूं का आटा - 1 कप (125 ग्राम)
- खाड़ - 1 कप (200 ग्राम)
- काजू - 10-12
- देशी घी - आधा कप (125 ग्राम)
- पिस्ते - 6-7
विधि - How to make Sesame seeds Wheat Flour Laddu Recipe
काजू को छोटा छोटा काट लीजिये. पिस्ते भी छोटा छोटा पतले पतले काट लीजिये.
मोटे तले की कढ़ाई गरम कीजिये और तिल कढ़ाई में डालकर हल्का कलर चेन्ज होने तक और तिल के फूलने तक लगातार कलछी से चलाते हुये भून लीजिये. भुने तिल को अलग प्लेट में निकाल लीजिये.
कढ़ाई में घी डाल दीजिये, 2 -3 छोटी चम्मच घी प्याली में बचाकर रख लीजिये, घी को पिघलने दीजिये, पिघले घी में आटे को डालकर लगातार आटे को कलछी से चलाते हुये, मीडियम और धींमी आग पर हल्का ब्राउन होने और अच्छी महक आने तक भून लीजिये. भुने आटे को किसी बड़े प्याले में निकाल लीजिये.
तिल को 1/4 कप साबुत बचाकर रख लीजिये और बचे हुये सारे तिल मिक्सर से दरदरा पीस लीजिये. पिसे तिल भी आटे के ऊपर डाल दीजिये, साबुत तिल भी इसी में डाल दीजिये, कटे हुये काजू और पिस्ते भी डाल दीजिये, खाड़ भी डाल दीजिये, सारी चीजों को अच्छी तरह मिला दीजिये. बचा हुआ घी मेल्ट करके मिला दीजिये. लड्डू के लिये मिश्रण तैयार है.

मिश्रण से थोड़ा मिश्रण उठाइये और दोंनो हाथो की सहायता से गोल लड्डू बनाकर तैयार कर लीजिये, तैयार लड्डू को प्लेट में रखिये और सारे लड्डू इसी तरह बनाकर तैयार कर लीजिये.
तिल आटे के लड्डू बन कर तैयार हैं, बहुत ही अच्छे लड्डू बने हैं, लड्डू को 1-2 घंटे प्लेट में ही खुले रहने दीजिये, लड्डू खुस्क हो जायेंगे , लड्डू को भर कर कन्टेनर में रख लीजिये और 2-3 महिने तक जब भी मन हो खाते रहिये.
सुझाव:
- तिल भूनते समय तिल को मीडियम आग पर हल्का सा कलर बदलने तक ही भूनिये, तिल थोड़े भी ज्यादा भुन जाय तो वे कड़वे हो जाते हैं. आटे को भी मीडियम आग पर भूनिये आटा अच्छा भुनता है.
- तिल आटे के लड्डू गुड़ डालकर बनाये जा सकते हैं, गुड़ की खाड़ डाली जा सकती है, और बूरा या पिसी चीनी डालकर लड्डू बनाये जा सकते हैं.
कमेंट (10)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: बीना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नितेश जी, खाड़ गुड़ से बनी होती है,पाउडर गुड़ की तरह दिखती है, किराना स्टोर से खरीदी जा सकती है.
निशा: चिंकी जी, हां दोनों एक ही चीज है.
निशा: गायत्री जी, इसे तगार भी कहते हैं, ये चीनी से बनती है, पाउडर चीनी की तरह लेकिन पाउडर चीनी नहीं है, इसे आप किराना स्टोर से ले सकते हैं या घर पर भी बना सकते हैं, इसके लिये रेसिपी मेरे वेबसाइट और चैनल पर उपलब्ध है.
khad kya hota hai
निशा: गायत्री जी, चीनी को पीस कर भी डाला जा सकता है, लेकिन बूरे से बने लड्डू ज्यादा स्वादिष्ट लगते हैं और देखने में भी अलग लगते हैं और बूरा या तगार आप घर में बना सकते हैं, वेबसाइट पर बनाने का तरीका दिया है, सर्च बटन पर बूरा या तगार लिखकर रेसिपी सर्च की जा सकती है.
निशा: शशि जी, मिश्रण अगर पर्याप्त गीला है तब घी को मेल्ट करके मिलाने की आवश्यकता नहीं है, अगर मिश्रण सूखा हो रहा है तो घी को मेल्ट करके मिलाने से लड्डू आसानी से बांधे जा सकेंगे और अच्छे भी लगेंगे.
निशा: उर्मिला जी, मैं ये तिल आटा बर्फी जल्दी ही बनाने की कोशिश करती हूँ.