साबूदाना मूंग नगेट्स Sabudana Moong Nuggets Recipe

साबूदाना मूंग नगेट्स कुरकुरे बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं, इन्हैं किसी भी पार्टी में स्टार्टर के रूप में परोसा जा सकता है और जब भी कुछ क्रिस्पी और स्वादिष्ट स्नेक्स खाने का मन हो इन्हैं बनाया जा सकता है.
Read - Sabudana Moong Nuggets Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Sabudana Moong Nuggets
- छोटा साबूदाना - आधा कप ( 80 ग्राम )
- भीगे और हल्के से उबले हुये हरे मूंग - आधा कप
- उबाले हुये आलू - 2 मीडियम आकार के
- मुंगफली के दाने - 1/2 कप भुने और छिले हुये
- नमक - 1 छोटी चम्मच से थोड़ा कम (स्वादानुसार)
- हरी मिर्च - 1-2 बारीक कटी हुई
- अदरक - 1 इंच टुकड़ा कद्दूकस किया हुआ
- हरा धनियां - 2-3 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ
- लाल मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच से कम
- काली मिर्च - ताजा कुटी हुई - 1/4 छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- तेल - नगेट्स तलने के लिये
विधि - How to make Saboodana Moong Nuggets
साबूदाना को धोकर - 4-5 घंटे के लिये पानी में भिगो दीजिये. हरे मूंग को साफ करके, धोकर, इन्हैं भी 5 घंटे के लिये पानी में भिगो दीजिये.
भीगे हुये मूंग को कुकर में डालिये और कुकर में 1 सीटी आने तक उबलने दीजिये, कुकर का प्रेशर निकालिये, मूंग हल्के ही उबालने है, कुकर से मूंग निकाल कर छलनी में रख लीजिये ताकि अतिरिक्त पानी निकल जाय.
मूंग फली के दाने एकदम दर दरे कूट लीजिये या मिक्सर में एकदम मोटा मोटा पीस लीजिये.
आलू छील कर कद्दूकस कर लीजिये या बारीक तोड़ कर मैश कर लीजिए.

भीगे हुये साबूदाना से पानी हटा कर, किसी प्याले में डाल लीजिये, उसी में उबले हुये मूंग, मूंगफली के दाने, मैश्ड आलू, नमक, अदरक, हरा धनियां , हरी मिर्च, लाल मिर्च, काली मिर्च, अमचूर पाउडर, और धनियां पाउडर डालिये अच्छी तरह मिक्स कीजिये और मैश कीजिये, सारी चीजों को अच्छी तरह से बाइन्ड करके गुथा आटा जैसा तैयार कर लीजिए.
नगेट्स को तलने के लिये कढ़ाई में तेल डालकर गरम कर लीजिये, और नगेट्स के लिए तैयार आटे से थोड़ा थोड़ा आटा हाथ में लीजिये, उसे हाथ से दबाते हुये गोल कीजिये, हथेली पर रखिये और हल्का सा दबा कर, हल्का चपटा कर दीजिये, सारे नगेट्स इसी तरह बनाकर तैयार कर लीजिये, इतने मिश्रण में 50-60 नगेट्स बनाकर तैयार कर लीजिये.

कढ़ाई का तेल अच्छा गरम होने पर जितने नगेट्स कढ़ाई में आ जाय डाल दीजिये और तेज या मीडियम तेज गैस पर नगेट्स को पलट पलट कर, हल्के ब्राउन होने तल तल लीजिये, तले हुये नगेट्स प्लेट में बिछे पेपर नेपकिन पर निकाल कर रख लीजिये. सारे नगेट्स इसी तरह तल कर तैयार कर लीजिये.
गरमा गरम, कुरकुरे साबूदाना मूंग नगेट्स को हरे धनिये की चटनी, मीठी चटनी या टमाटो सास के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव
नगेट्स तलने के लिये तेल अच्छा गरम होना चाहिये, कम गरम तेल में नगेट्स तलने डालेंगे, तब नगेट्स के अन्दर तेल एब्जोर्ब हो सकता है और नगेट्स फटकर तेल में बिखर भी सकते हैं.
कमेंट (7)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
kya ham is recipe ko aalu ka use kiye bina bana sakte hai ?
निशा: सोनल जी, बना सकते हैं.
निशा: शुचि जी, बना सकते हैं, लेकिन मूंगफली का स्वाद बहुत अच्छा आता है और ज्यादा क्रिस्पी भी होते हैं.
निशा: मधु जी, आलू को बारीक मैश किया जा सकता है.
निशा: स्वाति जी, ये गरमा गरम ज्यादा अच्छे लगते हैं, आटा तैयार करके रख लीजिये और सर्व करते समय तल लीजिये.
निशा: नेहा आप सही कह रही हैं, हमने इसे एडिट कर दिया है.