मिर्ची के टिपोरे - Hari Mirch ke Tipore

हरी मिर्च को छोंक कर बने मसालेदार मिर्च के टिपोरे राजस्थानी थाली में अवश्य परोसे जाते हैं, बिना इसके राजस्थानी थाली अधूरी मानी जाती है.
Read - Hari Mirch ke Tipore recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Hari Mirch ke Tipore
- हरी मिर्च - 200 ग्राम (मोटी वैरायटी की)
- सरसों तेल - 4 टेबल स्पून
- हल्दी पाउडर - ½ छोटी चम्मच
- धनिया पाउडर - 2 छोटी चम्मच
- सौंफ पाउडर - 2 छोटी चम्मच
- हींग - 1-2 पिंच
- जीरा - ½ छोटी चम्मच
- अमचूर - 1 छोटी चम्मच से कम
- नमक - 1 छोटी चम्मच से कम या स्वादानुसार
विधि - How to make Rajasthani Mirchi ke Tipore
मिर्चों को धोकर डंठल तोड़ लीजिये. मिर्च को आधा-आधा इंच के टुकडों में काट कर तैयार कर लीजिए.
पैन में तेल डालकर गरम कीजिये. गर्म तेल में जीरा डाल दीजिये. जीरा ब्राउन होने के बाद, हींग, हल्दी पाउडर और काट कर रखी हुई हरी मिर्च भी डाल दीजिए. अब इसमें सौंफ पाउडर, अमचूर पाउडर, धनिया पाउडर और नमक डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लीजिए. 1-2 मिनिट चलाते हुए पका लीजिए. सारे मसाले मिर्च में अच्छे से लग जाएंगे.

अब मिर्च को ढककर 2 मिनट के लिए धीमी आंच पर पका लीजिए. 2 मिनिट बाद आंच को थोडा़ सा तेज करें और ढक्कन हटा कर मिर्चों का पानी सूखा लीजिए. पानी सूख जाने के बाद मिर्च के टिपोरे तैयार है. हरी मिर्च के टिपोरे किसी प्याले में निकाल लीजिए, परोसिये और खाइये.
हरी मिर्ची के टिपोरे को आप फ्रिज में रख कर एक सप्ताह तक खाने के लिए उपयोग में ला सकते हैं.
कमेंट (24)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: अनामिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद आप ये रेसिपी बनाएं ओर अपने अनुभव हमारे साथ शेयर कीजिए.
this chilli so tasty yummuiii amazing
निशा: वंशिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: गगनदीप जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: गगनदीप जी, सुझाव के लिए धन्यवाद.
निशा: अंशु जी, माफ कीजिएगा, मैं आपका प्रश्न समझ नही पा रही.
Thanks a lot mam.
Sarso k oil ki jagah refined use kr skte h kya mam??
निशा: माही जी, बहुत बहुत धन्यवाद. हां रिफाइन्ड अॉयल भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
निशा: सुशीम जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अनिल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रोहन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: स्नेहा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अनुपमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद. मैं नई-नई रेसपी बनाने की कोशिश करती रहूंगी.
निशा: प्रिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: निक्की जी, सोरी, मुझे इसके बारे में नहीं मालुम.