नीर दोसा - Neer Dosa Recipe

📅 7 दिसंबर 2014 👁 3 लाख बार देखी गई 💬 24 कमेंट ★ 4.0 (4647)


चावल,  नारियल और ढेर सारे पानी से बने कागज जैसे पतले, एकदम सॉफ्ट सॉफ्ट नीर दोसा चाहे गर्मा गर्म या ठंडे दोनो तरह से बहुत अच्छे लगते हैं.  इन्हें आप चटनी, करी, अचार या साम्बर के साथ परोस सकते हैं. इन्हें चावल को फर्मेन्ट किये बिना तुरत फुरत बनाया जा सकता है. बच्चों को स्कूल टिफिन  में भी ये बहुत पसंद आयेंगे.

Read - Neer Dosa Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Instant Neer Dosa

  • चावल - 1 कप
  • ताजा कच्चा नारियल - 2-3 टेबल स्पून (कद्दूकस किया हुआ)
  • तेल - 2-3 टेबल स्पून
  • नमक - ½ छोटी चम्मच या स्वादानुसार

विधि - How To Make Neer Dosa ?

चावल को साफ करके, धोकर 2-3 घंटे के लिये पानी में भिगो दीजिये.
चावल से अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये और चावल को मिक्सर में डालिये साथ ही नारियल को भी इसी के साथ डालकर एकदम बारीक पीसकर पेस्ट बना लीजिए.

चावल और नारियल के पेस्ट को प्याले में निकाल लीजिए. मिश्रण में डेढ़ कप पानी डाल कर मिक्स कर लीजिए. मिश्रण को एकदम पतला पेस्ट बनाकर तैयार करना होता है. मिश्रण में नमक डालकर इसे अच्छे तरह मिक्स कर लीजिए.


दोसा बनाने के लिये नानस्टिक तवा गरम कीजिये और तवे पर थोड़ा सा तेल डालकर चारों ओर फैलाइये, मिश्रण से 2- 3 चमचा घोल लेकर तवे पर डाल कर पतला फैलाइये. थोड़ा सा तेल चम्मच से दोसे के चारों ओर डालिये. तेज और मीडियम गैस पर दोसे को नीचे की ओर से हल्का ब्राउन सिकने दीजिये.

दोसा निचली सतह पर ब्राउन सिकने पर इसे पलट कर सेकने की आवश्यकता नहीं है, क्‍योंकि यह इतना पतला होता है कि यह नीचे से सिकने पर ही पूरी तरह पक जाता है. दोसे को फोल्ड करके उतार कर प्लेट में रख लीजिये और दूसरा दोसा बनाने के लिये तवा पोंछिये और घोल डाल कर दोसा फैलाइये और नीचे से हल्का ब्राउन होने तक सेक कर फोल्ड करके उतार लीजिये, सारे दोसे इसी तरह बना कर तैयार कर लीजिये.

इतने घोल से 7- 8 नीर दोसा बनकर तैयार हो जायेंगे, नीर डोसा को नारियल की चटनी, मूंगफली की चटनी या सांबर के साथ परोसिये और खाइये.

सुझाव -

  • नीर डोसा बनाने के लिए मिश्रण को एकदम बारीक और चिकना पीसना चाहिए.
  • डोसा में आप नारियल नहीं डालना चाहें तो न डालें, बिना नारियल के भी नीर दोसा बनाया जा सकता है.

Neer Dosa Recipe Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
4.0 / 5 (4647 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (24)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Khushbhu
Hello mam, kya hum fresh nariyal ki jagah dessicated use Kar sakte hain? Kaise use karna hai?

निशा: खुश्बु जी, ले सकते हैं और दी हुई विधि से ही बनाएं.
Kulbir Kaur
Madam, can we use basmati rice.
Plz must reply

निशा: कुलबीर जी, इसके लिए बासमती राइस नहीं, सोफ्ट राइस लीजिए, छोटे चावल लीजिए.
Sushila Sonar
Nice recipe

निशा: सुशीला जी, धन्यवाद.
Supriya
Which type of rice we have to use because I have tried it but it did not work properly.

निशा: सुप्रिया जी, छोटे चावल लीजिये, और बारीक पीस लीजिये, आप अवश्य बना सकेंगे.
jyotsna yadav
Neer dosa nhi bna mera

निशा: ज्योत्सना जी,आप परेशान न हों विडियो को देखें और ध्यान से रैसिपी को फोलो करें आप अच्छा डोसा बना सकेंगी.
Rekha jain
निशा जी ये दोसा मैं ने बनाया था बहुत अच्छा बना

निशा: रेखा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
laxmi
mam kya hm ise chawal k aate se ba skte h....

निशा: लक्ष्मी जी हां इसे चावल के आटे से भी बनाया जा सकता है.
rashmi
nisha Ji hum neer dosa ko soft banane ke liya nariyal ki jagah kuch aur try nahi kar sakte ?
निशा: रश्मी जी, नीर दोसा में ताजा नारियल ज्यादा अच्छा लगता है.
Shabnam Nisha
Nice....one
sharon dsouza
Can I use homemade rice aata in place of rice by soaking in water?
Pallavi Pawar
Nishaji bahut hi sundar recipe hai mai aapki sabhi recipes banakar dekhti hu bahut he easy aur Acchi rehati hai aapki receipes.
pushap lata
Thanks for all of yours nice recipes.nisha ji what type of rice we use for neer dosa.? Can I use basmati rice

निशा: पुष्प जी, इसके लिये बासमती राइस नहीं, सोफ्ट राइस लीजिये, छोटे चावल लीजिये.
Pushpa
Nishaji, Neer doa bina nariyal ke bhi banaya jaa sakta hai kya,
निशा: पुष्पा जी हां बनाया जा सकता है, नारियल से दोसा का स्वाद और सोफ्टनैस दोंनो बढ़ते हैं.
poonam
very nice recipe
Shraddha
hw make dal wafle
निशा: श्रद्धा मैं इन्हैं बनाने की कोशिश करती हूँ.
nahid
real me mam aap se mene bhuat kuch shikha or try kiya bhuat hi acha bana
thanks mam
निशा: नाहिद जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
chandra bahadur thapa
We have read & tried most of your recipes & found very nice & tasty. Thank You
Shipra Jayant Sagar
Ma'am kya hum chaval ka aata use kar sakte hai.
निशा: शिप्रा जी, नीर दोसा के लिये चावल को बहुत ही बारीक पीसना है, आटा बहुत बारीक होना चाहिये या उसे भिगा कर और बारीक पीस लीजिये.
rekha sharma
wonderful receipe. I'm big fan of ur all receipes.
i'll try soon
sushila
very nice recipe mam i will try
mam hum pizza bread bnane k liye yeast use na krke sirf baking poder use kar sakte h
निशा: शुशीला जी, हां बेकिंग सोडा डालकर पिज्जा बेस बना सकते हैं.
vimlesh
very nice neer dosa mam.....:)











very nice neer dosa mam....:)







Neeta chawla
Very nice mam...
Shuchi
Nice recipe ...but mam you didn't mention in the recipe what type of coconut has to be used ...raw or dry ?plz clear it ...
निशा: शुचि जी, इसके लिये ताजा कच्चा नारियल लेना है.
Satish
...Very Nice And B...U...T