तिल की मीठी पूरी - Sweet Til Puri recipes

📅 2 दिसंबर 2014 👁 1.6 लाख बार देखी गई 💬 4 कमेंट ★ 3.7 (2613)


सर्दियों के मौसम में तिल मिलाकर बनाई गई मीठी पूरी सभी को पसंद आती है, खास कर छोटे बच्चों को.  हम इसे बच्चों के टिफिन में भी रख सकते हैं.

Read - Sweet Til Puri recipe in English

आवश्यक सामग्री - Sesame Seeds Sweet Poori recipes

  • गेहूं का आटा - 1 कप
  • तिल - 2 टेबल स्पून
  • गुड़ - 1/3 कप
  • घी - 1 टेबल स्पून

विधि - How to make Sweet Til Puri Recipe

गुड़ को किसी बर्तन में 1/4 कप पानी में डालकर गरम होने रख दीजिये, और गुड़ को घुलने तक गरम कर लीजिये. गुड़ के घोल को छान लीजिये. गुड़ के इस घोल से आटा गूथिये.

आटे को किसी बर्तन में छान कर निकाल लीजिये, आटे में घी और तिल डालकर मिक्स कर लीजिये. गुड़ के घोल को आटे में डालिये और पूरी के लिये हल्का सख्त आटा गूथिये. आटे को ढककर 20 मिनिट के लिये रख दीजिये, आटा फूल कर सैट हो जायेगा, पूरी बनाने के लिये तैयार हो जायेगा.


कढ़ाई में तेल या घी डालकर गरम कीजिये, तैयार आटे को 10 भागों में बांटकर गोल लोई तैयार कर लीजिये. 1 लोई उठाकर 3-4 इंच के व्यास में पूरी बेलिये और गरम तेल में डालिये, पूरी फूलने पर पलटिये और पूरी को दोंनो ओर हल्की ब्राउन होने तक तल कर निकाल लीजिये.

इसी प्रकार सारी पूरी तल कर तैयार कर लीजिये.
तिल की मीठी पूरी तैयार है, तिल की मीठी पूरी को गरमा गरम आलू मसाला सब्जी, मटर आलू, टमाटर आलू या अपने मनपसन्द सब्जी, दही रायता, चटनी, अचार के साथ परोसिये और खाइये.

  • 2 सदस्यों के लिये,
  • समय - 35 मिनिट

Sweet Til Puri recipes Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.7 / 5 (2613 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (4)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Priyanka
puri ke alava roti bana sakte hai?
shailu
mam pizza kadak ho jata he or pholta bhi nahi he
निशा: शालू जी, पिज्जा का आटा अच्छा गूंथा है, अच्छा स्पंजी नहीं हुआ है, तब पिज्जा स्पंजी नहीं बनता है और सख्त हो जाता है.
priya
Til ko aate k sath kab use karna hai recipe me sayad nahi bataya gaya thanks
निशा: प्रिया जी, आटे में घी और तिल डालकर मिलाना है और गुड़ के पानी से गूथ लेना है.
fatema saifee
nishaji mene puri banaye.family me sabko bahut pasand aye.thanks.
निशा: फातमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.