मल्टीग्रेन आटे की रोटी - Multigrain roti recipe


सर्दी के मौसम में अपने खाने में हमें बाजरा और मक्का को भी शामिल करना चाहिये. बाजरा, मक्का, गैंहूं और सोयाबीन के आटे से बनी मल्टीग्रेन रोटो आपको बहुत पसंद आयेगी.

Read - Multigrain roti recipe in English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Multigrain Chapati

  • गेहूं का आटा - 1 कप
  • बाजरा का आटा - 1/4 कप
  • मक्के का आटा - 1/4 कप
  • सोयाबीन का आटा - 1/4 कप
  • बेसन - 1/4 कप
  • तेल आटे में डालकर गूथने के लिये - 2 -3 छोटे चम्मच
  • घी - 2 टेबल स्पून
  • अजवायन - 1/4 छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
  • नमक - 1/2 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)

विधि - How to make soft Multigrain Chapati

गेहूं के आटे को बड़े डोंगे में निकाल लीजिये, बाजरे का आटा, मक्के का आटा, सोयाबीन का आटा और बेसन सारे आटे डाल लीजिये, अजवायन, नमक और तेल भी मिला लीजिये, हल्के गरम पानी की सहायता से नरम आटा गूथ लीजिये, गुथे आटे को 20 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये, आटा फूल कर सैट हो जायेगा.

आटा सैट होने के बाद,  थोड़ा सा सूखा गेहूं का आटा ले लीजिये. तवे को गैस पर रख कर गरम कीजिये. आटे से एक नीबू के बराबर का आटा तोड़िये और सूखे आटे में लपेट कर गोल रोटी 6-7 इंच के व्यास में बेलिये, रोटी को ज्यादा पतला नहीं करना है और न ज्यादा मोटी रखें, हल्की सी मोटी रोटी बेलें, बेली हुई रोटी को गरम तवे पर डालिये.


रोटी का कलर ऊपर से थोड़ा सा डार्क हो जाय तो रोटी को पलट दीजिये, और अब नीचे की तरफ से रोटी को हल्की चित्ती आने तक सेक लीजिये, जब तक ये रोटी तवे पर सिक कर तैयार हो रही है, तब तक दूसरी रोटी बेल कर तैयार कर लीजिये. तवे से रोटी उतार कर डायरेक्ट गैस पर रखिये और दूसरी रोटी को तवे पर सिकने के लिये डाल दीजिये. गैस पर रोटी को चिमटे से पकड़ कर, घुमा घुमा कर दोंनो ओर ब्राउन चित्ती आने तक सेक लीजिये. रोटी को घी लगाकर गरमा गरम परोसिये, या किसी प्लेट पर प्याली रखकर या कैसरोल में नीचे एक प्याली रखकर उस पर रखते जायें, सारी रोटी इसी तैयार कर लीजिये.

रोटी को सर्दी के मौसम में कैसरोल में हल्की गरम रखें और गरमी के मौसम में ठंडा करके कैसरोल में रखें जब भी आप खाने के लिये रोटी निकालेंगे एकदम नर्म रोटी निकलेंगी.

सुझाव:
मल्टीग्रेन आटे की रोटी के लिये, किसी भी आटे की मात्रा अपनी पसन्द के अनुसार कम ज्यादा कर सकते हैं, या जो आटा आपको पसन्द न हो उसे छोड़ सकते हैं, और इनके अलावा जैसे ज्वार, रागी, मूंग दाल पौष्टिक जो आटा आपको पसन्द हो वह मिला सकते हैं.

Multigrain Roti Recipe Video in Hindi

Tags

Categories

Please rate this recipe:

5.00 Ratings. (Rated by 1 people)

और आर्टिकल पढे़ं

  1. 22 July, 2017 04:08:17 AM Chef keshav roka

    ये सब आता को हम तन्दुर मे रोति लगा साक्ते हे
    निशा: केश्व जी, आप इसे तंदूर में भी बना सकते हैं.

  2. 09 June, 2017 06:33:27 PM Neha

    Mam, m a huge fan of ur recipe....and ur making style.Apne ragi mention ki h multigrain aate me wo market me easily available ho jati h kya????n usko Ku use krte h iss roti me
    निशा: नेहा जी, अनाज आप अपनी पसंद के अनुसार या ग्रेन्स की अवेलेविलटी के अनुसार ले सकते हैं, मल्टीग्रेन खाना बहुत पोष्टिक खाना होता है.

  3. 15 October, 2015 10:08:24 PM anitasaratkar

    mam kripya ye bataiye ki kya ham atta pisane se pahle genhu ke sath hi chana, moong, soyabeen aadi mila kar piswa sakte hai ya inko pees kar roti banane se pahle milaye
    निशा: अनीता जी, मिक्स आटा पिसवाया जा सकता है, और अगर अलग अलग आटा घर में हैं तो उन्हैं मिलाकर मिक्स करके रोटी बना सकते हैं.

  4. 27 January, 2015 10:59:20 PM Brijesh Goyal

    Nisha ji. 30 logo ke khane me chole bathure and pulav banane ke liye kitna kitna saman lagega

  5. 30 November, 2014 05:11:53 AM Hari

    Behen jee main aapki recipies ka bohot bada fan hu ... Aap se behtar cook maine apni puri life main nahi dekha ...Ek baat share karna chahta hu ki roti ko kabhi gas par direct nahi sekna chahiye kyonki cylinder main to compressed LPG hoti hai . Roti direct gas par sekenge to vo poisonous chemical hamari sehat mein mil jayega , jo ki humari sehat ke liye bohot dangerous hai . Humara ayurved hume 3 safed cheezo ko use karne se bilkul mana karta aur vo 3 cheeze hai White sugar (alternative :only pure dark colored jaggery) , white salt (alternative : sendha salt ) and Maida .Aur ek baat aur humari achi sehat ke liye hume sirf Mungfuli ya Mustard ya fir Til ka oil hi use karna chahiye , na ki refined oil . Agar budget allow karta hai to pure desi cow ghee , buffalo ka milk ya usse bana koi bhi dairy product khane se hum buffalo jaise dikhenge kyonki bhains ka milk hume bhains jaise hi banayega , iske alava refined oil use karna to bohot hi khatarnak hai sehat ke liye ............... Aap ko meri baaton pe yakin na ho to aap khud Google kar sakti hai .
    निशा: हरी जी, बहुत बहुत धन्यवाद. आप एकदम सही कह रहे हैं, लेकिन रोटी सेकने के लिये डायरेक्ट गैस पर ही यूज करते हैं, गैस आग में बदल जाती है, मुझे नहीं लगता कि रोटी में कोई पोइजन जाता है. नमक और चीनी बिना यूज किये भी नहीं चलता, इसके लिये मैं यही कहूँगी कि कम मात्रा में यूज की जाय तो अच्छा है. मैदा भी बहुत कम यूज करें या न करें तो और अच्छा है.