मिष्टी दोई - Mishti Doi Recipe

कैरेमलाइज की हुई चीनी को मिलाकर गाड़े मलाईदार दूध को जमाकर बनाई हुई मिष्टी दोई बंगाल का खास डेजर्ट है. जितना मजेदार इसका स्वाद है उतनी ही ये बनाने में आसान है.
Read - Mishti Doi Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Mishti Doi
- फुल क्रीम दूध - 1 लीटर
- इलायची - 4
- दही - 3-4 टेबल स्पून
- चीनी - 100 ग्राम (½ कप)
विधि - How to make Mishti Doi
दूध को बर्तन में डालकर पहले तेज आंच पर उबाल आने तक गरम कर लीजिए, जब इसमें उबाल आने लगे, तब आग को धीमा कर दीजिए और दूध को बराबर चलाते हुए आधा होने तक उबालते रहिए (दूध को अच्छी तरह से चलाना जरूरी होता है ताकी यह बर्तन के तले पर न चिपके.
दूध उबल कर गाढा़ होकर आधा रह जाए, गैस बंद कर दीजिए. आधी चीनी और इलायची का पाउडर डालकर मिला दीजिए. बची हुई चीनी को कैरेमलाइज कर लीजिए.
चीनी को कैरेमलाइज करने के लिये भारी तले के बर्तन में चीनी डालकर मध्यम गैस पर रखिये और चीनी को चमचे से लगातार चलाते रहिये. थोड़ी देर में चीनी पिघलना शुरू हो जायेगी. चीनी को लगातार चलाते रहिये. चीनी अच्छी तरह पिघलने पर, कैरेमलाइज हो जाने पर इसे दूध में डालकर अच्छी तरह से मिला दीजिए.

चीनी मिले दूध को जमाने के लिए मिट्टी के बने कुल्हड़ ले लीजिए और इसमें दूध को डाल दीजिए. दूध न ज्यादा गर्म और न ज्यादा ठंडा होना चाहिए, दूध मध्यम गरम होना चाहिए. दूध से भरे कुल्हण में दो चम्मच दही की डालकर इसे मिला लीजिए और ढककर जमने के लिए किसी गर्म स्थान पर रख दीजिए (मिष्टी दोई जमाने के लिए कोई अन्य बर्तन भी लिया जा सकता है).
दूध को जमने में 10 से 12 घंटे का समय लग जाता है. दूध के जमने पर मिष्टी दोई तैयार है. ठंडा स्वादिष्ट मिष्टी दोई को परोसिये और खाइये.
- चार सदस्यों के लिये
- समय - 50 मिनिट
कमेंट (37)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
fent ke dubara dahi Daly.. pls suggest....merko gussa aa rha h use dekhlr...plsss
निशा: प्रियंका जी, मलाईदार दूध होने से इसका स्वाद बहुत अच्छा लगता है. पर आप चाहें तो बिना मलाई वाले दूध के भी इसे बना सकती हैं.
निशा: चेतन जी, रेसिपी को ओर अधिक समझने के लिए अप इसका विडियो भी देख सकते हैं आपको उससे बहुत मदद मिलेगी.
निशा: रतना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: जूही जी, उपयोग कर सकते हैं.
Ma'am kya hm mishti doi bnane k liye mishti doi ka jaaman use kar sakte h
निशा: जूही, बहुत बहुत धन्यवाद.
Ma'am mujhe misti dohi bht pasand isliye main bnana chahti thi par jb bnayi to exact Ni bni I mean dudh gadha karne se WO fta fta Sa Ho gya jiski wajah se meri dohi v fati fati se hi gyi n Shi se Jami v Ni
Ma'am pls mujhe guide kijiye Ki mujhse kya mistake hui
निशा:जूही जी, दूध को गाढ़ा करें, उसे बीच बीच में चलाते रहें, और दूध को बहुत अधिक गाढ़ा न करें, हलका गरम रहने पर आप उसे जमा दें, मिष्ठी दोई अच्छी बनेगी.
निशा: ओम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: राधिका जी, आप अपने स्वादानुसार बदलाव कर सकते हैं.
निशा: हरमन जी, इसमें चीनी को कैरेमलाइज करके डाला जाता है, उससे ही इसका कलर ब्राउन हो जाता है. हल्के गरम दूध में दही डालकर रखने के बाद ये 10 -12 घंटे में बनकर तैयार हो जाता है और डिटेल जानकारी के लिये आप इसका वीडियो देख सकती हैं.
निशा: लता जी, इससे स्वाद में अंतर रहेगा.
निशा: सिद जी, आप इसे जब चाहें तब खाएं या खाना खाने के बाद मीठे के रूप में सर्व कीजिए.
निशा: मेधावी जी, दही जमाने के लिये ताजा दही डालना होता है, ज्यादा खट्टा दही य़ूज नहीं करना है.
निशा: रिचा जी, दूध अगर सही गरम न हो या तो वह ज्यादा गरम हो या फिर ठंडा हो गया तब उसमें जामुन डाला जाय तो दही नहीं जमता है. दही को जमाने के लिए गरम जगह पर भी रखना होता है. अगर कभी दही न जमें तब एक बड़े बर्तन में पानी गरम करके ले लीजिये, दही का बर्तन गरम पानी वाले बर्तन में रख दीजिये, और दही को ढक दीजिये, साथ ही पानी वाले बर्तन को भी ढक दीजिये, 2 घंटे बाद देखिये दही जमकर तैयार हो जायेगा.
does it takes more time to settle than normal curd making?......
Aapki wajh se hmne bhut saari dish banana seekhi and uski wajh se hme sabki bhut taaref mili. Thank you so much mam
निशा: रिचा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शुचि जी हां अवश्य कर सकते हैं.
Nisha g misti doi main hum dudh ke sath milk made ya cream alag se dal skate hai kya.agar dudh full creme na ho to
निशा: वरोनिका जी हां एसा कर सकते हैं.
निशा: शुचि जी, मैथड में अलग अलग कुल्हड़ में दही डालने को कहा गया है, एक कुल्हड़ में 1- 2 छोटी चम्मच दही डाल दीजिये, इन्ग्रीडियेन्ट में 3-4 टेबल स्पून दही लिया है.
निशा: वेबसाइट और मेरे चैनल पर कई तरह की माइक्रोवेव रेसिपी उपलब्ध है, सर्च बटन पर भिन्डी मसाला इन माइक्रोव, स्टफ्ड ब्रिंजल इन माइक्रोवेव जो भी रेसिपी चाहिये लिखें, और खोंजें.
निशा: शुचि जी, ये एक स्वीट की तरह सर्व किया जाता है, इसे लन्च या डिनर के साथ सर्च कीजिये,
निशा: जलपा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Is it possible to make mishti Doi in any other pot rather than making in mudh pot?
निशा: झरना जी, परम्परागत मिष्ठी दोई मिट्टी के बर्तन में ही जमाया जाता है, लेकिन आप इसे कांच और चीनी मिट्टी के बर्तन में जमा सकते हैं.
निशा: शान्तानु जी, बहुत बहुत धन्यवाद.