आम की खटाई का अचार - Aam Ki Sabut Khatai Ka Achar

आम का अचार सभी को पसंद आता है. अगर आम का अचार खाने का मन हो और कच्चा आम बाजार में उपलब्ध न हो तो हम आम की सूखी खटाई से भी अचार बना सकते हैं, और सूखी खटाई का अचार बहुत स्वादिष्ट भी बनता है.
Read - Aam Ki Sabut Khatai Ka Achar in English
आवश्यक सामग्री: - Ingredients for Dry Mango Slice Pickle
- सूखे आम की खटाई - 1 कप (70-80 ग्राम)
- सरसों का तेल - ¼ कप
- सिरका - ¼ कप
- हींग - ¼ छोटी चम्मच से आधी
- सौंफ - 2 छोटे चम्मच ऊपर तक भरे हुये(दर-दरी पिसी हुई)
- पीली सरसों पाउडर - 2 छोटे चम्मच (काली सरसों पाउडर भी ले सकते हैं)
- मेथी - 2 छोटे चम्मच (दर-दरी पिसी हुई)
- हल्दी - आधी छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - एक छोटी चम्मच
- नमक - 2 छोटी चम्मच
विधि: How to make Dry Mango Slice Pickle Recipe
सबसे पहले सूखे आम लेकर इनको साफ़ पानी में डालकर अच्छी तरह से धो दीजिए, साफ़ करके रखी हुई खटाई को उबालने के लिए रख दीजिए. खटाई को कुकर रखकर इसमें आधा कप पानी डाल दीजिए और कुकर का ढक्कन बंद कर दीजिए.
कुकर में 1 सीटी आने तक इसको अच्छी तरह से उबाल लीजिए. थोड़ी देर के बाद जब सीटी आ जाए तो गैस की आंच को बंद कर दीजिए. कुकर का प्रेशर खतम होने दीजिये और जब तक की कुकर में से भाप निकलती है तब तक अचार के लिए तेल में सारे मसाले भून लीजिए.

कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिए, तेल अच्छी तरह गरम होने के बाद आग बंद कर दीजिए, और अब तेल को थोड़ा सा ठंडा होने दीजिए, अब इसमें मेथी पाउडर, सौंफ पाउडर, हल्दी पाउडर, सरसों पाउडर, नमक, हींग और लाल मिर्च पाउडर डालकर सभी मसालों को कलछी की मदद से आपस में अच्छी तरह से मिलाते हुए भून लीजिए.
भुने मसालों में उबालकर रखे हुए आम की खटाई डालकर मिला दीजिए. और सिरका डाल कर अच्छी तरह से मिला दीजिए. स्वादिष्ट आम की खटाई का अचार बनकर तैयार है. अचार को अलग बड़े बर्तन में निकालकर रख दीजिए और बर्तन को 24 घंटों के लिए ढक्कन से ढककर रख दीजिए, ऎसा करने से आम की खटाई फूलकर तैयार हो जाएगी तथा साथ ही सभी के सभी मसाले भी इसमें अच्छी तरह से समां जाएंगे. खट्टा-खट्टा स्वादिष्ट आम की खटाई के अचार को डिब्बे में भरकर रख दीजिए. इस अचार का प्रयोग आप 2 महीने से भी ज्यादा दिनों तक आराम से कर सकते हैं
सुझाव:
- अचार बनाते समय यह ध्यान दें कि जिस डिब्बे में आप अचार डालना चाहते हैं उसे पानी में उबालकर, धूप में सूखा लीजिए, इसमें किसी भी तरह की नमी बिल्कुल भी नहीं होनी चाहिए.
- जब भी अचार को खाने के लिए निकालें तो चम्मच साफ और सूखा होना चाहिए.
- अचार में किसी भी तरह की गंदगी या नमी बिल्कुल भी नहीं जानी चाहिए.
कमेंट (9)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
regards
pradeep
निशा: प्रदीप जी, अचार के मसाला बनाने की रेसिपी जी हां मैं कोशिश करूंगी.
निशा: अनुराधा जी, यह किसी भी किराना स्टोर पर मिल जाएगी.
निशा: शशीकान्त जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
thks ...
निशा: नेहा जी, हमने चाट मसाला बनाया है, इस मसाले को दाल में पुलाव में किसी भी सब्जी में डाला जा सकता है, रेसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर चाट मसाला लिखकर इसे सर्च कर सकते हैं.
निशा: आशा जी, हम अपने घर में अधिक दिन तक चावल या दाल रखनी होती है उसके लिये उसमें झन्डू की पारद टेबलेट डाल देते हैं, उससे ये अनाज बिलकुल खराब नहीं होता है, लेकिन पहले से कीड़े हों तो उन्हैं साफ करके ये टेब डालें , इसके कीड़े नहीं आयेंगे.
निशा: निधि जी, आप अचार को लिड लगाकर ही धूप में रख दीजिये, कोई प्रोब्लम नहीं होगी.
निशा: प्रिया जी, ये आम की गुठलियां नहीं हैं, कच्चे आम के पल्प को काट कर सुखा लिया जाता है. ये सूखी हुई खटाई है, इसे पीस कर अमचूर पाउडर बनाया जाता है.