बेसन चूरमा - Rajasthani Besan churma recipe

बाफला या बाटी के साथ चूरमा और चूरमा के लड्डू बहुत पसंद किये जाते हैं. चूरमा अनेको तरह से बनाया जाता है, जैसे बाटी चूरमा, बाजरे का चूरमा, आटे का चूरमा वगैरह. आज हम इसी श्रंखला में पारंपरिक राजस्थानी बेसन का चूरमा बनाने जा रहे हैं.
Read - Rajasthani Besan churma recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Besan Churma
- बेसन - 2 कप (200 ग्राम)
- सूजी - ½ कप (80 ग्राम)
- बुरा - 2 कप से कम (250 ग्राम)
- घी - ¼ कप
- काजू - 20-25
- बादाम - 20-25
- इलायची - 10-12
- घी - बेसन तलने के लिए
विधि - How to make Besan churma ladoo ?
बेसन और सूजी को एक बर्तन में निकाल लीजिये और घी डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये. पानी की सहायता से सख्त आटा गूंथ कर तैयार कर लीजिये, गूंथे आटे को 20 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये. इतना आटा गूथने में 1/3 कप पानी लगा है.
जब तक आटा सैट होता है, तबतक काजू और बादाम को छोटा-छोटा काट लीजिये, इलाइची को छील कर पाउडर बना लीजिये.
गूंथे हुये आटे से रोटी के बराबर लोई तोड़ लीजिए. इतने आटे से लगभग 10 लोईयां बनाकर तैयार कर लीजिये. एक लोई उठायें और लोई को हाथ से गोल करें और दोनों हथेलियों के बीच में रखें, दबाकर चपटा कर लीजिए, प्लेट में रख लीजिये, सभी लोइयों को इसी प्रकार बनाकर तैयार कर लीजिए. कढ़ाई में घी डाल कर गरम कीजिये, घी के मीडियम गर्म होने पर इस चपटी लोई को तलने के लिये घी में डाल दीजिये.

4-5 लोइयाँ घी में एक साथ डाल कर मीडियम -धीमी आग पर तलें जब ये चारों ओर से गोल्डन ब्राउन हो जाएं तब प्लेट में निकाल लीजिए. एक बार के गोले तलने में लगभग 6-7 मिनिट तक का समय लग जाता है. इसी तरह सारी लोइयाँ तल कर तैयार कर लीजिए और ठंडा होने दीजिये.
तली हुई लोइयों को खलबट्टे में डालकर के तोड़ कर पीस लें, यदि चूरमा में मोटे टुकड़े हों तो पिसे हुये चूरमे को छलनी में छान लें और ज्यादा मोटे टुकड़ों को फिर से खलबट्टे या मिक्सर की मदद से बारीक पीस लीजिये.
कढ़ाई में 2 - 3 टेबल स्पून घी डालकर हल्का गर्म करें और पीसा चूरमा डाल कर धीमी आग पर लगातार चलाते हुए 5-6 मिनिट के लिए भून लीजिए. जब इसका कलर हल्का ब्राउन हो जाए और सुगन्ध आने लगे तब गैस बंद कर दीजिए. चूरमा को प्याले में निकाल लें और इसमें बूरा, इलाइची पाउडर, बादाम और काजू डालकर अच्छी तरह मिला लिजिये. चूरमा बनकर तैयार है.

चूरमा से लड्डू बनाने के लिए: इसमें थोडा़ सा घी इतना घी कि चूरमा बाइन्ड हो सके, डाल दीजिए . लड्डू बनाने का मिश्रण तैयार है. अब इस मिश्रण से एक मुठ्ठी भर कर निकालिये और दोनो हाथों से दबा कर उसे गोल आकार दीजिये. तैयार लड्डू को प्लेट में रखते जाइये. चूरमा लड्डू बनकर तैयार हैं.
बेसन के चूरमा को पूरी तरह ठंडा़ होने के बाद कन्टेनर में भर कर रख दीजिए और 8-10 दिन तक खाते रहिये.
सुझाव:
चुरमा को कढ़ाई में घी डालकर फिर से भून लिया जाय इससे चूरमा का स्वाद और महक दोंनो बढ़ जाते हैं.
कमेंट (21)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: जिया जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: परी जी, धन्यवाद.
निशा: संजय जी, धन्यवाद.
निशा: अक्षता जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: श्री जी, वेबसाइट पर बूंदी के लड्डू की रेसिपी उपलब्ध हैं, आप उसे देख सकते हैं, अगर ये बूंदी एकदम बारीक बनायें तब ये लड्डू मोतीचूर के लड्डू कहे जाते हैं, बारीक बूंदी के लिये झावा बारीक छेद वाला लेना होता है.
निशा: मोना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Regarding above recipe if you take Suji 400 gms,Besan 200gms and Moong mogar flour 200 gms with boora 600 gms then check the taste and also it should be set as burfi with silver foil .
Katta (Rajsthani) Barfi kaise banate hain?
क़या हम बेसन के चूरमे मे मावा भी मिला सकते है्ं?? यदि हाँ तो कब ।
निशा: रेनू जी हां अवश्य मिला सकते हैं, चूरमा बन जाने पर, भुना हुआ मावा मिलायें.
Can this be made without suji... I am gluten free and cannot have suji. Is there any gluten free substitute for suji?
Thank u
निशा: कविता जी, बेसन में गेहूं का आटा भी मिलाया जा सकता है, और सिर्फ बेसन से भी चूरमा बनाया जा सकता है.
निशा: आभा जी, चूरमा घी में ज्यादा स्वादिष्ट बनता है, लेकिन आप चाहें तो इसे तेल में भी तल कर चूरमा बना सकती हैं.
निशा: प्राची जी, पहले हाथ से इसे बारीक कर लीजिये और छान कर मोटा मोटा जो बचा है उसे मिक्सर से महीन कर लीजिये, चूरमा अच्छा बनेगा. आपको भी क्रिसमस और नव वर्ष की ढेर सारी शुभकामनायें.
निशा: बुशरा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आशा, चूरमा के लिये बूरा या तगार डालना आवश्यक है, बूरा चीनी से बनाया जाता है, किराना स्टोर पर आसानी से मिल जाता है और बूरा या तगार बनाने का तरीका वेबसाइट और चैनल दोंनो पर उपलब्ध है सर्च बटन पर बूरा या तगार लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.