शिमला मिर्च का अचार - Capsicum pickle recipe

📅 29 अक्टूबर 2014 👁 2.6 लाख बार देखी गई 💬 6 कमेंट ★ 3.1 (3893)


शिमला मिर्च का अचार कई तरह से बनाया जाता है, जैसे सामान्य अचार, नींबू शिमला मिर्च का अचार, शिमला मिर्च का भरवां अचार.  आज हम भारतीय तरीके से शिमला मिर्च का अचार बना रहे हैं.

Read - Capsicum pickle recipe in English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Indian capsicum pickle recipe

  • शिमला मिर्च - 3 (500 ग्राम)
  • नमक - 2 छोटे चम्मच

अचार के मसाले:

  • सरसों का तेल - ½ कप
  • सिरका - ¼ कप
  • सरसों का पाउडर - 4 छोटी चम्मच
  • सौंफ का पाउडर - 2 छोटी चम्मच
  • नमक - 2 छोटे चम्मच
  • गरम मसाला - 1 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - ½ छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर - ½ छोटी चम्मच
  • हींग - 2-3 पिंच

विधि - How to make capsicum pickle Indian style

शिमला मिर्च को धोकर पानी सूखने तक सूखा लीजिए, अब इन्हैं 2 भागों में काट कर इसके बीज हटा दीजिए और इसे लम्बाई में पतला-पतला काट कर प्याले में डाल दीजिए, इसमें नमक डालकर इसे ढककर के 5-6 घंटों के लिए धूप में रख दीजिए जिससे इसके अंदर का पानी (जूस) निकल जाए. अगर धूप नहीं हो तो इसे रात भर के लिए ढक कर के कमरे में रख दीजिए, सुबह तक इसका सारा जूस निकल जाएगा.

शिमला मिर्च के जूस को किसी अलग बर्तन में छलनी से छान कर निकाल लीजिए.

एक पैन में सरसों के तेल को धुआं उठने तक गरम कर लीजिए. तेल के गरम होने पर गैस बंद कर दीजिए और तेल को हल्का ठंडा होने दीजिए.

तेल के हल्का ठंडा होने पर इसमें हींग डालकर भून लीजिए अब इसमें कटी हुई शिमला मिर्च, हल्दी, पीली सरसों, सौंफ पाउडर, नमक, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला पाउडर डाल दीजिए और इन्हें अच्छे से मिला लीजिए. अब इसमें सिरका डाल कर, एक बार फिर से अच्छे से मिक्स कर लीजिए.

अचार बनकर के तैयार है इसे किसी प्याले में निकाल लीजिए. अचार को ठंडा होने पर किसी कंटेनर में भर कर रख दीजिए और जब मन करे इसके स्वाद का मजा लीजिए. इसे आप चाहें तो अभी खा सकते हैं लेकिन अचार का असली स्वाद 3 दिन के बाद ही आता है, क्योंकि तब शिमला मिर्च नरम हो जाती है और सभी मसाले इसमें अच्छे से समा जाते हैं.

सुझाव:
अचार के लिये कन्टेनर कांच या प्लास्टिक को हो, कन्टेनर को उबलते पानी से धोइये और धूप में अच्छी तरह सूखा लीजिये. कन्टेनर को ओवन में भी सुखाया जा सकता है.

अचार को कंटेनर में भरकर रख दीजिए और 3 दिनों तक रोजाना अचार को दिन में 1 या 2 बार सूखे चमचे से चलाकर ऊपर नीचे कर दीजिये, जिससे मसाले इसमें अच्छी तरह से मिल जाएं.

जब भी अचार कन्टेनर से निकालें, साफ और सूखे चम्मच का प्रयोग कीजिये, इससे अचार बहुत दिन तक चलता है. शिमला मिर्च के अचार को 2-3 महीने तक खाया जा सकता है.

Indian capsicum pickle recipe Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.1 / 5 (3893 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (6)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Puspendr YADAV
Best
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद Puspendr YADAV
Monika Agarwal
Vinegar use Karna jaruri hai. Eske alava kya use Kar sakte hai

निशा: मोनिका जी, विनेगर डालने से अचार खराब नहीं होता है और स्वादिष्ट भी बनता है, आप इसमें नींबू का रस उपयोग कर सकते हैं.
Mugdha
nisha mam, aap jo cup use karti hai uski measurement kya hai???
निशा: मुग्धा जी, मैं बाजार में स्टेन्डर्ड साइज के कप मिलने वाले कप यूज करती हूँ, इन्हैं मैजरमेन्ट के लिये यूज किया जाता हैं.
anju gupta
Hello madam ji sarso kay hoti hay rai ko kahty hay plz tell me

निशा: अंजू जी, राई की गिनती सरसों की जाति में होती है।. इसका दाना छोटा व काला होता है. छोटी-छोटी गोल-गोल राई लाल और काले दानों में अक्सर मिलती है. राई के दाने सरसों के दानों से काफी मिलते हैं. बस राई सरसों से थोड़ी छोटी होती है.
sushree swapna panda
capsicum achar kitne din tak use kar sakte hein?
निशा: सुश्री जी, ये अचार 2 महिने तक रख कर खाया जा सकता है.