परवल आलू की सब्जी़ - Parwal Aloo ki Sookhi Sabji - Patal Aloo Sabji Recipe

परवल दीपावली के आस पास बाजार में आने शुरू हो जाते हैं और पूरे सर्दियों के मौसम में आते रहते हैं. परवल का कोरमा हम बना चुके हैं. आज हम परवल को आलू के साथ मिलाकर सूखी सब्जी बनायें.
Read - Parwal Aloo ki Sookhi Sabji recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Aloo Parwal Ki Sabzi
- परवल - 7-8 परवल (250 ग्राम)
- आलू - 3 (250 ग्राम)
- सरसों का तेल - 2-3 टेबल स्पून
- हरा धनियां - 2-3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- हींग - 1 पिंच
- जीरा - ½ छोटा चम्मच
- हल्दी पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
- सौंफ पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- धनिया पाउडर - 1 छोटा चम्मच
- गरम मसाला - ¼ छोटी चम्मच से कम
- लाल मिर्च पाउडर - ¼ छोटी चम्मच से कम
- हरी मिर्च - 1 (बारीक कटी हुई)
- अदरक - 1 इंच (कद्दूकस किया हुआ)
- नमक - 1 छोटी चम्मच से थोडा़ सा कम या स्वादानुसार
- अमचूर - ¼ छोटी चम्मच
विधि - How to make Aloo Parwal Fry
आलू और परवल को छील कर धो लीजिये और छोटे-छोटे टुकडों में काट कर तैयार कर लीजिए.
पैन में तेल डालकर गरम कर लीजिए, तेल गर्म होने पर गैस धीमा कर दीजिए और इसमें जीरा, हींग, हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर, हरी मिर्च और अदरक डालकर मसाले को थोडा़ सा भून लीजिए. इस मसाले में कटी हुई सब्जी़ डाल दीजिए, इसमें नमक, लाल मिर्च डालकर अच्छे से सब्जी को मिक्स कर लीजिए ताकि मसाले सब्जी पर अच्छे से लग जाएं.

सब्जी में 3-4 टेबल स्पून पानी डाल दीजिए और धीमी आंच पर ही सब्जी़ को 5 मिनिट ढक कर पकने दीजिए, 5 मिनिट बाद सब्जी को खोलिये चैक कीजिये, और सब्जी को अच्छी तरह चला दीजिये, और फिर से ढककर 5 मिनिट और पकने दीजिये, पांच मिनिट बाद सब्जी को एक बार फिर से चैक कीजिए, सब्जी में पानी कम हो तो 2-3 टेबल पानी डाल दीजिये, और आलू नरम होने तक पकने दीजिये, सब्जी में सौंफ पाउडर, गरम मसाला और अमचूर पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए. अब सब्जी़ को 3 मिनिट और पकने दीजिए. सब्जी़ में हरा धनिया डाल कर मिक्स कर दीजिए.
सब्जी़ बनकर तैयार है, इसे प्याले में निकाल कर हरे धनिए के साथ गार्निश कीजिए. परवल आलू की सब्जी़ को चपाती, परांठे, नान या चावल के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव
- सब्जी़ को हर थोडी़-थोडी़ देर में चैक करते रहें और चलाते रहें ताकि सब्जी में मसाले अच्छे से मिल जाएं और सब्जी़ अच्छे से बनकर तैयार हो.
- सब्जी़ में अमूचर के बदले टमाटर भी डाले जा सकते है.
- सब्जी़ में थोडा़ सा ज्यादा पानी डाल कर ग्रेवी वाली सब्जी भी बनाई जा सकती है.
- सब्जी़ बनाने में आप सरसों के तेल के बदले कोई भी अन्य तेल यूज कर सकते हैं.
- 3-4 सदस्यों के लिये
- समय - 18-20 मिनट
कमेंट (54)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Thanks Madhu ji.....sabji bahut achi bani thi...meine tomato dalne ke baad tomato sauce aur chat masala daala ....aur sabji bahut badiya bani..thanks.
निशा: सुप्रिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
thanky
apki is webside se ghr baithe bht kuch sikhne ko milta he aap uhi hme nyi nyi dishes sikhate rhiye ek baar fir se bolti hu
mam thanku thanku so much
निशा: प्रीती जी, मेरी हमेशा कोशिश रहेगी कि मैं कुछ नया बनाती रहूं, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: वैशाली जी, ये वही परवल हैं,जिसकी मिठाई बनती है.
Mene aloo or parwal ki sabji banayi thi gharme sabko bahut pasand aaya. Lekin tikha thoda jyada ho gaya tha. Next time banaugi to dhyan rakhungi. Apko bahut bahut dhanyavad
निशा: प्रीजी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मधु जी, हां परवल को बिना छीले भी बनाया जा सकता है.
Used to prepare. I loved it.
निशा: मीनाक्षी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नेहा, आलू नरम होने के बाद 1-2 छोटे टमाटर बारीक काट कर या पीस कर मिला दीजिये, सब्जी को 3-4 मिनिट पकने दीजिये.