परवल आलू की सब्जी़ - Parwal Aloo ki Sookhi Sabji - Patal Aloo Sabji Recipe

परवल दीपावली के आस पास बाजार में आने शुरू हो जाते हैं और पूरे सर्दियों के मौसम में आते रहते हैं. परवल का कोरमा हम बना चुके हैं. आज हम परवल को आलू के साथ मिलाकर सूखी सब्जी बनायें.
Read - Parwal Aloo ki Sookhi Sabji recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Aloo Parwal Ki Sabzi
- परवल - 7-8 परवल (250 ग्राम)
- आलू - 3 (250 ग्राम)
- सरसों का तेल - 2-3 टेबल स्पून
- हरा धनियां - 2-3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- हींग - 1 पिंच
- जीरा - ½ छोटा चम्मच
- हल्दी पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
- सौंफ पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- धनिया पाउडर - 1 छोटा चम्मच
- गरम मसाला - ¼ छोटी चम्मच से कम
- लाल मिर्च पाउडर - ¼ छोटी चम्मच से कम
- हरी मिर्च - 1 (बारीक कटी हुई)
- अदरक - 1 इंच (कद्दूकस किया हुआ)
- नमक - 1 छोटी चम्मच से थोडा़ सा कम या स्वादानुसार
- अमचूर - ¼ छोटी चम्मच
विधि - How to make Aloo Parwal Fry
आलू और परवल को छील कर धो लीजिये और छोटे-छोटे टुकडों में काट कर तैयार कर लीजिए.
पैन में तेल डालकर गरम कर लीजिए, तेल गर्म होने पर गैस धीमा कर दीजिए और इसमें जीरा, हींग, हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर, हरी मिर्च और अदरक डालकर मसाले को थोडा़ सा भून लीजिए. इस मसाले में कटी हुई सब्जी़ डाल दीजिए, इसमें नमक, लाल मिर्च डालकर अच्छे से सब्जी को मिक्स कर लीजिए ताकि मसाले सब्जी पर अच्छे से लग जाएं.

सब्जी में 3-4 टेबल स्पून पानी डाल दीजिए और धीमी आंच पर ही सब्जी़ को 5 मिनिट ढक कर पकने दीजिए, 5 मिनिट बाद सब्जी को खोलिये चैक कीजिये, और सब्जी को अच्छी तरह चला दीजिये, और फिर से ढककर 5 मिनिट और पकने दीजिये, पांच मिनिट बाद सब्जी को एक बार फिर से चैक कीजिए, सब्जी में पानी कम हो तो 2-3 टेबल पानी डाल दीजिये, और आलू नरम होने तक पकने दीजिये, सब्जी में सौंफ पाउडर, गरम मसाला और अमचूर पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए. अब सब्जी़ को 3 मिनिट और पकने दीजिए. सब्जी़ में हरा धनिया डाल कर मिक्स कर दीजिए.
सब्जी़ बनकर तैयार है, इसे प्याले में निकाल कर हरे धनिए के साथ गार्निश कीजिए. परवल आलू की सब्जी़ को चपाती, परांठे, नान या चावल के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव
- सब्जी़ को हर थोडी़-थोडी़ देर में चैक करते रहें और चलाते रहें ताकि सब्जी में मसाले अच्छे से मिल जाएं और सब्जी़ अच्छे से बनकर तैयार हो.
- सब्जी़ में अमूचर के बदले टमाटर भी डाले जा सकते है.
- सब्जी़ में थोडा़ सा ज्यादा पानी डाल कर ग्रेवी वाली सब्जी भी बनाई जा सकती है.
- सब्जी़ बनाने में आप सरसों के तेल के बदले कोई भी अन्य तेल यूज कर सकते हैं.
- 3-4 सदस्यों के लिये
- समय - 18-20 मिनट
कमेंट (54)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Ashish.
[email protected]
निशा: आशुतोष जी, कम तेल मसाले में बनी सब्जी भी बहुत अच्छी लगती है, सब्जी को धीमी आग पर पकायें, सब्जी अच्छी लगती हैं.
निशा: सुनीता जी, आप अपने स्वाद के अनुसार बदलाव कर सकती हैं.
निशा: राहू जी, आप दोनों ही चीजों का उपयोग कर सकते है.
निशा: जी़नत जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: हिमांशु जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Mujhe coking nhi aati thi but apne hamen achhi cooking aa gyi h mera husband bahut khush hote h
Thanks u so much
निशा: हीना जी, आपके स्नेह भरे कमेन्ट के लिये बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सोगरा जी, आप इसमें प्याज अवश्य डाल सकते हैं.
निशा: हिमांगी जी, आवश्यक नहीं है.
निशा: नवीन जी, आपका भी बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: चेतना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: फरहान जी, परवल के बीज निकालते नहीं है उसे एसे ही बीज के साथ काट कर बनाते हैं.
निशा: शगुफ्ता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: असलम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: काजल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रितेश जी, अवश्य कर सकते हैं.
निशा: भूपाल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रोशन जी अवश्य कर सकते हैं.
निशा: रवि जी, आप सौंफ के बिना भी इसे बना सकते हैं.
निशा: निर्मला जी, सभी मसालों का अपना एक स्वाद होता है पर आप अपने स्वादानुसार बदलाव कर सकती हैं.
निशा: आशा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Hi nisha ji.sbji kafi achchi bni.but aap mujhe btayw ki ye sabji pyaj ke sath bhi ban skti hai kya?
निशा: गीता जी हां अवश्य बन सकती है.
Hello nisha ji
Kya hum isme tamatar dal sakte hein
निशा: रानी जी हां अवश्य डाल सकते हैं.