साबूदाना थालीपीठ - Sabudana Thalipeeth Recipe

साबूदाना थालीपीठ महाराष्ट्रियन डिश है. इसे व्रत के दिनों में फलाहार के रूप में बना कर खा सकते हैं. या इसके अलावा इसे नाश्ते या शाम के समय कम भूख के समय भी खाने के लिए भी बना सकते हैं.
Read - Sabudana Thalipeeth Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Sabudana Thalipeeth Recipe Ingredients
- साबूदाना - ½ कप (भीगा हुआ)
- राजगीरा आटा - ½ कप
- आलू - 2 (उबले हुए)
- मूंगफली - 1 टेबल स्पून (दरदरी पीसी हुई)
- घी - 2 टेबल स्पून
- अदरक - 1 छोटा चम्मच (कद्दूकस)
- हरी मिर्च - 2 (बारीक कटी हुई)
- हरा धनिया - 1 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- जीरा - ½ छोटी चम्मच
- काली मिर्च पाउडर ताजा कुटा हुआ - ¼ छोटी चम्मच
- सेंधा नमक - ¾ छोटी चम्मच
विधि : How to make Sabudana Thalipeeth
आलू को छील कर कद्दूकस कर लीजिए. इसमें साबूदाना, आटा, नमक, काली मिर्च, जीरा हरा धनिया, हरी मिर्च, मूंगफली और अदरक डाल कर अच्छे से मिलाते हुए गूंथ कर आटा जैसा बना लीजिए.
थालीपीठ बनाने के लिए तवा गरम कीजिये. चकले पर एक पॉलीथीन शीट रखिये, हाथ पर थोडा सा घी लगाकर हाथों को चिकना करके, आटे से थोड़ा सा एक नींबू के बराबर आटा तोड़िये और गोल लोई बना लीजिये, लोई को हाथों से दबाकर चपटा कर लीजिये अब इसे चकले पर रखी प्लास्टिक शीट पर रखिये, लोई पर थोडा़ सा घी लगाकर इसे शीट से कवर कर दें. अब हाथों से या बेलन से दबाते हुए 3-4 इंच के व्यास में बेल लीजिये.

गरम तवे पर थोड़ा घी डालकर चारों ओर लगा दीजिये, बेली हुई थालीपीठ को पॉलीथीन शीट से हटाकर तवे पर डाल दीजिए. थालीपीठ के बीच में एक छेद कर दीजिए और इस छेद में घी डालें और थालीपीठ के चारों ओर भी थोडा़ सा घी डाल दीजिए. जब थालीपीठ का कलर थोड़ा ऊपर से डार्क हो जाय तो इसे पलट दीजिये और दोनों ओर से अच्छे तरह सिक जाने पर इसे प्लेट में निकाल लीजिये
इसी तरह से सभी थालीपीठ बनाकर तैयार कर लीजिए. इतने आटे में लगभग 8 थालीपीठ बनकर तैयार हो जायेंगे. साबूदाना थालीपीठ को आप दही या हरे धनिये की चटनी के साथ परोसिये ये बहुत ही स्वादिष्ट लगते हैं.
कमेंट (23)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: रूखसाना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सविता जी, आपके इन प्रशंसा भरे शब्दों के लिए बहुत बहुत धन्यवाद. आप इसी तरह हमारे साथ बनी रहें और आपको भी नवरात्र की ढेर सारी शुभकामनाएं.
निशा: पारुल जी, साबूदाने के बराबर ही आटा लिया गया है, यानी कि 2 कप साबूदाना यूज कर रहें तो 2 कप आटा लेना है.
Only rajgira aata thalipith recipe in hindi or marathi lang. plz send my email id
निशा: मिस्बाह जी, अगर आप इसे व्रत के लिये बना रहे हैं तब इसके लिये सिघाड़े का आटा या कूटू का आटा कोई भी यूज किया जा सकता है, और एसे ही नाश्ते के लिये बना रहे हैं तब इसमें गेहूं का आटा भी मिला सकते हैं.सेंधा नमक व्रत के लिए ही उपयोग होता है आप चाहें तो साधारण नमक डाल सकते हैं.
निशा: ज्योती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रमानी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: Tharunyaji, आलू का स्वाद ज्यादा अच्छा आता है.
I love your all recipe even I try at home also come times it good or not also but i always watch your video on utube to learn new recipe. thanks mam.
निशा: तनुजा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Thank you Nisha :) aj mera fast hai n i like this recipee.....aj hi try karti hu.........waise apki recipees kafi genuine hoti hai try karne par tasty banti hia :D
निशा: प्राची जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
!muje Perfect chocolate cake with icing ki recepie chahiye?
निशा: प्रिया जी, मैं कोशिश करती हूँ.
apse request hai pls vrat me banne wali sabudane ki khichdi me jo spicy ingridients dalte hain unko pls ap un falahari masalo ki recepies dal dijiye market me ye khichdi masala k nam se bikta hai but i want your recpie kindly accept my request.
निशा: हर्षिता, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रिया जी, आपको भी नवरात्रि की शुभकामानायें.
निशा: प्रिया जी, साबूदाना को 2-3 घंटे भिगो दीजिये, और इसमें बेसन या गेहूं का आटा मिक्स कीजिये, बहुत अच्छे साबूदाना थाली पीठ बनेंगे.
निशा: कोमल जी, साबूदाना को 2-3 घंटे भिगो दीजिये.
निशा: स्वाति जी, राजगिरा इसे रामदाना भी कहते हैं, ये हल्के पीले कलर के बारीक दाने होते हैं, देखने में पीली सरसों से मिलते जुलते हैं, और इसका आटा व्रत में यूज किया जाता है, इसको सेककर फुलाकर इसके लड्डू भी बनते हैं, बाजार में राजगिरा के लड्डू बने हुये भी मिलते हैं.
thankyou mam
निशा: मिक्की जी, अगर आप इसे व्रत के लिये बना रहे हैं तब इसके लिये सिघाड़े का आटा या कूटू का आटा कोई भी यूज किया जा सकता है, और एसे ही नाश्ते के लिये बना रहे हैं तब इसमें गेहूं का आटा भी मिला सकते हैं.
निशा: निधि, बहुत बहुत धन्यवाद.