हरे चने (होले) की कढ़ी – Choliya Kadhi Recipe - Hara Chana Curry with pakoda

होली से पहले बाजार में हरे चने यानी होले खूब आने लगते हैं. पहले तो ये चने बाजार में होले (Hole or Hore) की शक्ल में मिलते थे जिन्हें हम छील कर खाते थे या भून कर, चने निकाल कर खाते थे. या होले से निकाले हुये हरे चने को सब्जी, कढ़ी इत्यादि बनाने के काम में लाते थे,
लेकिन आजकल ये हरे चने (garbanzo beans) बाजार में छिले छिलाये तैयार मिल जाते हैं, इनसे कोई भी डिश बनाना बड़ा आसान हो गया है. आज हम हरे चने की कड़ी (Hara Chana pakora Curry) बना रहे हैं, यह कड़ी बेसन की कढ़ी की तरह ही बनाई जाती है, तो आइये बनाना शुरू करें, हरे चने की कढ़ी.
Read : Hara Chana Curry with pakoda in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Hara Chana Curry with pakoda
- हरे चने (Hara Chana) - 400 ग्राम (2 कप )
- तेल - पकोड़े तलने के लिये
- दही - 200 ग्राम (एक कप) दही को फैट लीजिये
- हींग - 1 पिंच
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 2-3 (बारीक कतर लीजिये)
- अदरक - एक इंच लम्बा टुकड़ा (कद्दूकस कर लीजिये)
- धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच
- नमक - स्वादानुसार
- गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच से कम
- हरा धनियां - 1 टेबल स्पून ( बारीक कतरा हुआ )

विधि - How to make Hara Chana Curry With pakoda
हरे चने (Hara Chana) साफ कर लीजिये, धोइये और थोड़ा सा पानी डालकर बारीक पीस लीजिये. चने का आधा पेस्ट दही में घोल दीजिये और आधा पेस्ट पकोड़े बनाने के लिये फैट लीजिये.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये, गरम तेल में थोड़ा थोड़ा चने का पेस्ट हाथ से उठा कर डालिये, पकोड़ियां पलट पलट कर हल्की ब्राउन होने तक सेकिये और तल कर प्लेट में निकाल कर रखिये. सारी पकोड़ियां बना लीजिये. कढ़ी के लिये पकोड़ियां तैयार हो गयीं है.
कढ़ाई में 1 या 2 टेबल स्पून तेल बचा लीजिये, गरम तेल में हींग और जीरा डालिये, जीरा तड़कने के बाद, धनियां पाउडर, हरीमिर्च, अदरक और लाल मिर्च डालकर भूनिये. दही में घुला चने का पेस्ट और आवश्यकतानुसार पानी ( 800 ग्राम) डाल कर, कढ़ी को चमचे से चलाते हुये पकाइये. कढ़ी में उबाल के आने के बाद नमक और पकोड़ियां डाल कर मिला दीजिये. कढ़ी को धीमी गैस पर 10- 12 मिनिट पकने दीजिये. गैस बन्द कर दीजिये, कढ़ी में गरम मसाला डाल कर मिला दीजिये.
हरे चने की कढ़ी (Hara Chana kadhi with pakoda) तैयार हो गई है, कढ़ी को प्याले में निकालिये और कतरे हरे धनिये तथा जीरा, लाल मिर्च का तड़का ऊपर से डाल कर सजाइये. गरमा गरम मिस्सी रोटी, चपाती, नान और चावल के साथ परोसिये और खाइये.
कमेंट (11)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: राहुल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मंजू, सब्जी में पानी कम डालिये और धीमी आग पर सब्जी को पकाइये, बीच में खोलकर सब्जी को चैक करते रहें, पानी कम हो तो थोड़ा पानी और डाल दीजिये, सब्जी को ओवर कुक मत कीजिये, सब्जी एकदम अच्छी बनेंगी.
निशा: रिशि, मैं लिखूंगी.
निशा: कन्चन आप कढ़ी को डालते समय भी चमचे से चलाते जाइये, कढ़ी नहीं फटेगी.
Hole (Hore) or Garbanzo beans are largely available in the market just before the festival of Holi. Earlier these peas were available in the market in the form of Hole/Hore which we would eat after peeling or roasting and removing the peas from inside. Or the vegetable from Hole would be used for making pea curry or Kadi etc.
But these days the green Garbanzo beans are available in the market which are peeled before hand. This makes it easy to prepare any dish. Today we will be preparing Hara Chana Pakora Kadi ...
Ingredients for Hara Chana Curry with pakoda
Green Garbanzo beans(hara chana)- 400 grams(2 cup)
Oil - to fry Pakoras
Curd - 200 grams(1 cup) Beat curd
Heeng(asafoetida) - 1 pinch
Jeera(cumin seeds) - 1/2 tsp
Green chilli - 2 to 3 (finely chopped)
Ginger - 1 inch long piece (grated)
Coriander(dhaniya) powder - 1 tsp
Red chilli powder - 1/4 tsp
Salt - add to taste
Garam masala - less than 1/4 tsp
Green coriander - 1 tbsp ( finely chopped )
How to make Hara Chana Curry With pakoda
Clean garbanzo beans and wash them. Take out little water and grind to make a fine paste. Mix half of the paste with curd and beat the other half to make Pakoras.
Pour oil in a pan(kadhai) and heat. Take some of the bean's paste in your hand and put in hot oil. Fry Pakoras as your turn its sides till they turn light brown. Then take them out on a plate. Similarly fry all Pakoras. Pakoras required for Kadi are ready.
Save 1 or 2 tbsp oil in the pan, put Heeng and Jeera in hot oil. After Jeera is fried add coriander powder, green chilli, ginger and red chilli powder then fry all of theses together. Now put the bean's paste dissolved in curd along with as much required water(800 grams) and cook while stirring regularly. Once Kadi comes to boil put salt and Pakoras in it. Allow Kadi to cook for 10-12 minutes on a low flame. Turn off the gas, put Garam masala in the Kadi and mix.
Hara Chana Kadi with pakoda is ready, take out Kadi in a bowl and garnish with chopped green coriander. Serve with hot missi roti, chapati, naan or chawal and eat.
Serves - 4 to 5
Cooking time - 40 minutes