मसालेदार अरबी (masaledar arbi)

मसालेदार अरबी (masaledar arbi) पूरी या पराठे के साथ खाने में बहुत अच्छी लगती हैं. इन्हें आप सप्ताहांत में या विशेष अवसरों पर बना सकते हैं.
Read - Masaledar arbi Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Masaledar Arbi
- अरबी - 250 ग्राम
- तेल — 2 टेबल स्पून
- अजबाइन — आधा छोटी चम्मच
- हींग - 1 पिंच
- धनियाँ पाउडर — एक छोटी चम्मच से कम
- हल्दी पाउडर — एक चौथाई छोटी चम्मच
- लाल मिर्च — एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- अमचूर पाउडर — एक चौथाई छोटी चम्मच
- नमक — स्वादानुसार ( आधा छोटी चम्मच)
- गरम मसाला — एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- हरी मिर्च — 1- 2, बारीक कटी हुई
- अदरक - आधा इंच लम्बा टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ) यदि आप चाहें
- हरा धनियाँ — 1 -2 टेबल स्पून कटा हुआ
बनाने की विधि - How to make Masaledar Arbi
सबसे पहले अरबी को अच्छी तरह धोकर कुकर में उबलने रख दीजिये. कुकर में एक सीटी आने के बाद गैस धीमी कर दीजिये, 2 मिनिट तक धीमी गैस पर अरबी को पकने दीजिये, गैस बन्द कर दीजिये अरबी उबल गई हैं.
कुकर का प्रेशर खतम होने पर, कुकर खोलिये और अरबी निकाल कर ठंडा होने दीजिये, उबाली हुई अरबी छील कर, लम्बाई से दो टुकड़े करते हुये काट लीजिये.
कढाई आग पर रखिये और तेल डाल दीजिये. तेल गरम होने पर अजवाइन और हींग डाल दीजिये. अजवाइन कड़कडा़हट के साथ ब्राउन हो जायेगी इसके बाद कटी हुई हरी मिर्च डालिये, अदरक डालिये और थोड़ा सा भून लीजिये, अब हल्दी पाउडर, धनियाँ पाउडर डाल दीजिये, हल्का सा भूनिये और अबकटी हुई अरबी डाल कर, नमक, लाल मिर्च पाउडर, अमचूर पाउडर, गरम मसाला डालिये और धीरे धीरे मिला दीजिये. धीमी गैस पर अरबी को सिकने दीजिये. हर 2 मिनिट बाद चमचे से चलाते रहें. थोडी़ देर में ही आप देखेंगे कि अरबीं कलर में ब्राउन हो गयी है और कुरकुरी हो गई हैं, अरबी में कतरा हुआ हरा धनियां डालकर मिला दीजिये.
मसालेदार अरबी (arbi masaledar) को प्याले में निकालिये और ऊपर से थोड़ा और हरा धनियाँ डालकर सजाइये. स्वादिष्ट मसालेदार अरबी परांठे, पूरी या चपाती के साथ परोसिये और खाइये.
साबधानियां: अरबी को बहुत ज्यादा न उबलने दें, अरबी मैस होने लगती हैं और अरबी का भुर्ता बन जायेगा, अरबी उतनी अच्छी नहीं बन पायेगी.
कमेंट (69)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: माधव जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रेनू जी, ये बिना प्याज के ही बहुत अच्छी बनती है, प्लीज आप बनाकर देखें.
निशा: मनीषा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कोमल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
very fine teste
nishaji...agar hume isme pyaj aut tamatar add up karna ho toh...kab karenge.
निशा: रजनी जी, ये सब्जी बिना प्याज और टमाटर के ही अलग स्वाद में बहुत अच्छी बनती है, लेकिन आप टमाटर और प्याज डालकर बनाना चाहते हैं तब अजवायन भूनने के बाद पहले प्याज भूने, फिर टमाटर डालकर, मसाले से तेल अलग होने तक पकायें और सारे मसाले इसी तरह डालकर सब्जी बना लीजिये.
ARbi ko bina boil kiye kaise bnate h?
निशा: रिकी जी, अरबी को छील कर छोटे छोटे टुकड़े में काटे, और कुकर में जिस तरह से आलू टमाटर बनाने हैं उस तरह बनायें या कढ़ाई में छोंके, मसाले डालें और नरम होने तक पकायें, अपनी पसन्द के अनुसार पानी डालकर तरी बनायें.
This is nice superb and also so testy. I tryed it. In my family every one like it
निशा: राधा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा जी आप मुरादाबादी दाल की रेसेपी भी अपनी वेबसाइट पर डालिये |
ये मुरादाबाद और हमारे बिजनौर में बहुत लोकप्रिय है और बनाने में भी बहुत सरल है |
निशा: सिद्धान्त जी, बहुत बहुत धन्यवाद, मैं मुरादाबादी मूंग दाल बनाने की कोशिश करती हूँ.
निशा: वीना, अरबी आलू की तरह ही हमेशा मिलती रहती है, लेकिन नई अरबी सर्दी के मौसम में आती है,अरबी को भी आलू की तरह ही सब्जी बनाकर यूज किया जाता है.
mai kya precaution lu ki aisa na ho.
thnx :)
निशा: विनीता, गैस धींमी रख लीजिये और पास में पानी रख लीजिये, धीमी गैस पर मसाला जल्दी ही नहीं जलता और कभी एसा लगे कि मसाला जल जायेगा तो तुरन्त थोड़ा सा पानी डाल दीजिये.
निशा: श्रृ्ष्टी, आप क्या पूंछ रही है, दानी क्या है, मैं नहीं समझ पा रही हूँ.
Thanks
निशा: सुमोना जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नीलम, जो भी आपको पसन्द हो उसकी रैसिपी वेबसाइट पर देख कर, सारी चीजें सही मात्रा में निकाल कर रख लीजिये और दिये हुये तरीके से रैसिपी बनाइये, आप जरूर अच्छा बनायेंगी, प्लीज कोशिश कीजिये, धन्यवाद.
I am a regular reader of your blog.
Lately I don't like Arbi but one day we tried this recipe from your blog and now I am big Arbi Fan.
Thank You
Aziz
Very Tasty
निशा: हनी, अरबी को कुकर में 1 सीटी आने के बाद 2-3 मिनिट धीमी आग पर उबलने दीजिये, कुकर से अरबी निकालिये, ठंडा होने के बाद 1 घंटे या रात भर फ्रिज में रख दिजिये, और अब सब्जी बनाइये, अरबी कच्ची तो है ही नहीं और मैस्ड भी नहीं होंगी.
निशा: सन्त्यगात, बहुत बहुत धन्यवाद.
you r a very good cook.....maine try ki arbi wo bhut tasty bani thanks to u nisha ji ...........
mein jarur try karogi ok............
निशा: राजेश जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
Thanks a lot and regards.
निशा: बिन्नी, धन्यवाद.
निशा: सहल, अरबी को इंगलिश में colocasia कहा जाता है.