अचारी बैगन - Achari Baingan recipe

अचार वाले मसाले से बने अचारी बैगन (Brinjals Pickle Style) एकदम अलग स्वाद में बहुत ही स्वादिष्ट बनते हैं, अचारी बैगन पूरी, परांठे, के साथ बहुत अच्छे लगते हैं.
Read - Achari Baingan Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Achari Baingan
- बैंगन - 500 ग्राम (8-10 बैंगन बिना बीज वाली वैराइटी के)
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- हींग - 2 पिंच
- राई - आधा छोटी चम्मच
- मेथी दाने - 1/4 छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- सोंफ पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1/4 - 1/2 छोटी चम्मच
- अदरक - 1 इंच टुकड़ा, कद्दूकस किया हुआ
- हरी मिर्च - 2 छोटी छोटी कटी हुई
- गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर - स्वादानुसार
- नमक - स्वादानुसार (1 छोटी चम्मच)
- सरसों का तेल - 2-4 टेबल स्पून
- हरा धनियां - 2-3 टेबल स्पून
विधि - How to make Achari Baingan
बैगन को अच्छी तरह धोकर तैयार कर लीजिये. बैगन के डंठल हटा कर, आधा इंच मोटे और 2 इंच लम्बे टूकड़े काट कर तैयार कर लीजिये. सब्जी बनाने में देर है तो बैगन को पानी में डुबा कर रखिये.
कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये. तेल गरम होने पर जीरा और हींग डालिये, मेथी और राई के दाने भी डाल दीजिये. मेथी और राई तड़कने के बाद, अदरक, हरी मिर्च मिर्च डालिये, मसाले को थोड़ा सा भूनिये, हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर और सोंफ पाउडर डालिये, मसाले को हल्का सा भूनिये, अब कटे हुये बैगन डालिये, लाल मिर्च पाउडर और नमक डाल कर बैगन को 2-3 मिनिट या बैगन को जब तक भूनिये तब तक बैंगन के ऊपर मसाले की कोटिंग न आ जाय.

सब्जी को ढककर धीमी आग पर 2-3 मिनिट तक पकाइये और फिर चैक कीजिये.सब्जी को चमचे से अच्छी तरह चलाइये और अगर बैंगन सूखे लग रहे हों तो 1-2 टेबल स्पून पानी डाल दीजिये, और बैगन को ढककर 3 मिनिट तक पकने दीजिये. सब्जी को खोलिये और अच्छी तरह चमचे से चलाइये. बैगन अभी नरम नहीं हुये हैं, सब्जी को ढककर 2-3 मिनिट और पकने दीजिये, सब्जी को खोलिये और देखिये कि बैंगन नरम हो गये हैं, सब्जी में, अमचूर पाउडर, गरम मसाला और हरा धनियां डालकर, अच्छी तरह मिक्स कीजिये.
अचारी बैंगन तैयार हैं. अचारी बैंगन को प्याले में निकालिये और बचा हुआ हरा धनियां डालकर सजाइये. अचारी बैंगन *Eggplants with Pickling Spices) को पूरी, परांठे या चपाती के साथ परोसिये और खाइये.
- 4-5 सदस्यों के लिये.
- समय 25 मिनिट
कमेंट (40)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: रचना जी हां सब्जी बहुत अच्छी है, एक बार बनाकर अवश्य खाइये.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मधू जी सोंफ और अमचूर पाउडर को भूनने की आवश्यकता नहीं होती तो सब्जी हल्की सी पक जाय तब इन्हैं डाल दीजिये.
निशा: रोहित जी, बैगन का अचार मैने कभी नहीं बनाया, कोशिश करती हूँ.
plz kya aap avle (amle) ki sabji ya achar ki recipices bata sakti h
निशा: महक जी, आंवले फ्राई, आंवले का अचार, आंवले का मुरब्बा, आंवले की और भी कई रेसिपी वेबसाइट और चैनल पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर आंवला रेसिपी लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
Try aam ka panne, karela masala n a hair began. I like the way u demonstrate your receipes it is easy to follow. Thanks again
निशा: निशाजी, बहुत बहुत धन्यवाद.
;-)
I have prepared Dum Biryani. It very nicely presented and easy to cook. After preparation test was excellent. Thanks a lot .... Give us more and more recipes.
Nimisha Desai.
निशा: निमिशा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुधा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा; मुस्कान जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Thanx, for your recipes .your recipes are so easy & testy .no one can teach like you .
निशा: पूजा, आपको मेरा भी बहुत बहुत धन्यवाद
aapki recepie bahut achi banti hai.aap bahut easy tarika batate ho.
निशा: पूनम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Thanks & regards!
Aarti
निशा: आरती, बहुत बहुत प्यार और बहुत बहुत धन्यवाद.
Hamare yahan gami ho jane ki wajah se ghr pe chonk(tadka) nahi lag sakta na hi kadhai rakhi ja sakti hai. Please sugges me some recipies for lunch and dinner as soon as possible.
Thank You
निशा: सब्जी और दाल को आप बिना तड़के के मसाले डालकर एसे ही पका सकते हैं, सब्जी को कुकर में या भगोने में भी बनाया जा सकता है.
Mene aapki sari receipies search kari hai kafi kuch banai bhi hai jo ki bahut he yummy thi. Aapka itni achi receipies k liye dhanyawaad.
Nisha ji, kya aap Soya Chaap ki kuch receipies share kar sakti hai jaise butter soya chaap, masala soya chaap aur kadahi soya chaap, soya chaap biryani etc.
aapke reply ki wait rahegi. Thanks
निशा: अंजली मैं कोशिश करूंगी.
निशा: डौली जी हां अवश्य डाल सकते हैं.
निशा: नेहा, आलू मसाला सब्जी वेबसाइट पर उपलब्ध है, ये सब्जी वही है, सर्च बटन पर रैसिपी का नाम लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: नेहा जी हां मैं कोशिश करती हूँ.