अचारी अरबी - Achari Arbi Recipe - Achari Arvi recipe

अचार वाले मसाले के साथ में बनी अचारी अरबी, स्वाद में एकदम अलग और बहुत ही स्वादिष्ट होती है. अचारी अरबी को पूड़ी परांठे के साथ बना कर, सफर या किसी पिकनिक के लिये भी ले जाया जा सकता है, अचारी अरबी सभी को बहुत पसन्द आयेगी.
Read - Achari Arbi Recipe - Achari Arvi Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Colocasia in pickle spices
- अरबी - 250 ग्राम (10-12 अरबी मीडियम आकार की) उबाली हुई
- सरसों का तेल - 2-3 टेबल स्पून
- हरा धनियां - 2-3 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ
- हरी मिर्च - 4 लम्बाई में कटी हुई
- अदरक - आधा इंच टुकड़ा जो कद्दूकस कर लिया है.
- धनियां पाउडर - आधा छोटी चम्मच
- सोंफ पाउडर - आधा छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच से आधा
- नमक - 3/4 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
- कलोंजी - 1/4 छोटी चम्मच
- मेथी दाने - 1/4 छोटी चम्मच
- राई - 1/4 छोटी चम्मच
- अजवायन - 1/4 छोटी चम्मच
- जीरा - 1/4 छोटी चम्मच
- हींग - 2 पिंच
विधि - How to make Achari Arbi
सबसे पहले अरबी को छील कर तैयार कर लीजिये, छीली हुई अरबी को लम्बाई में 2 भांगों में काट कर तैयार कर लीजिये.
कढ़ाई में तेल डालकर गरम कर लीजिये, गरम तेल में जीरा, अजवायन, राई, मेथी के दाने, कलोंजी और हींग डालिये. मसाला भुनने के बाद, हरी मिर्च, अदरक डालिये, मसाले को थोड़ा सा भूनिये. हल्दी पाउडर, सोंफ पाउडर, धनियां पाउडर मिक्स करते हुये डालिये.

अब अरबी डालिये, नमक, लाल मिर्च, और अमचूर पाउडर डालिये, और अरबी को चलाते हुये पकाइये, हरा धनियां और गरम मसाला डालकर अरबी को 2-3 मिनिट या तब तक पकाइये, जब तक कि अरबी के ऊपर मसाले की कोटिंग पूरी तरह न आ जाय.
अचारी अरबी बनकर तैयार हैं, अचारी अरबी को प्याले में निकाल लीजिये, चपाती, पूरी और परांठे के साथ परोसिये और खाइये.
समय- 20 मिनिट
साइड डिश के रूप में 4-5 सदस्यों को परोसी जा सकती हैं.
कमेंट (17)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: राजकुमार जी, यह सब्जी फ्रिज में रखकर 3-4 दिन तक खाई जा सकती है.
निशा: shafiul jI,बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: करुना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुधाकर जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Thank you very much
Darsh
निशा: प्रीती, अरबी सब्जी है जिसे इंगलिश में colocassia कहते हैं.
really achari arbi is very nice
" DELICIOUS ARBI"
निशा: इशिका, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आशिमा जी, इस रैसिपी के लिये अरबी को उबाल कर लिया है.
निशा: रितु, बहुत बहुत धन्यवाद.
The arbi fry recmade using the spices of pickle is different in taste and is delicious. Achari arbi with puri or paratha, can be carried along with us when going out for a journey or to a picnic, everyone will like it.
Ingredients for Colocasia in pickle spices
Arbi - 250 gram ( boiled 10-12 Arbi of medium size)
Mustard oil - 2-3 tbsp
Coriander leaves - 2-3 tbsp finely chopped
Green chilly (Hari Mirch) - 4 (cut length wise)
Ginger - ½ inch (mashed)
Coriander powder (dhaniya) - ½ tsp
Aniseed powder (saunf) - ½ tsp
Dried mango powder (amchoor) - ¼ tsp
Turmeric powder (haldi) - ¼ tsp
Red chilly powder (lal mirch) - ¼ tsp
Garam Masala - less than ¼ tsp
Salt - ¾ tsp (or as per taste)
Kalonji - ¼ tsp
Fenugreek seeds (methi seeds) - ¼ tsp
Mustard seeds (rai) - ¼ tsp
Carom Seeds (ajwain) - ¼ tsp
Cumin seeds (jeera) - ¼ tsp
Asafetida (hing) - 2 pinch
How to make Achari Arbi
First of all peel the Arbi, cut the peeled out arbi lengthwise in two equal parts.
Put oil in a pan and let it heat, in the hot oil add cumin seeds, carom seeds, mustard seeds, fenugreek seeds, kalonji and asafetida. After roasting the spices, add green chilly and ginger. Fry the spices a little more. Add turmeric powder, aniseed powder and coriander powder and mix everything well.
Now finally add Arbi to it. Add salt, red chilly and dried mango powder to it, keep stirring and cook it for sometime. Add coriander leaves and garam masala to the Arbi and cook it for another 2-3 minutes, so that the coating of the spices mixes well.
Our Achari Arbi is ready, now take out the Achari Arbi in a bowl. Serve the delicious Achari Arbi with a chapati, paratha or puri.
Time : 20 Minutes
Quantity : This much Arbi can be served to 4-5 people.
It can be served as a side dish.