कमल ककड़ी आलू वड़ी - Bhee Aloo Wadi Masala Recipe

कमल ककड़ी आलू और साथ में अमृतसरी वड़ी डालकर, पनीर ग्रेवी के साथ बनी सब्जी बहुत ही स्वादिष्ट लगती हैं. इस सब्जी को किसी भी स्पेशल अवसर पर बनाकर परोसा जा सकता है.
Read - Bhee Aloo Wadi Masala Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Kamal Kakdi Alu Curry Sabzi
- कमल ककड़ी - 2 (300 ग्राम)
- आलू - 2 बड़े आकार के ( 250 ग्राम)
- टमाटर - 4 (200 250 ग्राम)
- हरी मिर्च - 2
- अदरक - 1 इंच टुकड़ा
- पनीर - एक टुकड़ा 2" - 2.5" (70-75 ग्राम)
- अमृतसरी उरद दाल मसाला वड़ी - 1
- हरा धनियां - 2-3 टेबल स्पून, बारीक कटा हुआ
- तेल - 2-4 टेबल स्पून
- धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- नमक - 1 छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- हींग - 1 पिंच
- जीरा - 1/4 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच
विधि- How to make Bhee Aloo Wadi Masala Recipe
कमल ककड़ी को छील कर दोंनों ओर से डंठल हटा दीजिये, और पतले गोल टुकड़ों में काट लीजिये, कटे हुये टुकड़े पानी में डालिये और अच्छी धोकर निकाल लीजिये.
टमाटर को धोकर, बड़े टुकड़ों में काट लीजिये, हरी मिर्च धोइये, डंठल तोड़ दीजिये, अदरक छीलकर धो लीजिये और टुकड़ों में काट लीजिये ताकि अच्छी तरह पीस सके. टमाटर के टुकड़े, हरी मिर्च और अदरक के टुकड़े मिक्सर जार में डालिये और बारीक होने तक पीस लीजिये, पनीर को तोड़ कर इसी मसाले में डालकर फिर से पीस कर सारे मसाले के साथ बारीक कर लीजिये.

सब्जी बनाने के लिये कुकर गरम कीजिये, कुकर गरम होने पर तेल डालिये और तेल गरम होने पर जीरा डालिये, जीरा भुनने पर हींग डाल दीजिये, हल्दी पाउडर और धनियां पाउडर भी डाल दीजिये, मसाले को थोड़ा सा भून लीजिये. अब पिसा हुआ मसाला डालिये, लाल मिर्च भी डाल कर मिला दीजिये, मसाले को चलाते हुये मीडियम गैस पर तब तक भूनिये जब तक कि मसाले के ऊपर तेल न तैरने लगे. जब तक मसाला तैयार होता है, तब तक आलू छील कर, बड़े टुकड़े में काट लीजिये.
जब मसाले पर तेल तैरने लगे तो मसाला भुन कर तैयार है, अमृतसरी मसला वड़ी को तोड़कर मसाले में डाल कर मिला दीजिये, अब कटी हुई कमल ककड़ी और कटे आलू डाल दीजिये, नमक और गरम मसाला भी डाल दीजिये, और मसाले में मिलाते हुये 2 मिनिट तक भून लीजिये. सब्जी में 1.5 कप पानी डाल दीजिये, कुकर का ढक्कन बन्द कर दीजिये. कुकर में 1 सीटी आने के बाद गैस धीमी कर दीजिये और सब्जी को 2-3 मिनिट तक धीमी गैस पर पकने दीजिये, गैस बन्द कर दीजिये, और कुकर खुलने का इन्तजार कीजिये.
कुकर खुलने पर सब्जी पक कर तैयार है, सब्जी में आधा हरा धनियां डालकर मिला लीजिये और प्याले में निकाल लीजिये. बचा हुआ हरा धनियां सब्जी के ऊपर डालकर सब्जी की गार्निस कर दीजिये.
कमल ककड़ी आलू की सब्जी चपाती, परांठे या चावल के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव:
कमल ककड़ी आलू की सब्जी में हमने ग्रेवी पनीर डाल कर बनाई है, ग्रेवी को आप अपने पसन्द के अनुसार बना सकते हैं, ग्रेवी के लिये काजू ले सकते हैं, खसखस ले सकते हैं, तिल ले सकते हैं, नारियल ले सकते हैं, बेसन ले सकते हैं, सादा ग्रेवी टमाटर की या प्याज डालकर बना सकते है, ग्रेवी की जानकारी के लिये "How to make gravies in various way "आर्टीकल को पढ़ सकते हैं इसमें ग्रेवी बनाने के लिये अच्छी जानकारी दी हुई है.
- 4 -6 सदस्यों के लिये
- समय - 40 मिनिट
Kamal Kakdi Potato Vadi Recipe - Curried Lotus Roots with Potatoes
कमेंट (18)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: करूणा जी, हां, आप इस तरह भी ग्रेवी बना सकते हैं.
निशा: तृ्प्ती जी, खट्टा स्वाद अच्छा नहीं लगता तब बाम्बे टमाटर डालिये इसका ग्रेवी में स्वाद बहुत अच्छा लगता है.
apko to pta hi hai. meri mamma ki tbyt khrb rehne ke karan mei hi khana bnati hu. waise apki dua se wo ab AIIMS delhi ke treatment mein hain aur thk hain. apse bht achcha khana bnana sikh gyi hu. joki mera shoq bhi hai. mene roopayan mein apki recipe aur apki
pic dekhi muje bht khushi hui. aap isi trah se
hr jagah chha jayen.
ye अमृतसरी उरद दाल मसाला वड़ी kya hai aur kaha se milegi. pl btayen
निशा: आजमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद. अम्रतसरी मसाला वड़ी बड़ी किराना स्टोर पर आसानी से मिल जाती है.
निशा: जीवा जी, ये वड़ियां बड़े किराना स्टोर पर मिल जाती है.
निशा: दीपिका जी हां लोटस स्टेम को ओइल में तल कर बनाया जा सकता है.
निशा: सुरेखा जी मैं कोशिश करूंगी.
निशा: सुरेखा, अमचूर पाउडर ही डाला जाता है.
निशा: सोनम जी मैं आपसे बिलकुल नाराज नहीं हूँ, मसाले वाली खटाई यानी कि अमचूर पाउडर, आम की सूखी खटाई को पीस कर छान कर बनाई जाती है.
निशा: कमल ककड़ी को इंगलिश में लोटस स्टेम कहते हैं, इससे सब्जी और अचार और इसके चिप्स भी बनते हैं.
निशा: सोनम नाराज होना अच्छी बात नहीं है, किसी भी काम के न होने के बहुत सारे कारण हो सकते हैं, मैं कोशिश करते हुये कि आप सभी की डिमान्ड पूरी करूं लेकिन नहीं हो पाता, कच्चे आम की खटाई बनाने के लिये कच्चे आम को छील कर पल्प निकालों और धूप में अच्छी तरह सूखने तक सुखा लीजिये, कच्चे आम की खटाई तैयार हो जाती है, आप इसे आसानी से कर सकती हैं, धन्यवाद.
Lotus stem and potatoes are very tasty along with amritsari vadi, cottage cheese gravy. This sabzi is made an served during any special occasion.
Ingredients for Bhee Alu Vado Curry
Lotus stem - 2 (300 grams)
Potatoes - 2 big ones (250 grams)
Tomatoes - 4 (250 grams)
Green chillies - 2
Ginger - 1 inch
Cottage cheese - 1 piece 2"*2.5" (70-75 grams)
Amritsari black split grams spice vadi - 1
Green coriander - 2-3 tablespoon, minced
Oil - 2-4 tablespoon
Coriander powder - 1 teaspoon
Salt - 1 teaspoon
Turmeric powder -1/4 teaspoon
Asafoetida - 1 pinch
Cumin seeds - 1/4 teaspoon
Red chilly powder - 1/4 teaspoon
Mixed spices - 1/4 teaspoon
How to make Kamal kakadi aloo ki Wadi sabzi
Peel the skin from the lotus stem and remove it's stalk from both the sides. Then cut it into pieces and put the pieces into water and wash them properly.
Wash the tomatoes, cut it into big pieces, wash the green chillies, remove it's stalk, peel the ginger and wash it and cut it into pieces so that it can be grinded easily. Put tomatoes pieces, green chillies and gingers pieces in a jar and grind it finely. Break the cottage cheese into pieces and put it in the jar along with the mixture and grind it finely.
To make the sabzi firstly, heat the cooker. When the cooker heats, put some oil and let it heat. Then ass cumin seeds, when cumin seeds have been fried then add asafoetida, turmeric powder and coriander powder. Fry the mixture a little. Now add the grinded masala's and then red chilly powder, stir the masala and fry it in medium flame till the oil appears on top of the masala.
Till the masala is ready, peel the potatoes and cut it into big pieces.
When oil appears on the surface of the masala then the masala is ready, break the amritsari vadi's into pieces and mix it with the masala. Now add the pieces of lotus stem, potatoes, salt, and mixed spices and stir it for 2 minutes. Add 1.5 cup of water in the sabzi, cover the cooker with a lid. After the cooker blows a whistle, dim the flame and cook the sabzi for 2-3 minutes in the stove, turn off the gas and wait for the cooker to release it's pressure.
When the cooker releases it's pressure, the sabzi will be ready, garnish with halve of the green coriander.
Lotus stem potatoes sabzi can be served with chapatti, paranthas or rice.
Suggestion:
In the Lotus stem potatoes sabzi we have made the gravy using cottage cheese, you can make it according to your preference, either with cashew nuts, khus khus, sesame seeds, coconut, gram flour, simple tomato gravy or with onion. An article with details for the gravy is given as "Variety of gravies" article, you can read that and get the information about making gravies.
This dish serves upto 4-6 members.
Time taken - 40 minutes.