Potato Spinach Curry आलू पालक की तरी

आप पालक को कैसे बनाते हैं? पालक की सब्जी भाजी अनेकों प्रकार से बनायी जाती है. प्रस्तुत है आलू पालक की सब्जी (Aloo Palak Curry Recipe).
Read - Potato Spinach Curry Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Potato Spinash Curry
- पालक - 500 ग्राम (एक बन्च)
- आलू - 3- 4 ( मीडियम साइज )
- टमाटर - 2-3
- हरीमिर्च - 2-3
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
- तेल - 2 टेबिल स्पून
- हींग -1 पिंच
- जीरा - एक चौथाई छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच से भी कम
- बेसन - एक छोटी चम्मच
- क्रीम या मलाई - एक टेबल स्पून
- लाल मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- नमक - स्वादानुसार (3/4 छोटी चम्मच )
विधि - How to make Potato Spinash Curry
पालक के डंठल तोड़ कर साफ पानी से अच्छी तरह 2 बार धो लीजिये, धुले हुये पालक को भगोने में भरिये, 1-2 टेबल स्पून पानी डालिये और ढक कर धीमी गैस पर उबाल लीजिये, पालक बहुत जल्दी उबल जाता है, गैस बन्द कीजिये, पालक को ठंडा होने के बाद, मिक्सी से पीसकर बारीक पेस्ट बना लीजिये.
आलू को छील कर 2 टुकड़ों में काटें. और ढक कर माइक्रोवेव में भून लें. 3-4 मिनिट काफी हैं. आलुओं को उबाल भी सकते हैं लेकिन भुने हुये आलुओं का स्वाद ज्यादा अच्छा होता है.
टमाटर, हरी मिर्च और अदरक का मिक्सी से पीसकर पेस्ट बना लीजिये.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये, आलू तेल में डाल कर भूनें और हल्के ब्राउन होने पर निकाल लीजिये, बचे हुये तेल में हींग और जीरा डालिये, जीरा ब्राउन होने के बाद ह्ल्दी पाउडर और बेसन डाल कर भूनिये, इसके बाद टमाटर, अदरक मिर्च का पेस्ट और मलाई डाल दीजिये और मसाले को तब तक भूनिये जब तक कि उस पर तेल तैरने लगे, इस भुने हुये मसाले में पालक का पेस्ट, आलू, नमक, लाल मिर्च और गरम मसाला डाल दीजिये, सब्जी को उबाल आने के बाद 2-3 मिनिट तक पकायें. आपकी पालक आलू की सब्जी (Alu Palak Curry) तैयार है.
सब्जी को प्याले में निकालिये. गरमा गरम आलू पालक तरी चपाती, नान या चावल के साथ परोसिये और खाइये.
अगर आप प्याज और लहसन पसन्द करते हैं, तब जीरा ब्राउन होने के बाद, 2-3 लहसन की कली और 1 प्याज बारीक काट कर डालें और हल्का गुलाबी होने तक भून लीजिये, बचे हुये सारे मसाले उपरोक्त क्रम में डालकर सब्जी बना लीजिये.
कमेंट (28)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: नीलीमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद एवं आभार.
निशा: नफीस जी, रेसिपी पसंद करने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पाल जी, धन्यवाद.
निशा: सुमित जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अनु जी, बेसन से हल्का सा स्वाद में अंतर आता है, स्वाद अच्छा हो जाता है, यदि आप बेसन नही डालना चाहते, तो मत डालिए.
निशा: आदित्य जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: सुविधा जी, धन्यवाद.
निशा: पूनम जी, बहुत बहुत धन्यवाद और बेटे को बहुत बहुत प्यार.
Apko recipe Maine kal banaya...mere husband ko bahut jayda pasand aye.maine apko dil se dhanayvad karti hun...aur aage bhi apki bataye hue recipe banati rahungi.
Thank you so much
निशा: ज्योति जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शिफा जी, ये तो गैस पर ही बनाया गया है.
निशा: संजना जी, मेरी सभी रैसिपी प्याज बिना ही होती है.
निशा: निरज जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
thank you so much arati ji:-)
निशा: यास्मीन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: यासमीन जी, बहुत बहुत शुक्रिया.
निशा: जीरा ब्राउन होने के बाद ह्ल्दी पाउडर और बेसन डाल कर भूनना है.
Nisha ji,mujhe new new recipe banane ka bahut shouk h,maine jab se aap ki site ko dekha h main roj kuch naya banata hu aur ghar me sabko pasand bhi bahut aati hai,Please mam aap koi app bhi launch kar dijiye jisse aur aasan ho jaye.thanku mam
निशा: राकेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुनीता जी, आपके कमेन्ट से मुझे और काम करने की ताकत मिलती है. बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आरती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शोभिनी जी, मैं सारे रेसपीज के लिये इंगलिश टैक्स्ट और वीडियो बनाने की कोशिश करती हूँ, और जो गलतियां हैं, उन्हैं भी सुधारने की कोशिश करती हूँ.
निशा: करे जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Regards
Tanushree Agarwal
निशा: धन्यवाद तनुश्री
निशा:
ममता, आपके लिये मैंने रैसिपी के नीचे प्याज लहसन कैसे डालकर सब्जी बनानी है, लिख दिया है, वह आप देख लीजिये, धन्यवाद.
What is the method do you follow to prepare Potato spinach Curry? There are different types of methods to prepare the Potato-Spinach Curry Recipe.
Ingredients for Aloo Palak Curry Recipe
Spinach- 500 Gms
Potatoes- 4 medium size
Tomato- 2 to 3
Green Chilli- 2 to 3
Ginger- 1 inch length
Oil- 2 spoons
Asafetida- 1 pinch
Cumin seed- 1/4 small spoon
Turmeric powder- 1/4 small spoon
Salt- (according to taste 1/2 spoon)
How to make Aloo Palak Curry Recipe
Remove the stems of spinach and wash them twice with water properly. Boil the washed spinach in a bowl with low heat. The spinach will take 5 to 7 minutes to boil. Turn off the burner and allow spinach to coo naturally. Then grind it properly in a mixture to make a paste.
Peel and cut the potatoes into two pieces each and cook them in a microwave oven for 3 to 4 minutes. You can boil potatoes but fried potatoes are delicious.Grind tomato, green chilli and ginger in mixture to make a paste of it. Now put oil into the pan and heat the pan. Put the potatoes into the pan until they turns into brown, take out the potatoes in a plate. Now put the cumin seed and asafetida into the pan. When the cumin seed starts brown, then put turmeric powder in it. The turmeric powder is easily fried, so put the tomato paste after the turmeric powder into the pan. Fry the masala until the oil is seen on the masala . Put the paste of spinach, potatoes and salt in it . Fry it for 2 to 3 minutes. The potatoes-spinach curry is ready now. Take out it in a bowl and eat it with hot chapatti, naan and rice.