भरवां परवल (Stuffed Parwal Recipe)

भरवां सब्ज़ी साधारण तरीके से बनी सब्जियों से अधिक पसन्द की जाती हैं आईये आज हम भरवां परवल की सब्जी (Stuffed Parwal) बनाये
Read : Stuffed Parwal Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Stuffed Parwal Recipe
- परवल - 300 ग्राम ( 10 - 12)
- तेल - 2 टेबिल स्पून
- हींग - 1 पिंच
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 2-3 ( बारीक कटी हुई )
- हल्दी पाउडर - आधा छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - एक छोटी चम्मच
- सोंफ पाउडर - 2 पाउडर
- लाल मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर - आधा छोटी चम्मच
- गरम मसाला - एक चौथाई छोटी च
- हरा धनियां - 1 टेबिल स्पून ( बारीक कटा हुआ )
- नमक - स्वादानुसार ( आधा छोटी चम्मच )
विधि - How to make Stuffed Parwal Recipe
परवल को छील लें और दोनों तरफ के डंठल काट लें. छिले हुये परवलों को लम्बाई में एक तरफ से काटें और दूसरी तरफ जुड़ा रहने दें. चाकू की सहायता से परवल के अन्दर से गूदा निकाल कर प्लेट में रख लें और परवल दूसरी प्लेट में रख लें.
एक कढ़ाई में आधा टेबिल स्पून तेल डाल कर गरम करें. गरम तेल में जीरा डाल दें. हींग और जीरा भुनने के बाद हल्दी पाउडर, हरी मिर्च, सोंफ पाउडर, धनियां पाउडर और इसके बाद परवल का गूदा डाल कर 2 मिनिट तक भूनें, लालमिर्च पाउडर, गरम मसाला, अमचूर पाउडर और नमक डाल कर सबको अच्छी तरह मिला कर 3-4 मिनिट तक भून लें. गैस बन्द कर दें. यह परवल के अन्दर भरने के लिये मसाला तैयार है.
मसाले के ठंडा होने के बाद उसमें हरा धनियां मिला लें. अब एक परवल उठायें, उसे खोले और उसमें अच्छी तरह दबा कर मसाला भर दें इसे प्लेट में रख लें, अब दूसरा, सारे परवल मसाला भर कर तैयार कर लीजिये. सारे परवल भरकर तैयार हैं.
भरे हुये परवल पकाने के लिये. कढ़ाई में 2 टेबिल स्पून तेल डाल कर गरम करें. ( गैस धीमी कर दें ) गरम तेल में परवल अच्छी तरह से लगा दे, और ढककर 5-6 मिनिट के लिये पकने दें.
अब कढ़ाई का ढक्कन खोलें और परवलों को चिमटे की सहायता से पलट कर दुबारा 5 मिनिट के लिये ढककर धीमी गैस पर पकने दें. कढ़ाई का ढक्कन खोल कर देंखें यदि बीच से जो परवल पक गये हैं वे प्लेट में निकाल कर रखें, और किनारे वाले परवल बीच में कर दें. ये परवल 2-3 मिनिट में पक जायेंगे अब उन्हैं भी प्लेट में निकाल लें.
आपकी भरवां परवल की सब्जी (Stuffed Parwal) तैयार है. सब्जी के उपर हरा धनियां डाल कर सजायें, और परांठे, चपाती या नान के साथ परोंसे और खाइये.
समय: 40 मिनिट
चार लोगों के लिये
Stuffed Parwal Recipe video in Hindi
कमेंट (40)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: वैशाली जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: विनोद जी, भरवां परवल माइक्रोवेव में बनाये जा सकते हैं, आप चाहें तो कम तेल यूज कर सकते है, और आप चाहें तो बिना तेल के भी भरवां परवल बना सकते हैं, लेकिन तेल से भरवां परवल का स्वाद बढ़ता है.
निशा: नेहा जी, धन्यवाद.
निशा: अनीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कोमल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रीना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शालू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अपर्णा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Thank you very much
nice food vegitable
निशा: मधु, आप इसे जल्दी ही देख सकेंगी.
निशा: मधू जी, बीज गूदे के साथ ही निकलते हैं, उन्हैं यूज कर लेना है फैंकना नहीं है, और जो तेल है उसे सब्जी में रखने के वजाय कढ़ाई में ही रहने दीजिये, उसे छान कर दूसरी सब्जी या आटे में डालकर यूज कर लीजिये.
निशा: पंकज जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
parwal ke chike mixer mein chura karke prayog ho sakte hain.......
Aap jyadatar Onion use nhi krte ho..Mene apki aur bhi recipies me bhi dekha h.Kya isme onion use kr skte h..
निशा: निशा, आप ओनियन डालना चाहते हैं तो उसे पहले हल्का भूनें, और मसाले में मिलाकर यूज कर लीजिये.
thank you nisha ji
निशा: रिंकी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दर्शना जी हाँ भरवां सब्जियां इसी तरह भर कर बनाई जाती हैं.
IT IS VERY GOOD IN TASTE.
निशा: जिया मैं लिखने की कोशिश करूंगी.
i m highly impresed from your recipies. aap ki stuffed purwal ki recipie acchi lagi. please tell me how to use garlic and onion in this recipie and how could we cook it in microvave. thanks
निशा: निधि, परवल के लिये मसाला भूनते समय, प्याज को को पहले भून लेंगे इसके बाद सारे मसाले डाल कर भून लेंगे.
निशा: प्रियंका, वीडियो यूट्यूब पर होस्ट हैं. हो सकता है उस समय यूट्यूब पर कुछ दिक्कत हो, अभी तो यह बहुत सही चल रहे हैं.