अरबी का भरता (Arbi ka bharata)
Read - Arbi Bharta Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Arbi ka bharata
- मध्यम साइज की अरबी आधा किलो
मसाले - काली मिर्च आधा छोटी चम्मच
- बड़ी इलायची आधा छोटी चम्मच
- दाल चीनी आधा छोटी चम्मच
- अजवायन आधा छोटी चम्मच
- हींग
- सफेद जीरा आधा चुटकी
- काला जीरा आधा चुटकी
- हरा धनिया 150 ग्राम
- अदरक 100 ग्राम
- एक नींबू
प्रथम चरण
अरबी को अच्छी तरह से पानी से धो कर साफ लर लें और इसे उबाल लें. जब ये उबल कर नरम हो जायें तो उतार कर छील लें.
दूसरा चरण
धनिया और अदरक को छोड़कर सभी मसाले फ्रायंग पान में थोड़ा सा देशी घी डाल कर भून डालें. जब ये मसाले भुन जायें तो इन्हें मिक्सी में पीस लें.
तीसरा चरण
धनिया और अदरक को महीन महीन कतर लें.
चौथा चरण
एक बरतन में अरबी को अन्दाज से नमक मिलाकर इतना मसल लें कि इनमें कैसी भी गांठें न रहने पायें. जब ये अच्छी तरह से मसल जायें तो ऊपर से पिसा मसाला एवं एक नीबू निचोड़ दें
पांचवा चरण
इस मिश्रण को एक बाउल में अदरक धनिया से सजाकर खाने के लिये पेश करें.
विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
2.7 / 5 (3993 रेटिंग)
कमेंट (5)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: दीपक जी, धन्यवाद. आप जिस लिंक पर कमेन्ट कर रहे हैं, वह अरबी के भर्ते की ही रेसिपी है.
निशा: जी हां.
निशा: रतन जी किसी भी चीज के और अधिक मसाले वाली बनाने के लिये चाट मसाला यूज कर सकते हैं.