बंगाली अरबी (Bengali Arbi Recipe)

आप कैसी अरबी पसंद करते हैं? कभी बंगाली अरबी उपयोग करके देखिये. ये सामान्य अरबी में साइज में काफी बड़ी होती है और इनकी सब्जी बड़ी स्वादिष्ट बनती है. आज हम बंगाली अरबी (Bengali Arbi Recipe) की सब्जी ही बना रहे हैं.समय : 4 लोगों के लिये. - 25 मिनिट
Read : Bengali Arbi Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Bengali Arbi Recipe
- बंगाली अरबी ——— 300 ग्राम
- टमाटर ——— 2-3
- हरी मिर्च ——– 2
- अदरक ——– 1 इंच लम्बा टुकड़ा
- दही ——– एक छोटी कटोरी
- तेल ——– 2 टेबिल स्पून
- हींग ——– 1-2 पिंच
- अजवायन ——– आधा छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर ——– एक चौथाई छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर ——– 1 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर ——- एक चौथाई छोटी चम्मच
- गरम मसाला ——– एक चौथाई छोटी चम्मच
- हरा धनियां ——– एक टेबिल स्पून ( बारीक कटा हुआ )
विधि - How to make Bengali Arbi Recipe
अरबी को छील कर धो लें और गोल गोल आधे सेमी. मोटे टुकड़ों में काट लें.
टमाटर,हरी मिर्च और अदरक को मिक्सी से बारीक पीस लें. इस पेस्ट में दही डाल कर एक बार फिर से मिक्सी से फैट लें.
कुकर में तेल डाल कर गरम करें . गरम तेल में, अरबी के 3 - 4 टुकड़े डालें और पलट पलट कर हल्के गुलाबी होने तक तलें. अब इन टुकड़ों को प्लेट में निकाल लें. अरबी के सारे टुकड़े इसी तरह तल कर प्लेट में निकाल लें. ( अरबी के टुकड़ों को तलने में तेल बहुत ही कम लगता है. ) गैस धीमी कर दें. कुकर में यदि अधिक तेल हो तो निकाल कर कम कर लें, अरबी की तरी बनाने के लिये सिर्फ 1 टेबिल स्पून तेल ही चाहिये.
कुकर में गरम तेल में हींग और अजवायन डाल दें. जब अजवायन ब्राउन हो जाय तो हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर और मिर्च पाउडर डालें. मसाले को चलायें, और अब टमाटर, दही का पेस्ट डाल कर, मसाले को चमचे से चलाकर जब तक भूनें तब तक कि मसाले के ऊपर तेल न तैरने लगे. अब इस मसाले में तली हुई अरबी और नमक डाल कर 2-3 मिनिट तक भूनें. अब एक छोटा गिलास पानी डालकर कुकर बन्द कर दें. कुकर में एक सीटी आने तक सब्जी को पकायें. गैस बन्द कर दें. कुकर का प्रेसर खतम होने पर कुकर खोलें. सब्जी में गरम मसाला डाल कर मिलादें. बंगाली अरबी (Bengali Arbi Recipe) की सब्जी तैयार है.
बंगाली अरबी की सब्जी को बाउल में निकाल लें. हरे धनिये ऊपर से डाल कर सजायें और परांठे, नान या चपाती के साथ खायें.
कमेंट (9)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: प्रियम जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद.
Thanks
निशा: मीनाक्षी जी, तेल में जीरा भूनने के बाद, प्याज और लहसन भून लीलिये और बाकी सारी चीजें इसी तरह डालकर सब्जी बना लीजिये.
निशा: घजाला, ये बड़े आकार की अरबी होती है.
निशा: शिवानी, जी अवश्य, हम ये रैसिपी लिखेंगे.
What type of arbi do you like? let's use (Bengali Arbi Recipe). This bigger than general arbi. This is also delicious. Today we prepare Bengali Arbi Recipe.
Ingredients Bengali Arbi Recipe
Bangali Arbi- 300 Gms
Tamato- 2 to 3
Green Chilli- 2
Ginger- 1 inch in length
Curd- One small spoon
Oil- 2 two tablespoon
Asafetida- 1- 2 pinch
Bishop weed- 1/2 small spoon
Turmeric powder - 1/4 small spoon
Coriander Powder- 1 small spoon
Red chilli powder- 1/4 small spoon
Garam masala- 1/4 small spoon
Green coriander- 1 tablespoon (sliced)
How to make Bengali Arbi Recipe
Wash the arbi, peel it and cut them into 1/2 inch round shape properly.
Grind the tomato, green chilli and ginger finely in a grinder. Put the curd into the paste and grind again.
Take a cooker and put the oil into it. Put 3 to 4 pieces of arbi in the hot oil and turnover them till they turn pink. Now take out these pieces of arbi in a bowl. To fry rest of these arbi follow the same method. (To fry these pieces of arbi less oil is consumed). Slow down the burner and if some amount of oil is present in the cooker, remove the oil. Only 1 tablespoon oil is required for making the tari of arbi.
Put asafetida and bishop weed (ajwayan) into the hot oil in the cooker. when the bishop weed turns brown, put the turmeric powder, coriander powder and chilli powder into it and stir the masala. Now put the paste of tomato and curd into the masala.Continue stirring till the oil is released from the masala. Now put fried arbi and salt into the pan and fry it for 2 to 3 minutes. Pour a small glass of water into the pan and close the cooker. Cook the recipe till the whistle of the cooker bolws for once. Turn off the cooker. Open the cooker after it is released from the pressure. Mix the garam masala properly into the recipe. The Bengali Arbi Recipe is ready.
Take out this recipe in a bowl and garnish it with the gree coriander. You can eat it with bread.nann and chapatti.
निशा: शारदा, पनीर कैसे बनता है ये तो पहले से दिया हुआ है.विविध कालम में जाकर देख लीजिये.