पालक के परांठे – Palak ke Parathe Recipe – Spinach Paratha

नाश्ते में पराठे खाना सभी पसन्द करते हैं, और अगर ये पराठे पालक (Palak ke Parathe) के हों तो और भी ज्यादा स्वादिष्ट लगेंगे. आईये हम आज पालक के परांठे बनाते हैं.
Read - Palak ke Parathe Recipe – Spinach Paratha Recipe In English
आवश्यक सामग्री (चार लोगों के लिये) - Ingredients for Palak ka Parathe
- गेहूँ का आटा - 2 कप (300 ग्राम)
- पालक - बारीक कटा हुआ 2 कप (200 ग्राम)
- जीरा — आधी छोटी चम्मच
- नमक — आधी छोटी चम्मच से थोड़ा सा ज्यादा (स्वादानुसर)
- रिफाइन्ड तेल — एक टेबल स्पून आटे में डालने के लिये और पराठे सेकने के लिये
विधि:
पालक की डंडियाँ तोड़कर साफ करके, पत्तों को साफ पानी से अच्छी तरह 2 बार धो लीजिये, धुले पत्ते किसी छलनी या थाली में रखकर उसे तिरछा कर दीजिये ताकि पत्तों से पानी निकल जाय. अब पत्तों को बारीक काट लीजिये. आटे में नमक, जीरा, पालक और तेल डाल दीजिये. पानी की सहायता से नरम आटा गूथ लीजिये. आटा गूथने के लिये आटे की मात्रा का आधा पानी लगता है लेकिन इसमें पानी की मात्रा कम लगेगी क्यों कि पालक में पानी होता है.
गुंथे हुये आटे को 20 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये.
अब आटे से परांठे बनाइये, तवा गरम कीजिये और आटे से थोड़ा सा आटा निकाल कर लोई बना लीजिये और उसे करीब 5 या 6 इंच व्यास में बेलिये, बेले हुये पराठे पर चम्मच से तेल लगाइये और मोड़ दीजिये, यह आपको आधा गोला जैसा दिखाई देगा, अब इस आधे गोल पराठे पर फिर से थोड़ा सा तेल लगाइये और मोड़ दीजिये, ये एक तिकोन जैसा आकार बन जाता है, अब इसे सूखा आटा लगाकर तिकोने ही आकार में पतला बेल लीजिये और तवे पर सेकिये. पराठे के दोनों तरफ चमचे से तेल लगाना है और कलछी की सहायता से दबाकर खस्ता सेकना है. इतने आटे में करीब 12 पराठे बन जायेंगे. सभी पराठे इसी तरह बना लीजिये.
आलू टमाटर की सब्जी, या आलू मटर की तरी वाली सब्जी के साथ या दही और चटनी के साथ परोसिये और खाइये.
Palak ke Parathe Recipe video
कमेंट (42)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा:काकुल, धन्यवाद.
tahnks
Aap non-vg=eg recipies bhi bataye......mere ghar mai non-veg bhi zayda pasand karte hai......
thanks & regards,
Teena
निशा: टीना, आप पालक दाल के साथ बनाइये, पालक की भुजिया, आलू पालक सूखे , आलू पालक करी, पालक पनीर इत्यादि बना सकती हैं, पालक का जूस और सूप भी बनाकर पी सकती हैं.
निशा: संजय, कम तेल रैसिपी कालम में सभी रैसिपी बिना फैट के हैं.