भरवां बेड़मी पूरी – Bedmi Poori Recipe – Urad Dal Bedmi Poori Recipe Video

📅 10 जुलाई 2011 👁 3.3 लाख बार देखी गई 💬 51 कमेंट ★ 3.2 (4876)

Bedmi Puri Recipe

बेडमी पूरी (Bedmi Poori) दिल्ली, आगरा, मथुरा क्षेत्र का लोकप्रिय स्ट्रीट फूड है. सुबह सुबह नाश्ते में आलू मसाले की सब्जी के साथ खस्ता कुरकुरी बेडमी पूरी और सूजी का हलवा सभी को बेहद पसंद आते हैं.

बेडमी पूरी (Bedmi Poori) भीगी दाल को पीस कर आटे में गूंथ कर भी बनाई जाती है और दाल की पिट्ठी को बेडमी में भरकर भी. दाल को आटे में गूंथ कर बनाई हुई बेडमी पूरी की रेसीपी यहां (Moong Dal Bedmi Poori)  है,

आज हम उरद की दाल की पिठ्ठी बनाकर, भर कर बेड़मी पूरी बना रहे हैं.

Read -  Bedmi Poori Recipe – Urad Dal Bedmi Poori Recipe In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Bedmi Poori

आटा लगाने के लिये.

  • गेहूं का आटा - 250 ग्राम (2 कप)
  • सूजी - 50 ग्राम (आधा कप से थोड़ा सा कम)
  • तेल - 1 टेबल स्पून ऊपर तक भरकर
  • खाना सोडा - 1 चुटकी
  • नमक - स्वादानुसार ( 3/4 छोटी चम्मच)
  • तेल - बेड़मी पूरी तलने के लिये

पिठ्ठी बनाइये - Stuffing for Bedmi Poori

  • उरद की दाल - 50 ग्राम (1/3 कप)
  • नमक - स्वादानुसार (1/4 छोटी चम्मच)
  • लाल मिर्च - 2 पिंच
  • गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच से थोड़ा कम
  • अमचूर पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच से कम
  • हींग - 1-2 पिंच
  • हरी मिर्च - 1-2 बारीक कटी हुई
  • अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
  • हरा धनियां - 1 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ

विधि - How to make Bedmi Poori

आटा लगाइये - आटा और सूजी छान कर किसी डोंगे में निकालिये, आटे के बीच में जगह बनाइये, नमक , तेल, खाना सोडा, डालिये और अच्छी तरह मिलाइये. आटे में थोड़ा थोड़ा पानी डालते हुये, सादा पूरी के आटे से थोड़ा मुलायम और परांठे के आटे से थोड़ा सख्त आटा गूथिये. गुथे आटे को सैट होने के लिये 20 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये. बेड़मी पूरी के लिये आटा तैयार है.

पिट्ठी बनाइये - उरद की दाल में को चार घंटे पहले भिगो दीजिये और दरदरी पीस कर सारे मसाले डाल कर अच्छी तरह से मिला लीजिये.  बेडमी पूरी में भरने के लिये पिट्ठी तैयार है.

पिठ्ठी को भून कर भी बना सकते हैं, कढ़ाई में 1 टेबल स्पून तेल डालिये और सारे मसाले और दाल डालकर मिलाइये, 2-3 मिनिट पिठ्ठी को लगातार चलाते हुये भून लीजिये.  भुनी पिठ्ठी तैयार है, दोंनो ही तरीके से बेड़मी पूरी अच्छी बनती है, आप जैसे चाहें वैसे बना लें.


गुंथे आटे को खोलिये, तेल का हाथ लगाकर ठीक कीजिये. अब इस आटे से लोई बना लीजिये, इतने आटे से 20-22 लोई तोड़ लीजिये. सारी लोई को गोल कर लीजिये.

पिठ्ठी को 22 भागों में बांट लीजिये. एक लोई उठाइये और चकले पर रखिये, बेलन से थोड़ा सा बेलिये, बेली हुई लोई को उठाकर हथेली पर रखिये और उसके ऊपर एक भाग पिठ्ठी रखिये, बेली हुई लोई को चारों ओर से उठाकर उसमे रखी पिठ्ठी को बन्द कीजिये. अब भरी हुई लोई को दूसरी हाथ की हथेली से दबा कर चपटा करके थाली में एक ओर रखिये, सारी लोई इसी तरह भरकर चपटा करके रख लीजिये.

कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये. एक भरी हुई लोई उठाइये और कम दबाव डालते हुये, 3-4 इंच के व्यास में थोड़ी मोटी पूरी बेलिये, गरम तेल में पूरी को डालिये और मध्यम आग पर, पलट पलट कर ब्राउन होने तक तलिये, तली हुई पूरी निकाल कर, बास्केट या प्लेट में बिछे नेपकिन पेपर पर रखिये. एक एक करके, सारी बेड़मी पूरी इसी तरह से बेलकर और तल कर तैयार कर लीजिये.

बेड़मी पूरी(Bedmi Poori) के साथ आलू मसाला की सब्जी बनाइये और गरमा गरम बेड़मी पूरी आलू मसाला (Aloo Masala Curry) सब्जी, हरे धनिये की (Coriander Chutney) चटनी और रायते के साथ परोसिये.

सुझाव
बेड़मी पूरी (Bedmi Poori) को उरद दाल की जगह मूंग की दाल की पिठ्ठी बनाकर भी बना सकते है.

Bedmi Puri Recipe video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.2 / 5 (4876 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (51)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Farinfarin
So gud recipe
Nd thank you for it
NishaMadhulika
Farinfarin जी, रेसिपी पसंद करने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
Sushma bhasin
Hi Nisha ji..I love your recipes.i always make,after studying them throughly. Please tell me,which food processor or mixer grinder u use?i keep on buying,but I am not satisfied with any Indian mixer.Today I saw you,grinding Urad daal for the bedmi poori,n I am quite impressed by its performance..which brand is it?pl tell me..
निशा: सुषमा जी, आप कोई भी मिक्सर जो देखने में अच्छा लग रहा हो और सर्विस अच्छी मिल रहीन हो ले लीजिये.
himanshu
Suji or atta ke combination me unke ketne ketne quantity milani chaheye.

निशा: हिमांशु जी, रेसिपी में सामग्री की मात्रा बताई गई है उसे देखा जा सकता हैं, और इन्हैं बनाइये आपको बहुत पसन्द आयेंगी.
Tanuj sharma
लौंजी की चटनी कैसे बनती हैं???
varsha
Heloo Nisha ji..
Main apko or apk receipe Ki bahuy badi fan hun..me apne studies or job k Karan hmesa jstl me Rahi jisk Karan mujhe bilkul cookin NH aati th ..but apki recipe padh k mene bahuy kuch banana sikh lia h thank u so much...

निशा: वर्षा जी, आपको भी मेरा बहुत सारा प्यार और धन्यवाद.
sanjay
Hi friends very nice

निशा: संजय जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
rahul
Ise mung ke daal se bhi banate hai kya

निशा: राहुल जी, हां मूंग दाल से भी बेड़मी पूरी बनती है.
suman
Thanx nisha ji i like your udad daal puri
Ruby Ganguly
Your recipes are really of great use.

Thanks
निशा: रूबी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Anuradha Agarwal
hi Nisha Mam,

I made this BEDMI PURI recipe yesterday with aalu masala and it came out very delicious. bht maza aaya kal breakfast me aapki wajah se.

thankyou soo much
निशा: अनुराधा, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
Lata Agrawal
Nishaji your recipe is very delicious thanx pls tell me without onion manchurian
निशा: लता, वेज मंचूरियन वेबसाइट पर और चैनल पर रैसिपी उपलब्ध है, सर्च बटन पर वेज मंचूरियन लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
jyoti
please give the secret recipe of kedara ka bedmi masala its not available anywhere in pune.
smita bahadur
meri ammi kedara ka masala istamal karti thi aloo ki sabzi mein, lekin delhi se contact tootne ki vajah se main pune mein vo nahin bana pati, kya apko vo masala aata hai?
Vineeta
nisha ji...bs abhi taaji-2 kachauriya bnai. achi bni, pr pitthi me namak thoda km reh gya, next tym or acha bnane ki koshish karungi. thank u so mch :)
निशा: विनीता, बहुत बहुत धन्यवाद.
Vineeta
ok mam, thnx :)
Vineeta
mam iss puri me or daal-wali kachauriyo me jo urad ya moong ki daal use krte hain, wo chhilke wali daal hoti hai, ya bina chhilke wali?
निशा: विनीता, बिना छिलके वाली दाल लेनी है, यदि दाल छिलके वाली हो तो पानी में भिगो कर उसका छिलका उतार लीजिये.
sunil goyal
nisha ji jab se ap ki recipe banata hoon ghaar bale harain ho jate hai cooking ke koi jankari nahi ap ke net per dekh kar banata hoon
निशा: सुनील, बहुत बहुत धन्यवाद.
vijaylaxmi
thanks' u so.......much.nishaji...
kusum bansal
nisha g app plz eggless lawa cake ki bhi recipe daal dijiye.....
निशा: सुझाव के लिये धन्यवाद. मैं कोशिश करूंगी
sweta
nish mam thanku so much aapki is side se maine bahut kuch sekh liya h meri hone wali mother inlow kafi achha khana banati h or unko or b bahut sari dish aati h but mujhe kuch nahi aata tha but aapki vajha se ab m bahut kuchh sekh gai hu or apne inlows ko bana k khila paunge again thanks a lot..
निशा: श्वेता, धन्यवाद.
vijaylaxmi
nisha ji namaskar,
apki recipies lajawab hoti hai.pahle mera khana bnane me bilkul v interest nai tha lekin jab se apki reciepies try k hai tab cooking me interest aa gaya hai.
ek sawal hai k "agar khana kadwa ho to uski kadwahat kaise door karenge?"
thanks'u
निशा: विजयलक्षमी, खाने कड़वा यानि कि उसमें मिर्च अधिक होने के कारण है, तो आप उसमें टमाटर का पेस्ट डालकर मिलाकर नमक एडजैस्ट कर सकती हैं, क्रीम डाल सकती हैं, मक्खन और घी डाल सकती है, और बेसन भून कर भी मिलाया जा सकता है.
sheeza
nisha ji aapki recipe bohot acchi he aap itni sari recipe kese de sakti ho thanks for every recipe in www.nishamadhulika.com..;;;;;;''''''/////;;;

निशा: शीजा, धन्यवाद.
shruti
mam bedmi pui mai dal aate me mix bhi kar saktehain pees kar.

निशा: श्रुति, बेड़मी पूरी में दाल मसाले आटे में मिक्स करके भी बनाये जाते हैं.
priyanka
Nisha ji bedmi mei kuti hui sauf aur kuti hua dhania istemal kia jata hai aur bedmi banate samay mota ata lijiye. isse bedmia karari banengi.. urad ki dal ki pithhi ko bhuna jata hai tabhi usme swad ata hai..
Ragini
Nisha jee urad ka daal isme kaccha nahi lagega .... urad ka daray fry kerke pitthi bana sakte hai kya ?

निशा: रागिनी, दाल बेड़मी पूरी के साथ सिक जाती है, लेकिन आप चाहें तो थोड़ा सा तेल कढ़ाई में डालकर इन्हैं तल भी सकती हैं.
sandhya
निशा जी क्या हो गया ? आप कैसी हैं और कहाँ हैं ? बहुत दिन हो गए , रेसिपी न बताएं ठीक हैं पर गायब न होयें . घबराहट होती है . कुछ ऐसा हल निकालें की रेसिपी के बिना भी आपकी उपस्थिति मालूम हो . आप का अहसास होता रहे . धन्यवाद .

निशा:
संध्या, मै आप सबके प्रश्नों के उत्तर लगभग रोजाना ही देने की कोशिश करती हूँ, अभी वीडियो बनाने की वजह से नई रैसिपी के लिये समय नहीं मिल पा रहा है, धन्यवाद.
deepika jain
nisha ji,kya bhes ke doodh ko math kar cream nikal kar is doodh ka chena bana sakte hai.

निशा: दीपिका, नहीं बना सकते.
Loveena
Namaskar Nishaji....Yeh recipe bhi bahut he acche bane...i am ur die heart fan..thank u so much...pls nishaji kuch chinese receipe bhi bhaitye na....pls...regards Loveena...
indra
nishaji 1 table spoon means kitna oil????? APKA SPOON VIDEO ME BADA DIKH RAHA HAI.

निशा:
इंदरा, टेबल स्पून मीन्स वह स्पून जो टेबल पर सर्व करने के काम आता है, उसे 1 सर्विंग स्पून कह सकते हैं. जी हां वीडियो में टेबल स्पून थोड़ा बड़ा दिख रहा है, उससे आप परेशान न हो.
varsha
hi nisha ji,
you have no more recipe made by soya granules instead of Soya Chunks Pulaw in your Website and we all know that how much nutritious fact soya granuals have so if you don't mide nisha ji please publish some recipes made by Soya granules, Oats and Oat meal. please.

निशा:
वर्षा, जी हां मैं लिखने की कोशिश करूगी.