कच्चे पपीते की सब्जी – Raw Papaya Fry Recipe

📅 5 मार्च 2011 👁 4.1 लाख बार देखी गई 💬 33 कमेंट ★ 3.4 (4557)


विटामिन व न्यूट्रीशन्स से भरपूर कच्चे पपीते से हम करी, सलाद, परांठे (Raw Papaya Parantha) बनाते हैं लेकिन इसकी सूखी सब्जी (Raw Papaya Fry)जितनी अधिक स्वादिष्ट लगती है इसे बनाना उतना ही अधिक सहज है.

Read - Raw Papaya Fry Recipe In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Raw Papaya Fry

  • कच्चा पपीता - 600 ग्राम ( 2 छोटा पपीता)
  • टमाटर -2 - 3 मध्यम आकार के
  • हरी मिर्च - 2
  • अदरक - 1/2 इंच का लम्बा टुकड़ा
  • तेल - 2-3 टेबल स्पून
  • जीरा - आधा छोटी चम्मच
  • हींग - 1-2 पिंच
  • हल्दी पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
  • धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच से कम
  • नमक - स्वादानुसार ( 3/4 छोटी चम्मच)
  • गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच से कम (यदि आप चाहें)
  • हरा धनियां - 2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)

विधि - How to make Raw Papaya Fry

पपीते को धोकर छीलिये और बीज हटाकर बड़े टुकड़ो में काटिये, इन टुकड़ों को फिर से धो लीजिये, पानी हटाइये और छोटे छोटे टुकड़े में काट लीजिये.

टमाटर धोइये, बड़े टुकड़े में काटिये. हरी मिर्च धोइये, डंठल तोड़िये और 2-3 टुकड़ों में काट लीजिये.
अदरक छीलिये, धोइये और 3-4 टुकड़ों में काट लीजिये. सारी चीजों को मिक्सर से बारीक पीस लीजिये.

कुकर में तेल डालकर गरम कीजिये, गरम तेल में जीरा और हींग डालिये, जीरा भुनने पर, हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालकर, पिसा मसाला डालिये और चमचे से चलाइये, मसाले को जब तक भूनिये तब तक मसाले के ऊपर तेल न तैरने लगे.

भुने मसाले में पपीते के टुकड़े और नमक डालिये, चमचे से चलाकर 2 मिनिट तक भूनिये, 1/2 कप पानी डाल कर मिलाइये. कुकर का ढक्कन बन्द कर दीजिये. कुकर में एक सीटी आने के बाद, आग धीमी कर दीजिये और सब्जी को धीमी आग पर 2 मिनिट तक पकने दीजिये.

कुकर खुलने पर सब्जी में गरम मसाला और हरा धनियां डालिये और मिला दीजिये.

कच्चे पपीते की स्वादिष्ट सब्जी तैयार है, कच्चे पपीते की गरमा गरम सब्जी (Raw Papaya Fry) प्याले में निकालिये और चपाती, परांठे या चावल किसी के साथ परोसिये और खाइये.

सुझाव: सब्जी में प्याज डालना चाहते हैं, तब आप एक प्याज और 4-5 लहसन की कली को बारीक काट लीजिये, या प्याज और लहसन को छील कर पीस लीजिये, गरम तेल में जीरा भुनने के बाद, प्याज और लहसन के मसाले को गुलाबी होने तक भून लीजिये और अब पिसा टमाटर मसाला डालिये, उसी तरीके से भून कर, उपरोक्त तरीके से कच्चे पपीते की सब्जी बना लीजिये.

  • चार सदस्यों के लिये
  • समय - 35 मिनिट

Raw Papaya Fry Recipe video

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.4 / 5 (4557 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (33)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Neeti
ye maine kal banayi thi bahut achhi lagi thi..........
aruna
thanx nisha ji .very nice recipe.mujhe papita bahut pasand hai par kabhi sabzi nahin banayee par ab zaroor try karungi.
Poonam
Nisha Ji mujhe papita bilkul pasand nahi par kachche papite ki sabji banai mujhe aur unko bahut mast lagi thank u so much