अमरूद की चटनी - Guava Chutney recipe - Amrood Ki Chutney

यदि आप चटनियों को पसंद करते हैं तो आपको अमरूद की चटनी बहुत पसंद आयेगी. आज ही भरवां आलू के परांठे साथ अमरूद की चटनी बनाकर देखिये..
Read - Guava Chutney recipe - Amrood Ki Chutney Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Guava Chutney
- अमरूद - 3 या 250 ग्राम
- हरी मिर्च - 1 या 2
- काली मिर्च - 6-7
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
- भुना हुआ जीरा - एक छोटी चम्मच
- हरा धनियां - मोटा कटा आधा कप
- नीबू - 1
- काला नमक - आधा छोटी चम्मच
- नमक - स्वादानुसार (आधा छोटी चम्मच)
विधि - How to make Amrood Ki Chatni
अमरूद को धो कर, बड़े टुकड़ों में काट लीजिये और उसके अन्दर के बीज निकाल दीजिये. हरी मिर्च के डंठल तोड़कर धो लीजिये. अदरक को छीलिये और धोकर, बड़े टुकड़े में काट लीजिये.

अमरूद, हरी मिर्च, काली मिर्च, अदरक, जीरा, हरा धनियां, नीबू का रस और नमक सब को मिला कर मिक्सी में बारीक पीस लीजिये. चटनी को प्याले में निकालिये. स्वादिष्ट अमरूद की चटनी तैयार है.
अमरूद की स्वादिष्ट चटनी को गरमा गरम खाने के साथ परोसिये और खाइये.
विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.0 / 5 (5026 रेटिंग)
कमेंट (51)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: कविता, खाने को देशी घी से बनाईये, घर के पिसे ताजा मसाले प्रयोग कीजिये. खाने की खुश्बू तो आपके घर से निकल कर पड़ौस तक फैलेगी.
bina dhaniya k bana sakte hai ye chutney,...?
निशा: एमी,बिना धनिये के भी अवश्य बना सकते हैं.
निशा: प्रियंका, कई प्रकार की कचौरी की रैसिपी वेवसाइट पर पहले से उपलब्ध हैं, आप सर्च बटन पर लिखकर रैसिपी सर्च कर सकती हैं.
nisha ji maine apki dhokla receipe follow karke dhokla banaya par bahut kadwa bana tha agar koi or tarika ho dhokla banane ka to plz aap mujhe mail karde thank you
निशा: प्रिया, ढोकला में कड़वा क्या डाला था, क्या मिर्च आपने बहुत अधिक डाल दी थी?
Can you just tell how to retain the green colour of the chutneys as they turn to lose their colour in no time. I have tried keeping in difft types of dishes, used no khatta etc etc but to no avail. Plz help
Hi, mein aap se puchhna chahti hun ki oven mein cake/cookies bake karte samay glass plate remove karni chahiye ya glass plate ke upar hi baking tin rakhna chahiye. pl. reply.
निशा: कंचन, माइक्रोवेव को कन्वेक्सन मोड पर यूज करते समय ग्लास प्लेट लगी ही रहती है.