Karela Fry Recipe करेले फ्राई | Bitter gourd Fry

📅 11 अक्टूबर 2007 👁 7 लाख बार देखी गई 💬 83 कमेंट ★ 2.9 (10346)

करेले नाम से ही लगता है कड़वे हैं , लेकिन सब्जी (Masaledar Karele) बनने के बाद इनकी कड़वाहट नहीं बचती. बहुत ही स्वादिष्ट हो जाते हैं. अगर आपको यात्रा करनी है और खाना ले जाना है तो पूरी के साथ करेले ले जाइये. यह 3- 4 दिन तक बिना फ्रिज के रखे जा सकते हैं चलिये फिर, बना कर देखते हैं

Read - Karela Fry Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Karela Fry

चार लोगों के लिये

  • करेले ( लम्बी बैरायटी के ) — 300 ग्राम या 3-4
  • सरसों का तेल —2 -  3  टेबिल स्पून
  • हींग पाउडर — 1-2 पिन्च
  • जीरा — आधा छोटी चम्मच
  • हल्दी — आधा छोटी चम्मच
  • धनियाँ पाउडर — 1 1/2 छोटी चम्मच
  • सोंफ पाउडर — 1 1/2 छोटी चम्मच
  • अमचूर पाउडर — 1/2 छोटी चम्मच ( एक चम्मच से थोड़ी कम )
  • हरी मिर्च — 4-5 लम्बाई में दो टुकडों में काट लें(यदि आप चाहें)
  • नमक —  1 छोटी चम्मच ( स्वादानुसार )

विधि - How to make Karela Fry

करेलों को अच्छी तरह धो लें. अब करेलों को गोल गोल पतले टुकड़ों में काट लें.

कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करें. गरम तेल में हींग पाउडर और जीरा डाल दीजिये. जीरा भुनने के बाद हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर. सौंफ पाउडर औ डाल कर चलायें और अब करेले, हरी मिर्च, नमक और अमचूर पाउडर डाल दें. कलछी से चलाकर भूनें.

गैस धीमी कर दें और करेलों को ढक दें. 3 - 4 मिनिट तक पकायें. ढक्कन खोल दें, करेले थोड़े नरम हो गये है. अब तेज गैस पर 3 - 4 मिनिट कलछी से चलाकर भून लें . करेले बन कर तैयार हो चुके हैं.

करेलों  को प्लेट में निकाल लें और चपाती, पराठे और दाल चावल के साथ परोसिये और खाइये.

<p style="text-align: center;"><a title="Karela Fry Recipe" href="https://youtu.be/9tV45iNhwCU">Karela Fry RecipeVideo in Hindi</a> <iframe src="https://www.youtube.com/embed/9tV45iNhwCU" frameborder="0" width="560" height="315"></iframe></p>

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
2.9 / 5 (10346 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (83)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Priyanka sahu
Nisha maa pranam,
Maa mujhe ye bataiye ki kya hum karele ko raat me katkar namak dalkar rakh sakte hai ya namak wali pani me rakhna hai jis se hum morning bana sakte h ye kharab to nhi honge na aisa krne se.Please nisha maa reply jarur lena.

निशा: प्रियंका जी, आप इन्हें नमक लगा कर रख दीजिए और अगले दिन पानी से धोकर इन्हें बना लीजिए.
ganesh
bahut badiya recipe batai thankingyou

निशा: गणेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
sarita
Chillie sauce vinegar ke bina kese banaya jaa sakta hai..???

निशा: सरीता जी, हमने करेले इसके बिना ही बनाए हैं. आप इन्हें देख सकती हैं.
Bharat Bhushan
Nice thought

निशा: भरत जी, धन्यवाद.
abda
how we rreduce bitterness at time of cooking karela

निशा: करेले की कड़वाहट दूर करने के लिए 1 छोटी चम्मच नमक निकालिये और थोड़ा थोड़ा नमक करेले में लगाकर आधा घन्टे के लिये रख दीजिये, बाद में पानी से अच्छी तरह धो कर पानी निकाल दीजिये इससे कड़वापन काफी हद तक दूर हो जाता है.
parul sajwan Sharma
mam..... aapki recipes mst h n i lv follow them thnkuuu for that
Anilraj Kumar Sarawata
My adhiktar karele chheelkar banaya hu to karwahat bilkul bhi nahi rahti.
To kya mujhe aaj Bina chheelkar karle ki sabji banani chahiye.

निशा: अनिलराज जी, करेले की कुछ किस्में ज्यादा कड़वी होती है. आप करेले को काट कर एक छोटी चम्मच नमक मिला दीजिये और आधा घंटे रखे रहने दीजिये,इसके बाद करेले को 2 बार अच्छी तरह धोइये और उपरोक्त तरीके से बना लीजिये.
Poonam kanwar
करेले को एकदम सूखा फ्राई , चिप्स की तरह कैसे करें , मेरे पति को बहुत पसंद है ।ओर उनको कड़वा ही पसद है.
निशा: पूनम जी,हम इन्हैं बनाने की कोशिश करते हैं.
padmarao
Mama’s Punjabi Recipes: KARELA KI SABZI (Bittermellon Dishes)
Added by Indo American News on January 4, 2013.
Saved under Recipe Corner
Prachi mishra
Nisha Ji meri mammi fry karela banati this jo halka mitha sa rahta tha bahut testy lagta tha....
Pls aap bataya sakte ho kaise
निशा: प्राची जी,मैं इन्हैं बनाने की कोशिश करूंगी.
Jai kumar
Karel ki sabji me namak kam kese kare?

निशा: जय जी, इसमें थोड़ा सा अमचूर पाउडर डाल दीजिए.
tapan
karela ka achar ke hindi recipe do achar ke life 2-3-year ho
kulwinder
Karele ko shilna nai hai?
mariya ramish
Thanks! Bahut badhiya recipi hai

निशा: मारिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
sapna kapse
nishaji maine khatta dhokla bnaya tha but o spnji q nahi huaa
निशा: सपना जी, घोल पतला होने से एसा हो सकता है.
Renu sharma
Very testy and healthy sabji

निशा: रेनू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
SUSHILA
Thanks Nisha JI very much...Really a rich experience of recipe on your website....

निशा: सुशिला जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
sanni singh
Nisha ji namaskar,
Yeh aamchur powder kya bla hai ,kripya detail me bataye,kahin yeh aam ki khatai ka powder to nahi hai.

निशा: सन्नी जी, ये आम की खटाई का पाउडर ही होता है.
Shaukeen ali
Medam amchoor msale ki jgha agr amchoor hi ger le to kesa rhega

निशा: शौकिन जी, आमचूर मसाला आमचूर ही तो है.
shivani.parmar
Thank u so much nisha ji..
Aapki recipe to bahut hi behtareen hoti hain..
Really aap to cooking queen hain jo hm sb ko apne apne ghron ki queen bna deti hain apni special n quick recipe se...
Thanks a lot mam...
निशा; शिवानी जी, आपके ये कमेन्ट मुझे उत्साह से भर देते हैं, बहुत बहुत धन्यवाद,
Puja
Mam m jb b koi sbji bnati hu to no JAL q jati h...sim gas m b... Plz mam help m
निशा: पूजा जी, सब्जी में थोड़ा पानी डालिये, आप स्लो गैस पर उसे पका रही हैं ये बहुत अच्छी बात है, सब्जी को ढककर पकायें, हरेक 3-4 मिनिट के बाद उसे खोलें और अच्छी तरह चलायें, अगर आपको लगे कि सब्जी में पानी कम हो गया है तब उसमें थोड़ा पानी डालें, सब्जी बिलकुल भी नहीं जलेगी, और बहुत अच्छी बनेगी.
Natwar dhaker
Me bhi bna rha hu phli bar isliye yaha search kiya dekhte h kese bnte h thankss for adviase

निशा: नटवर जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
AMIT KUMAR
Nisha ji Goodmorning
karele ki sabji me aamchurn ke asthan par lemon bhi use kar sakte hai kya

निशा: अमित जी, कर सकते हैं.
varsha soni
Thank you so much for helping me make this dish

निशा: वर्षा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Aditi singh
karela karva kyu? hota hai.
Namita
Sabji kadwi bani nisha ji

निशा: करेले की कुछ किस्में ज्यादा कड़वी होती है. आप करेले को काट कर एक छोटी चम्मच नमक मिला दीजिये और आधा घंटे रखे रहने दीजिये,इसके बाद करेले को 2 बार अच्छी तरह धोइये और उपरोक्त तरीके से बना लीजिये.
simran

Mam thank u very much aapki har recipe bahut achhi hoti h maine bhi kai bar apki recipe dekh kr banai uske liye me apka dil se shukriya krti hu our mem me apki hi taraha banati hu mam ap mujhe allu pyaaj karela recipe bhi bataiye kai log banate h  thank u mam


निशा: सिमरन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Divya

Hello Nisha je travelling k lie or kaun kaun si sabji use kar sakte h please btaiye...


            Thank you


 


निशा: दिव्या जी, 1 दिन की जर्नी है तब आलू थोड़े अधिक तेल डालकर अच्छी तरह भूनकर बनाये जा सकते है, लम्बी जर्नी के लिये करेले बनाकर ले जायें, ये बहुत अच्छे लगते हैं.
Deepti gautam

plz mujhe sabhi sabji se bani recipie bheje meri beti ko sabjiya bahut pasand hai .


 


निशा: दीप्ती जी, वेबसाइट पर सब्जियों से बनी अनेक रेसिपीज है, सर्च बटन पर रेसिपी का नाम लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
Prakashrewar

Nisha ji plz tell me how to make juicy vegetable of karela. It should be without oil fried


निशा: प्रकाश जी, करेले को टमाटर के साथ बनायें,जूसी करेले बनते हैं. मैं इसकी रेसिपी जल्दी ही अपलोड करने की कोशिश करती हूँ.