खरबूजा शेक (Musk Melon Milk Shake)

गर्मियों में खरबूजा बाजार में खूब आ रहा है, तपती गर्मी में जूस से भरे फल गर्मी से राहत दिलाते हैं, आप इन्हैं काट कर खूब खाईये और शेक बनाईये.
खरबूजा शेक (Muskmelon Shake) आम का शेक (Mango Shake) जितना प्रचलित नहीं है लेकिन मुझे यह आम के शेक (Mango Shake) और पपीते के शेक (Papaya shake) से अधिक पसंद आता है. आईये आज खरबूजा शेक बनायें.
Read - Musk Melon Milk Shake Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Muskmelon Milk Shake
- खरबूजा - 1 मीडियम आकार का (600 ग्राम लगभग)
- दूध - 300 ग्राम
- चीनी - 4 बड़े चम्मच
- इलाइची - 2 (यदि आप चाहें)
- बर्फ के क्यूब्स
विधि - How to make Muskmelon Milk Shake
खरबूजा धोइये, छिलका उतारिये और बड़े बड़े टुकड़े में काट लीजिये.
खरबूजे के टुकड़े, चीनी इलाइची छील कर मिला कर मिक्सर से बारीक पीस लीजिये (यदि आप चाहें तो चीनी के स्थान पर शहद का प्रयोग भी कर सकते हैं). ठंडा दूध डालिये और फिर से मिश्रण को फैट लीजिये. बर्फ के क्य़ूब्स मिलाइये और बर्फ के क्यूबस क्र्स होने तक मिक्सर को चलाइये.
लीजिये ठंडा ठंडा खरबूजा शेक (Musk Melon Milk Shake) तैयार है. ठंडा ठंडा खरबूजा शेक (Muskmelon Milk ShakJuice) को गिलास में डालिये और परोसिये.
- 4-5 सदस्यों के लिये
- समय - 25 मिनिट
टिप्स
खरबूजा शेक (Musk Melon Milk Shake) थोड़ा बच जाय तो आप इसमें दूध से मलाई उतार कर डाल कर और दो तीन कतरे हुये काजू इसे कुल्फी के रूप में जमा सकते हैं. आपके बच्चों को खरबूजे की कुल्फी (Musk Melon Kulfi) बहुत पसंद आयेगी.
कमेंट (31)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रिया, ये बच्चों के लिये बहुत अच्छा है, बड़ों के लिये, हमारे बुजर्गो के लिये भी बहुत अच्छा है.
kya lemon use karna jarori hai? kindly strabeery syrup, ya choclate syrup se shakew kaise banate hai wo bhi bataye?
निशा: रुचि, इसमें नीबू डालने की आवश्यकता नहीं है.
awsm... shake
try it
.
निशा: विकास, खरबूजा शेक मैं बनाती हूँ, पीती हूँ और बहुत अच्छा महसूस करती हूँ.
निशा: मेघा, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सोनिया, ताजा दूध कच्चा लिया जा सकता है, या डेयरी से आया पाश्चराइज्ड milk ठंडा और कच्चा यूज कर सकते है, दूध को उबाल कर ठंडा होने के बाद यूज कर सकते हैं.
निशा: लर्न, मेरा मानना तो यही है कि खरबूजा के साथ दूध लेने से कोई नुकसान नहीं है.
Please reply
निशा: भक्ति, आप ये शेक बिना नीबू के ही बनाइये, बहुत अच्छा लगता है.
बहुत अच्छा लगा
निशा: शीना, हर खट्टी चीज को नींबू मिलाने से पनीर गर्म होने के बाद बनता है, ठंडे में नहीं. आइसक्रीम और शेक में नींबू एकदम ठंडा होने के कारण डाला जा सकता है.
जैसे आम को दूध में डालकर उबालने से दूध फट कर पनीर बन जाता है लेकिन ठंडे मैंगो शेक में आम डालते हैं.