मटर का झोल (Matar Jhol Recipe)

सर्दियों की शाम और मटर के झोल के साथ आलू के परांठे बनायें तो इस लाजबाब खाने को तो आप बिना भूख में भी खाये बिना नहीं रह पायेंगे. तो आइये आज शाम के खाने के लिये मटर का झोल बनायें.
Read - Matar Jhol Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Matar Jhol
- हरे मटर के दाने - 1 कप
- टमाटर - 4 मीडियम आकार के
- हरी मिर्च - 1 या 2
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
- घी - 2 - 3 टेबल स्पून
- हींग - 1-2 पिंच
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - आधा छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- 1/4 छोटी चम्मच
- नमक - एक छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच
- हरा धनिया - 2 से 3 टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)
विधि - How to make Matar Jhol
हरी मटर के दाने साफ पानी से धो लीजिये.
टमाटर धोइये और बड़े टुकड़ों में काट लीजिये, हरी मिर्च धोइये और डंठल तोड़ लीजिये, अदरक छीलिये और धोकर बड़े टुकड़े कर लीजिये. इन सब को मिक्सर से बारीक पीस लीजिये.
कढ़ाही में 1 1/2 चम्मच घी डाल कर गरम कीजिये. गरम घी में हींग और जीरा डाल कर तड़काइये. इसके बाद, इसमें हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर डालकर मसाले को हल्का सा भून लीजिए. फिर, पिसा हुआ मसाला और लाल मिर्च पाउडर डाल दीजिए. मसाले को लगातार चलाते हुए तब तक भूनिये जब तक मसाले के ऊपर तेल न दिखाई देने लगे. मसाले को भूनने में 5 मिनिट लग जाते हैं.
5 मिनिट बाद, मसाले में मटर के दाने डालिये और चमचे से चलाते हुये 2 मिनिट तक भूनिये, अब इन्हे ढककर धीमी आग पर 4-5 मिनिट तक पकाइये लेकिन 1-2 मिनिट में सब्जी को चमचे से चलाते रहें, मसाला जले नहीं.
बाद में, मटर को चमचे से चैक कर लीजिए. यह दबनी चाहिए और नरम होनी चाहिए. इसमें 4-5 कप पानी और नमक डालकर मिला दीजिए. सब्जी को ढककर उबलने दीजिए. झोल में उबाल आने के बाद इसमें गरम मसाला और आधा हरा धनिया डाल कर मिलाइये तथा इसे ढककर 2 से 3 मिनिट धीमी आंच पर उबलने दीजिए. मटर का झोल तैयार है.
मटर के झोल को प्याले में निकालिये और एक टेबल स्पून घी डाल दीजिये. ऊपर से हरा धनिया डालकर सजाइए. गरमा गरम मटर का झोल आलू के परांठे, मिस्से परांठे, गरमा गरम चपाती या चावल के साथ परोसिये और खाइये. आप इस झोल को सूप की तरह भी पी सकते हैं.
- चार से पांच- सदस्यों के लिये
- समय - 20 मिनिट
कमेंट (16)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Apke sujhav ke anusar aaj raat mene aalu ke parathe ke sath matar ka jhol banaya aur sach me sabhi ko yeh combination bohot pasand aya.
Thank you so much Nisha ji.
निशा: वीरेन्द्र जी, हम इस रेसिपी को जल्दी ही अपलोड करेंगे.
निशा: प्रेम जी, वेबसाइट पर चौकलेट केक कुकर में बनाने की रेसिपी है, सर्च बटन पर कुकर में केक लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं. मिठाइयां या केक अगर थोड़ी मात्रा में खाये जाय तो वे पौष्टिक होते हैं.