चने का साग (Chane ka Saag Recipe)

📅 20 दिसंबर 2009 👁 5.7 लाख बार देखी गई 💬 34 कमेंट ★ 3.5 (6693)

Chane ka Saag Recipe
आपने सरसों का साग तो खाया होगा लेकिन क्या चने का साग (Chana ka Saag) खाया है? इन दिनों बाजार में चने की भाजी उपलब्ध हैं. सर्दियों की रात में खाने में चने के साग के साथ गैंहूं मक्का या बाजरे की रोटी का स्वाद सिर्फ खाकर ही जाना जा सकता है.

Read this Recipe in English - Chana Saag Recipe in English

चने का साग चने के हरे पत्तों से बनाया जाता है. चने के पौधे जब बड़े हो जाते हैं फूल आने से पहले, तब उन पौधों को ऊपर से थोड़ा थोड़ा तोड़ा जाता है और इन तोड़े हुये हरे पत्तों से चने की भाजी बनाई जाती है,और पौधे को को भी लाभ होता है, इस तरह तोड़ने से पौधा और घना हो जाता है ज्यादा फलता है.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Chana ka Saag

  • चने की भाजी - 250 ग्राम
  • मक्का या बाजरे का आटा - 2 टेबल स्पून
  • हरी मिर्च - 2-3
  • अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा (1 छोटी चम्मच पेस्ट)
  • टमाटर -2
  • तेल या घी - 1 टेबल स्पून
  • हींग - 1-2 पिंच
  • जीरा - आधा छोटी चम्मच
  • नमक - स्वादानुसार ( 3/4 छोटी चम्मच)
  • लाल मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच

विधि - How to make Chana ka saag

चने की भाजी को साफ कीजिये, बड़ी डंडियों को हटा दीजिये, मुलायम पत्तों को सब्जी के लिये तोड़ कर अलग कर लीजिये. पत्त्तों को साफ पानी से 2 बार धो कर थाली में रखिये, और थाली को तिरछा रख कर अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये. इन पत्तों को अब बारीक कतर लीजिये.

हरी मिर्च के डंठल तोड़िये, धोइये और बारीक कतर लीजिये. अदरक छीलिये, धोइये और बारीक कतर लीजिये. टमाटर भी धोकर बारीक कतर लीजिये.

कतरी हुई भाजी और एक कप पानी भगोने या पतीले में डाल कर गैस फ्लेम पर रखिये, भाजी के मुलायम होने पर, मक्के या बाजरे के आटे को एक कप पानी में घोलिये (गुठले नहीं रहने चाहिये) और भाजी में डाल कर मिलाइये, सब्जी गाड़ी होने पर पानी और मिलाया जा सकता है, नमक और लाल मिर्च भी मिला दीजिये, सब्जी में उबाल आने तक चमचे से चलाते रहिये. उबाल आने के बाद सब्जी को धीमी गैस फ्लेम पर 8-10 मिनिट पकाइये, सब्जी चमचे से गिराने पर एक साथ गिरे, एकसार हो जाये, सब्जी बन कर तैयार है.

किसी छोटी कढ़ाई में घी या तेल डालकर गरम कीजिये, गरम घी में हींग जीरा डालकर तड़का लगाईये, हरी मिर्च, अदरक और टमाटर डालकर मसाले को भूनिये अब टमाटर के नरम होने तक पकाइये और इस मसाले को पकी हुई भाजी में मिला दीजिये. सब्जी में गरम मसाला डालकर मिलाइये.

चने की भाजी बन कर तैयार हो गई है, गरमा गरमा चने की भाजी (Chana ka Saag) को मक्का की रोटी या बाजरा की रोटी के साथ परोसिये और खाइये, स्वाद बड़ाने के लिये साथ में गुड़ भी रखिये.

  • 4-5 सदस्यों के लिये
  • समय - 30 मिनिट

Chana Saag Recipe video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.5 / 5 (6693 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (34)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

BEENA SHARMA
mujhe chane ka saag bahut pasand aaya
I never tried the saag but I remember eating hare chane (hole) ki taridar sabji. Please share with us, if you have a recipe of it.
Thanks,
Vaish
haseeba
nisha ji aap kuch mutton aur chiken ki bhi recipe batiye
RA
Delicious!This reminded me of childhood.