करोंदे की चटनी – Karonda Chutney, Cranberry Chutney Recipe

करोंदे की चटनी उत्तर भारत में खाई जाती हैं. यह बहुत ही स्वादिष्ट होती है. कचौड़ी, समोसे, पकोड़े किसी के साथ खाइये. खाने के साथ भी प्रयोग करे, खाने के स्वाद को बढ़ाती है.
Read - Karonda Chutney, Cranberry Chutney Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Cranberry Chutney
- करोंदे - 100 ग्राम
- हरी मिर्च - 4 से 5
- हरा धनियाँ - 1 कप (धुले हुए पत्ते)
- लाल मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच
- हींग - 1-पिंच
- जीरा - 1/2 छोटी चम्मच
- नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
विधि - How to make Cranberry Chutney
हरे धनिये को चाकू से थोड़ा बड़ा बड़ा काट लीजिए. हरी मिर्च के भी दो- दो टुकड़े कर लीजिए.
चटनी को पीसने के लिए मिक्सर जार में कटे हुए हरे धनिये, मिर्च और करोन्दे डाल दीजिए. साथ ही नमक, जीरा, हींग और 1/2 कप पानी डाल दीजिए और एकदम बारीक पीस लीजिए.
चटनी को जार से निकालकर एक प्याले में डाल दीजिए.
करोंदे की चटनी चटनी तैयार है. इस ज़ायकेदार चटनी को खाने के साथ भी परोस सकते हैं या सैन्डविच, पकौड़ों आदि के साथ भी खा सकते हैं. चटनी को फ्रिज में रखकर 7 दिन तक इस्तेमाल किया जा सकता है.
सुझाव
धनिया को काट जरूर ले वरना यह बारीक नही पिस पाता.
Karonda Chutney Recipe video in Hindi
कमेंट (16)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
nisha ji kya ye chatni green karonde se bna sakte hai.
निशा: शीनू जी हा करोंदे के बीज के साथ ही ये बनाये जाते हैं.
निशा: वासुदेव, करोंदे फ्राई रैसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर करोंदे फ्राइ लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
Thanks.निशा: अभय ले सकते हैं.
निशा: सब्जी वालों के पास जो नीबू अदरक मिर्च रखते हैं उनके पास करोंदे भी मिल जाते हैं, लेकिन करोंदे साल में कुछ ही समय के लिये आते हैं, करोंदे फरबरी और मार्च के महिने में मिल जाते हैं.
you can always google.
thanks
dipti narang
thanks